*जिले में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड बना महिला सशक्तिकरण की नई मिसालnarmadanewstimes. in

 *जिले में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड बना महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल


*

 महिलाओं के जीवन यापन के लिए पर्यटन क्षेत्र बना रोजगार का मुख्य साधन 

 ⁠150 से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और 700 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा दिया गया प्रशिक्षण

अनूपपुर । महिलाओं के जीवन यापन के लिए पर्यटन क्षेत्र रोजगार का मुख्य साधन बनकर उभर रहा है। ग्रामीण पर्यटन से लेकर होटल प्रबंधन और हस्तशिल्प कला तक, मध्य प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उपयोग कर रोजगार भी पा रही है एवं पर्यटन बढ़ाने के महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। 

इस मौके पर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्‍ला ने कहा कि “नारी सिर्फ प्रेरणा नहीं, परिवर्तन की पहचान है। पर्यटन के क्षेत्र में महिलाएं अपनी क्षमताओं से नए आयाम स्थापित कर रही हैं, जिससे न केवल उनका आत्मनिर्भरता बढ़ रही है, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था भी सशक्त हो रही है।”

*ग्रामीण होम स्टे की सफलता की कहानी :*

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित ग्रामीण होम स्टे योजना महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नये-नये अवसर प्रदान कर रहा है। होम स्टे में ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के होम स्टे और उनकी खूबसूरत हस्तकला पेंटिंग को पर्यटकों के द्वारा लगातार सरहा जा रहा है एवं होम स्टे ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के मुख्य कारण भी बन कर उभर रहा है।

*प्रशिक्षित और कुशल महिलाएं*

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत 8,300 से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और 50 विभिन्न पर्यटक स्थल पर 36,000 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है। इसी कड़ी में 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराये । जिसमे जिप्सी चालक और नाव चालक का प्रशिक्षण शामिल है जिसमें अनूपपुर जिले में 150 से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और 700 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है। 

*अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में भी दिखा महिला सशक्तिकरण  का उदहारण*

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के द्वारा पर्यटन स्थल अमरकंटक में 25 टूरिस्ट फैसिलिटेटर गाइड तैयार किये गए जिसमें से प्रशिक्षित 05 महिला टूरिस्ट फैसिलिटेटर गाइडों ने अमरकंटक के विभिन्न दार्शनिक स्थलों में पर्यटकों को बतौर गाइड स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई |

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget