जीआई एस के दौरान पर्यटन में निवेश की संभावनाओं के लिये खुलेंगे नए द्वार


- टूरिज्म समिट में शामिल होंगे अभिनेता पंकज त्रिपाठी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, सचिव सहित कई नामचीन हस्तियां 

- विभिन्न निवेश परियोजनाओं के लिये 1000 हेक्टेयर भूमि चिह्नित

- पर्यटन नीति 2025 और फिल्म पर्यटन नीति 2025 में निवेशकों के लिए विशेष लाभ

अनूपपुर |

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिये संभावनाएं के नए द्वार खुलेंगे। आयोजन के दूसरे दिन 25 फरवरी को फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश के निर्माण में पर्यटन और संस्कृति के योगदान और अवसरों पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें माननीय केंद्रीय मंत्री  गजेंद्र शेखावत जी, सचिव, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार सुश्री वी विद्यावति, प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्‍ला, इतिहासकार पद्मश्री के.के. मोहम्‍मद, अध्यक्ष, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री अजीत बजाज, अभिनेता  पंकज त्रिपाठी, कार्यकारी उपाध्यक्ष इंडियन होटल्‍स कंपनी लि. श्री रोहित खोसला, हेड कॉर्पोरेट कम्‍युनिकेशन्‍स एंड कॉर्पोरेट एफेयर्स मेक माई ट्रिप  समीर बजाज, निदेशक जेहनुमा होटल्स  अलि राशिद, अभिनेता  विजय विक्रम सिंह अपने विचार व्यक्त करेंगे।

पर्यटन अधोसंरचनाओं का विकास हो या फिर पर्यटकों की सुविधाओं में विस्तार, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने विभिन्न स्तर पर तैयारियां की है। प्रमुख सचिव  शुक्ला ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं में कुल 1000 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिह्नित की है। निवेशकों को इन स्थानों पर होटल, रिसोर्ट, गोल्फ कोर्स, वे-साइड एमिनिटिज इत्यादि परियोजनाएं शुरू करने पर नई पर्यटन नीति के तहत प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

रोप-वे से लेकर क्रूज में निवेश का अवसर

 पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) परियोजनाओं में हनुवंतिया, मांडू, ओरछा, अमरकंटक सहित विभिन्न पर्यटन गंतव्यों पर टेंट सिटीज, कारवां पर्यटन, रोपवे, गोल्फ कोर्स और स्टैचू ऑफ वननेस (ओंकारेश्वर) और स्टैचू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात) को जोड़ने वाले क्रूज पर्यटन के लिए निवेश के अवसर उपलब्ध है। 

 पर्यटन नीति और फिल्म पर्यटन नीति में निवेशकों को विशेष लाभ 

पर्यटन नीति और फिल्म पर्यटन नीति में निवेशकों को विशेष लाभ दिया जाने का प्रावधान किया गया है। फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए पारदर्शी, समय सीमा के अंतर्गत दी जाने वाली ऑनलाइन "सिंगल विंडो सिस्टम" लागू किया गया है और जनजातीय भाषाओं जैसे मालवी, बुंदेलखंडी, आदि में फिल्में बनाने के लिए अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा, जिससे राज्य की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों के सिनेमा और महिला केंद्रित फिल्मों को भी विशेष अनुदान दिया जाएगा, जिससे स्वस्थ मनोरंजन और महिलाओं के मुद्दों पर आधारित कहानियों को प्रोत्साहन मिलेगा। मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक व्यक्तित्वों पर आधारित फिल्मों के लिए भी अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान है, ताकि राज्य की समृद्ध विरासत को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा सके। 

 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए विशेष अनुदान 

क्षेत्रीय भाषाओं, जैसे मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे सिनेमा में विविधता बढ़ेगी और इन प्रदेशों में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार होगा। स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान है, जिससे स्थानीय फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। शॉर्ट फिल्मों के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और सिनेमा में रचनात्मकता को बढ़ावा देगा। कुल मिलाकर, यह नीति फिल्म निर्माण को सुगम बनाने, सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

 2 करोड़ तक अनुदान 

मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 का मुख्य उद्देश्य राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना, तथा फिल्म निर्माण संबंधी आधारभूत ढांचे में निवेश आकर्षित करना है। नई नीति में वित्तीय अनुदान को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया गया है। फीचर फिल्म के लिए अधिकतम अनुदान 2 करोड़ रुपए तक, वेब सीरीज के लिए 1.50 करोड़ रुपए तक, टीवी शो/सीरियल्स के लिए 1 करोड़ रुपए तक, डॉक्यूमेंट्री के लिए 40 लाख रुपए तक, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए तक, और शॉर्ट फिल्मों के लिए 15 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जा सकता है। यह अनुदान कुल शूटिंग दिनों के 75% मध्य प्रदेश में होने पर ही मिलेगा। यह नीति प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, यह राज्य को फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

मध्य प्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति 2025 कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है। सिनेमाघरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, नए सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण और मौजूदा सिनेमाघरों के नवीनीकरण के लिए निवेश आकर्षित करने के उपाय किए गए हैं, जिससे राज्य में सिनेमाघरों की कमी को दूर किया जा सके। गुणवत्तापूर्ण डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कार प्राप्त डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को अनुदान प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण परियोजनाओं को आकर्षित करने के लिए 10 करोड़ तक के प्रोत्साहन दिए जाएंगे, जिससे विदेशी फिल्म निर्माताओं को राज्य की खूबसूरत लोकेशंस और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह नीति सिनेमा उद्योग के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए समग्र विकास का दृष्टिकोण अपनाती है, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं, क्षेत्रीय भाषाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

मध्य प्रदेश पर्यटन नीति 2025 के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं गए हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन बोर्ड में 'निवेश प्रोत्साहन सेल' की स्थापना की गई है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है और निजी निवेशकों को लैंड पार्सल, मार्ग सुविधा केंद्र और हेरिटेज संपत्तियां आवंटित की जाएंगी। बड़ी परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा, जैसे कि 100 करोड़ से अधिक के निवेश वाली अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कलेक्टर गाइडलाइन दर पर 90 वर्षों के लिए भूमि का सीधा आवंटन किया जाएगा। पर्यटन परियोजनाओं के लिए 15% से 30% तक पूंजी अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 90 करोड़ रुपए तक होगी। वाइल्ड लाइफ रिसॉर्ट्स और इलेक्ट्रिक क्रूज को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों में पर्यटन परियोजनाओं की स्थापना पर अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। निवेशकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार प्रोत्साहन पैकेज भी दिया जा सकेगा। नई पर्यटन संभावनाओं वाले क्षेत्रों का विकास किया जाएगा और निजी निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। विभिन्न विभागों से अनुमति प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिससे निवेशकों को समयबद्ध तरीके से अनुमतियां मिल सकेंगी। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अनुमतियों को समय सीमा में प्रदान किया जाएगा। गोल्फ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए निजी निवेशकों को पीपीपी मॉडल के तहत अनुबंध पर जमीन दी जाएगी। निजी निवेशकों को गोल्फ टूरिज्म के लिए आवंटित भूमि का १०% व्यवसायिक उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। आवंटित मार्ग सुविधा केंद्र को कम हुई भूमि के बदले समतुल्य मूल्य की भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, डाक बंगला, सर्किट हाउस आदि को पर्यटन परियोजना की स्थापना के लिए निजी निवेशकों को लीज पर दिया जाएगा। स्टार्ट-अप उद्यमियों को निविदाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर, यह नीति निवेशकों को आकर्षित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य में पर्यटन संबंधी आधारभूत ढांचे का विकास करने के उद्देश्य से बनाई गई है जिससे निश्चित ही पर्यटन में नए निवेश के द्वार खुलेंगे।


**सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित ,दी गई भावभीनी विदाई**







 **सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते एवं प्रधान आरक्षक तेज प्रताप सिंह हुए  सेवानिवृत तथा अवधेश प्रसाद गौड़ ने ली स्वेच्छिक  सेवानिवृत्ति**

**सेवा ही धर्म ,हमारा प्रत्येक क्षण जनता की सेवा के लिए होना चाहिए समर्पित -   पुलिस अधीक्षक**

 अनूपपुर ।  आज दिनांक 10/02/ 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग कक्ष में जनवरी माह में  सेवानिवृत हुएं  पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते, प्रधान आरक्षक तेज प्रताप सिंह, एवं स्वेच्छिक रूप से सेवानिवृत हो रहें अवधेश प्रसाद गौड़ के  सम्मान में विदाई समारोह रखा गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय  मोती उर रहमान,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  इसरार मंसूरी, डी एस पी (एम) एन एस ठाकुर, रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे, सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारी, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुएं। कार्यक्रम  में चर्चा के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे, सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवा के दौरान आई चुनौतियों के विषय में बताया गया ,सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते ने बताया कि एक बार में अवकाश पर जा रहा था ,इसी दौरान एक व्यक्ति के घर में आग लगी हुई थी ,मैं तुरंत अपनी गाड़ी से उतरा और आग बुझाने लगा, वहां उपस्थित लोगों ने पूछा कि आप कौन हैं, जो तत्काल मदद के लिए आगे आएं जिस पर हरपाल सिंह परस्ते जी द्वारा बताया  कि मैं पुलिस विभाग में पदस्थ हूं और सेवा हमारा कार्य  है। जिसकी सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सेवा हमारा धर्म है, हमारा प्रत्येक क्षण जनता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। इस ध्येय को आपने चरितार्थ किया ,आपने अवकाश पर होने पर भी तत्काल मदद के लिए आगे आकर मदद की यह निश्चित ही प्रशंसनीय कार्य है। चर्चा के दौरान प्रधान आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि राजनादगांव छत्तीसगढ़ में तैनाती के दौरान एक बार नक्सलियों ने थाने को घेर लिया था, जिनसे हम लोगों की सीधी मुठभेड़ हुई।

कार्यक्रम के अंत में सेवा निवृत हो रहे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को साल श्रीफल फूलमाला के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया। तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई  दी। 

**सेवानिवृत हुए अधिकारियों का संक्षिप्त सेवा विवरण**

**सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते*

*आपका जन्म 3 जनवरी 1963 को ग्राम बरोडी जैतपुर जिला शहडोल में हुआ था, आपने हायर सेकेंडरी तक शिक्षा अर्जित कर  1984 को आरक्षक के पद पर चयनित होकर जिला शहडोल में पदस्थ ,जो वर्ष 2003 में स्थानांतरित होकर अनूपपुर आए ,यहां थाना चचाई, जैतहरी ,कोतमा करणपठार, कोतवाली एवं यातायात में पदस्थ रहकर सेवाएं दी, नवंबर 2015 में आप सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हो कर उमरिया में पोस्टेड हुए, वर्ष 2021 तक उमरिया में पदस्थ रहकर आप पुनः स्थानांतरित होकर अनूपपुर आएं ,यहां पर थाना चचाई, अस्पताल चौकी में पदस्थ रहें , अपने 40 वर्ष 6 माह की सेवा  पूर्ण की सेवा के दौरान आपको 108 इनाम प्राप्त हुए ।

**सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक तेज प्रताप सिंह*

*आपका जन्म 5 जनवरी 1963 को ग्राम मुर्रा तहसील जैतहरी जिला अनूपपुर में हुआ था, हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा अर्जित कर आप सन् 1984 में आरक्षक के पद पर चयनित होकर जिला शहडोल में पदस्थ  हुए , 2008 में आप स्थानांतरित होकर  जिला अनूपपुर आएं यहां पर पुलिस लाइन एवं कोतवाली में आपने सेवाए दी, 31 दिसंबर 2025 को आप शासकीय सेवा में 44 वर्ष की अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हुएं, सेवा के दौरान आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए 186 बार पुरुस्कृत किए गए।

**स्वैच्छिक सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक अवधेश प्रसाद गौड़ **

आपका जन्म 18 मार्च 1970 को ग्राम कुदरी जिला शहडोल में हुआ था ,हाई स्कूल तक की शिक्षा अर्जित कर आप सन् 1991 में आरक्षक के पद पर चयनित होकर राजनदगांव तत्कालीन मध्य प्रदेश वर्तमान छत्तीसगढ़ में पदस्थ हुए ,2005 को जिला राजनांदगांव से स्थानांतरित होकर अनूपपुर आएं अनूपपुर में थाना  कोतमा, चचाई करणपठार और राजेंद्र ग्राम में आपने सेवाएं दी, 31 दिसंबर 2025 को आप 35 वर्ष 6 माह की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुएं, अपनी सेवा काल में आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए आपको 125 बार पुरस्कृत किया गया।

 *अमरकंटक के रामघाट पर हुआ निर्झरणी महोत्सव*



*मां नर्मदा कथक शैली नृत्य नाटिका व भक्ति गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुति*

अनूपपुर । 17 फरवरी 2024 नर्मदा जन्मोत्सव पर अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के रामघाट पर सांस्कृतिक संध्या के तहत पवित्र मां नर्मदा के प्रति धन्यता का उत्सव निर्झरणी महोत्सव के तहत मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित  सांस्कृतिक संध्या निर्झरणी महोत्सव में मां नर्मदा नृत्य नाटिका कत्थक शैली सुश्री दुर्गा मिश्रा एवं साथी भोपाल तथा भक्ति गायन  चरणजीत सिंह सोनी साथी मुंबई ने समा बांध दिया कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया सुश्री दुर्गा मिश्रा एवं साथी भोपाल द्वारा कत्थक शैली पर ना मां नर्मदा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई  चरणजीत सिंह सोढी एवं साथी मुंबई द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी।  भजन प्रस्तुति के दौरान सुप्रसिद्ध भक्ति गायक  चरणजीत सिंह सोढी एवं साथी मुंबई ने नर्मदे हर गाये , जैसे एक से एक से बढ़कर एक मनभावन भक्ति गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की देर रात तक भजनों का दौर चला इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम में विधायक पुष्पराजगढ़  फुन्देलाल सिंह मार्को एडीजीपी  डीसी सागर डीआईजी सुश्री सविता सुहाने पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  संतोष शर्मा एसडीम पुष्पराजगढ़  दीपक पाण्डेय एसडीओपी श्रीमती सोनाली गुप्ता सीएमओ  चैन सिंह परस्ते सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय नागरिक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए अमरकंटक स्थित रामघाट में फाउंटेन तथा आकर्षक रोशनी से संपूर्ण क्षेत्र में नव आभा बिखेरती दिखाई दी। अमरकंटक क्षेत्र में  जगह-जगह तोरण द्वार तथा धर्म पताका के साथ ही स्वागत, अभिनंदन के फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए थें।

 अनूपपुर एवं कोतमा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन


राजनगर एवं जमुना कॉलरी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित


अनूपपुर / विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तय किए गए स्टार प्रचारक सुपरस्टार भोजपुरी फिल्म अभिनेता लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन का आगमन 6 नवंबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से जमुना कॉलरी पहुंचेंगे।  जमुना कॉलरी स्थित दुर्गा पंडाल में प्रातः 11:00 से 2:00 बजे तक  अनूपपुर विधानसभा प्रत्याशी बिसाहू लाल  सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।इसके पश्चात दोपहर 2:20 बजे जमुना कॉलरी से हेलीकॉप्टर  के द्वारा राजनगर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पर थाना के पीछे दुर्गा पंडाल मैदान में  2:20 से 3:20 बजे तक कोतमा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे इसके पश्चात उमरिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा क्षेत्र की जनता से अपेक्षा किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री  दिलाएं। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

 अनूपपुर एवं कोतमा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन


राजनगर एवं जमुना कॉलरी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित



अनूपपुर / विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तय किए गए स्टार प्रचारक सुपरस्टार भोजपुरी फिल्म अभिनेता लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन का आगमन 5 नवंबर 2023 को प्रातः 11:30 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जमुना कॉलरी में हो रहा है जिनके द्वारा जमुना कॉलरी स्थित दुर्गा पंडाल में 12:00 बजे अनूपपुर विधानसभा प्रत्याशी बिसाहूलाल  सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे जमुना कॉलरी से राजनगर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पर थाना के पीछे दुर्गा पंडाल मैदान में 3:00 बजे कोतमा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा क्षेत्र की जनता से अपेक्षा किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री  दिलाए। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

 


बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य :-रामदास पुरी


बंटाधार और करप्शनाथ बताएं कांग्रेस ने क्यों लूटा प्रदेश का काफिला


अनूपपुर। भारतीय जतना पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी  ने पत्रकार वार्ता को करते हुए कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। इसका मतलब था मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल था जो देश के विकास में बाधक थे। 2003 में प्रदेश में उमा भारती  के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी बाद में  बाबूलाल  गौर और शिवराजसिंह चौहान ने उस सरकार का नेतृत्व किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया बंटाधार से बुलंदियों पर पहुंचाया पिछड़े से अग्रणी बनाया समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया मिस्टर बंटाधार कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 53 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया? क्यों प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया? क्यों मध्यप्रदेश का काफिला लूटा इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा कांग्रेस इससे मुकर नहीं सकती है भाजपा ने 20 साल से गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया तो उसका रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है जबकि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को सिर्फ छलने का काम किया है।


53 सालों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करें कांग्रेस 


 पुरी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जवाबदेही की एक नई परंपरा शुरू की है, जिसके अंतर्गत सरकार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। हमने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है और गलत आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को इस रिपोर्ट कॉर्ड का जवाब देना चाहिए कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ जो अन्याय किया है, उसका जवाब देना चाहिए और अगर उसमें हिम्मत है तो अपने 53 सालों के शासन का रिपोर्ट कार्ड  प्रस्तुत करे मध्यप्रदेश में 15 महीनों के लिए कमलनाथ की सरकार बनी थी, जिन्हें करप्शननाथ कहा जाता है। बंटाधार और कमलनाथ की उस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी और गरीब कल्याण अभियान को अपाहिज बना दिया था उस सरकार ने  बहनों को मिलने वाला पोषण अनुदान बंद कर दिया था इस्तीफा देते समय कोई मुख्यमंत्री काम नहीं करता, लेकिन कराननाथ ने अपने इस्तीफे से 15 मिनट पहले मोबाइल घोटाले से संबंधित दस्तावेजों पर साइन किए। करप्शन नाथ ने 350 करोड़ का मोजर बेयर घोटाला किया और 2400 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से उनका संबंध रहा। करप्शननाथ ने 900 करोड़ का इसको घोटाला कर्जमाफी में 25000 करोड़ का हेरफेर किया। उस सरकार ने 800 ट्रांसफर करके नया तबादला उद्योग शुरू कर दिया था।


 कमलनाथ को अपनी सरकार के डेढ़ साल में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए


भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा की अमृतकाल में मध्य प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य 2003 से पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 में आई भाजपा की सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्ति दिलाई। 2003 से 2023 तक के 20 साल प्रदेश में गरीबी से मुक्ति कराना हैं और इन सालों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डाली गई 2014 में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की सरकार बनी और  मोदी जी ने मध्यप्रदेश को दिल खोलकर मदद की डबल इंजन वाली सरकार ने प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान गढ़े न सिर्फ सड़क, बिजली और पानी की समस्या दूर हुई बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य सुशासन और विकास के सभी मापदंडों पर प्रदेश को आगे बढ़ाया और राजधानी भोपाल से गांव की चौपाल तक विकास और खुशहाली बयार चलाई। इसका प्रतिउत्तर देते हुए प्रदेश की जनता ने भी दिल खोलकर वोट दिये। 2019 में 28 में से 28 तीटें भाजपा को दी और 2004 में जो एक सीट की कमी रह गई है वो भी जनता पूरी कर देगी। देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा आने वाला चुनाव प्रदेश को विकसित और सर्वोच्च राज्य बनाने तथा गरीबी से संपूर्ण मुक्ति दिलाने वाला चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।


डबन इंजन की सरकार की योजनाओं से प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास


पुरी ने बताया की 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 60 करोड़ गरीबों का  जीवन स्तर उठाया 14 करोड़ लोग गरीबी की सीमा रेखा से बाहर हुए लगभग 10 सालों में देश की आबादी 10 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करके मोदी  गरीब कल्याण के पुरोधा बन गए और उनकी योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिला 


बंटाधार सरकार ने राज्य के बजट को 23000 करोड़ पर छोड़ दिया था जिसे शिवराज जी की सरकार ने 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। बंटाधार के समय शिक्षा का बजट 24535 करोड़ था, जिसे 33000 करोड़ तक पहुंचाया। स्वास्थ्य का बजट 580 करोड़ था, जिसे 16 हजार करोड तथा सर्व शिक्षा अभियान का बजट जो 844 करोड़ था, उसे 66 हजार करोड़ तक पहुचाया मिस्टर बंटाधार और कमलनाथ को यह बताना चाहिए कि प्रदेश की आबादी का बड़ा हिस्सा एससी एसटी और ओबीसी का है. इनके बजट को क्यों 1060 करोड़ पर छोड दिया था? भाजपा सरकार ने इसे 84390 करोड़ तक पहुंचाया प्रति व्यक्ति आय 11700 से 140 लाख रुपये हो गई बंटाधार सरकार के समय प्रदेश बदनाम था. भाजपा की सरकार ने 510 कि.मी. अच्छी क्वालिटी की सड़के बनाई और राष्ट्रीय राजमार्ग जो सिर्फ 4800 किलोमीटर थे, उन्हें 13000 किलोमीटर तक पहुंचाया। कमलनाथ जैसे जिन नेताओं ने कभी हाथों में हल नहीं पकड़ा, वो हमारी सरकार पर सवाल उठाते हैं। जबकि उनकी सरकार के समय समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सिर्फ 438 लाख थी जिसे हमारी सरकार ने 77.96 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाया। धान की खरीदी सिर्फ 85 हजार मैट्रिक टन होती थी, जिसे 4630 लाख टन तक पहुंचाया। प्रदेश में हुए इस रिकॉर्ड तोड विकास के लिए मैं शिवराज जी को साधुवाद देता हूँ।


प्रदेश सरकार ने गरीबों को दिलवाया वाजिब हक, जनजातीय योद्धाओं का बढ़ाया मान


रामदास पुरी ने कहा कि पहले की सरकारें दुकड़े-टुकडे विकास पर विश्वास करती थी। 20 हजार घर 30 हजार शौचालय जैसे लक्ष्य हुआ करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी  ने देश मे पहली बार पूर्ण रोचुरेशन का कांसेप्ट दिया। हर घर में शौचालय हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण  उदाहरण है। मोदी सरकार ने प्रदेश के 80 लाख में शौचालय बनाए हैं, तो 12 करोड अन्न योजना के कार्ड बनाए हैं। 42 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं 4000 कि.मी. नए राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। रीवा ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट का विकास हो रहा है. 35 रेल्वे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की विकास दर 16 प्रतिशत हो गई है और सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है। प्रदेश की 45 लाख बेटिया लाडली लक्ष्मी बन चुकी है प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और मेडिकल इंजीनियरिंग तथा पॉलीटेक्निक की पढ़ाई हिंदी में शुरू कराई जा रही है भोपाल और इंदौर शहरों में मेट्रो रेल का काम तेजी से चल रहा है

 


कांग्रेस में हिम्मत है तो 53 सालों का रिकॉर्ड दे।


प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने देश के प्रधानमंत्री बनते ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था, 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। 

आज भारत क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है जी-20 समिट सारी दुनिया में भारत की संस्कृति, विकास और उसके भविष्य के प्रसार का माध्यम बन रही है। पहली बार जी-20 समिट देश के सभी राज्यों के 59 स्थानों पर हो रही है। 14 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। भारत आज डिजिटल लेनदेन, एलईडी बल्ब के वितरण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा दाल, दलहन, दूध, जूट और रेल इंजन के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है। मोबाइल, सीमेंट, स्टील, कॉटन, चाय के उत्पादन में दूसरे स्थान पर तथा स्टार्टअप और वाहन उद्योग में तीसरे स्थान पर हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस अपने शासन में सिर्फ घोटाले करती रही। बोफोर्स घोटाला, टूजी घोटाला, सत्यम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, चॉपर घोटाला, टेट्रा ट्रक घोटाला वोट के बदले नोट घोटाला, आदर्श हाउसिंग घोटाला, डीएलएफ घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, खाद्य सुरक्षा बिल घोटाला, शेयर बाजार घोटाला, आईपीएल घोटाला, एलआईसी हाउसिंग घोटाला, मधु कोड़ा राफेल खरीदी घोटाला, सबमरीन घोटाला, मंदिर कलेक्शन घोटाला और वॉक्स वैगन इक्विटी घोटाले जैसे 24 से अधिक घोटालों में लिप्त रही है। पुरी ने कहा कि अब यह मध्यप्रदेश की जनता को तय करना है कि वह विकास के साथ है या घोटालों के साथ अगर वो विकास के साथ है, तो उसे 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देना है।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget