भारत ज्योति विद्यालय में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, जिला न्यायाधीश जी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश















 

अनूपपुर। 0 8 जुलाई 2026 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारत ज्योति विद्यालय में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश  कृष्णा डागलिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सहायता अधिकारी  बृजेश पटेल जी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एलेक्जेंडर, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर जिसमारिया तथा शिक्षिका शब्द अधारी राठौर ,मोतशी दास और आशुतोष मिश्रा के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नीम, आंवला, गुलमोहर, मीठी नीम, बेल, जामुन, आम, अशोक, कटहल,   सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश  कृष्णा डागलिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधें लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि वृक्ष ही स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं।

विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सहायता अधिकारी  बृजेश पटेल जी ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकगण ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव और अधिक मजबूत हो सके।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाएं रखने के लिए निरंतर पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

 *श्री हनुमान जी के जयकारों के उद्घोष से सराबोर हुई नगरी*



श्री हनुमान जन्मोत्सव महापर्व पर आयोजित हुए भक्तिमय 

* अमलाई  । हनुमान जन्मोत्सव महापर्व पर अपनी संपूर्ण ऊर्जा और निष्ठा के साथ सहभागिता देना यह वाकई में भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय संदेश हैं जिसे भावी पीढ़ी जो आत्मसात अवश्य करना चाहिए ।अमलाई नगर में श्री हनुमान जी का प्रगट उत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया नगर के वार्ड क्रमांक 5 सिद्ध बाबा पहाड़ी में स्थित एकादश मुखी हनुमान मंदिर में मारुति नंदन सेवा समिति एवं सनातन धर्म सत्संग समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्री हनुमान जन्म महोत्सव महापर्व की तैयारी बड़ी ही भव्यता के साथ की गई थी ,नगरी मानों श्री राम मय हो गई, श्री हनुमान जी के विधिवत पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन के पश्चात हवन पूर्णाहुति दी गई एवं इसके उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया तत्पश्चात विशाल भंडार का आयोजन किया गया भंडारा दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लगातार चलता रहा । सनातनी की शक्ति जिस तरह से सनातन पर्वों पर उमड़ कर दिखती है यह सनातन के स्वर्णिम भविष्य  जीवंत उदाहरण है।

 धुम्मा गोडरी नदी में रेत का अवैध खनन प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल


अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना तथा फुनगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत धुम्मा गोडरी नदी में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक-एक दिन छोड़कर लगातार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रेत माफिया सक्रिय रहते हैं और ट्रैक्टरों के माध्यम से नदी का दोहन किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात भर ट्रैक्टर नदी से रेत निकालकर विभिन्न स्थानों तक पहुंचाते हैं। आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं खनिज विभाग की शिथिल कार्यप्रणाली के कारण रेत चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो नदी का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि रेत माफिया प्रशासन से एक कदम आगे रहते हुए रणनीति के तहत काम करते हैं। नदी से मुख्य सड़क तक आने वाले तिराहों और रास्तों पर उनके लोग निगरानी में तैनात रहते हैं। किसी भी प्रकार की आशंका होते ही वे ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 स्वामी विवेकानंद जयंती पर रेडक्रॉस अनूपपुर द्वारा बृहद चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन



 

अनूपपुर ।भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा अनूपपुर द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह  के समापन पर दो महत्वपूर्ण जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

        प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सुदूर अंचल स्थित ग्राम पचड़ी पानी  (जिला अनूपपुर) में बृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर  का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से बैगा जनजाति के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठाया।

    शिविर में सिकल सेल एनीमिया,  एनसीडी (ब्लड प्रेशर एवं शुगर),  टीबी एवं मलेरिया,  सीजनल बीमारियाँ,  दंत रोग,  कुपोषित बच्चों की जांच एवं उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।

इस जनसेवा कार्य में लायंस क्लब ने सहयोगी संस्था के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में उपस्थित  चिकित्सकों, नर्सेस एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सभी ग्रामीण जनों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।

 यह चिकित्सा शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें कुल 182 हितग्राहियों का पंजीयन  किया गया और उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

      द्वितीय कार्यक्रम के रूप में शासकीय मार्तंड महाविद्यालय, कोतमा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर  की टीम ब्लड डोनेशन वैन के साथ उपस्थित रही, जहाँ से महाविद्यालय के युवाओं द्वारा 10 यूनिट रक्तदान  किया गया। कोतमा में आयोजित रक्तदान शिविर का प्रतिनिधित्व रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य उमेश विश्वकर्मा ने किया।

चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों की टोली में बीएमओ डॉ. धनीराम, डीएचओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीबीएमओ डॉ मोहन सिंह श्याम,डॉ. एस एन, डॉ उईके, पिटानिया, डॉ कुलदीप परस्ते, समस्त एएनएम, एएनएम सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता , गांव के सरपंच, उप सरपंच एवं पंच तथा विद्यालय के शिक्षक की विशेष उपस्थिति रही।

 रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में डॉ. आर.पी. सोनी (सभापति), डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी (सचिव), अशोक शर्मा (कोषाध्यक्ष), कमलाकर गौतम (जिला प्रतिनिधि), राजकिशोर तिवारी, शिवेन्द्र कुमार द्विवेदी, महेश दीक्षित, अन्नपूर्णा शर्मा, लक्ष्मी खेड़िया, दीपक सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रेडक्रॉस द्वारा आयोजित इन सेवा कार्यों की ग्रामीण जनों एवं युवाओं द्वारा सराहना की गई तथा इसे स्वामी विवेकानंद जी के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों  को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया गया।

 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में गणित दिवस का भव्य आयोजन सम्पन्न




अनूपपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में विगत 22 एवं 23 दिसम्बर को ‘गणित दिवस‘ का आयोजन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का आरंभ मॉ सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास  रामानुजन की  प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ । दो दिवसीय इस आयोजन के प्रथम दिवस में पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । आयोजन के द्वितीय दिवस का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवेन्द्र तिवारी, निदेशक पी.आर.टी. कॉलेज के द्वारा मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. सक्सेना ने गणित के महत्व का प्रतिपादन करते हुए गणित और भौतिकी के अन्तर्सम्बंध को व्याख्यायित किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवेन्द्र तिवारी ने गणित की लोकप्रियता के विविध परिदृश्यों को स्पर्श करते हुए अत्यंत सुरुचि पूर्वक अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया । डॉ. जे.के.सन्त विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र ने अत्यंत रोचकता पूर्वक राजनीति में गणित के महत्व को बतलाया । डॉ. राधा सिंह, विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, डॉ. रमा विश्वकर्मा सहायक प्राध्यापक , शासकीय महाविद्यालय जैतहरी तथा रविशंकर शुक्ल ने भी अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूरज परवानी ने किया । इस अवसर पर डॉ. बृजेन्द्र सिंह, डॉ. अजय जायसवाल, डॉ. तरन्नुम शरबत, डॉ. मीना सिंह, डॉ. तुलसी रानी पटेल , श्रीमती ज्योति सिंह सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही । कार्यक्रम की संयोजिका कुमारी अंजली कहार ने आभार प्रदर्शन किया ।

 शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में विश्व एड्स दिवस पर रंगोली एवं ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन


अनूपपुर । विश्व एड्स दिवस के अवसर 01 दिसंबर 2025 को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता एवं ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से  जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा- आरती नायक, अमीषा राठौर ,छाया रजक, पूजा देवी, राधिका, माया, संजना,अंबे गुप्ता, मनीषा मिश्रा, मोहवती देवी ने लाल रिबन को आशा, विश्वास और जन-जागरूकता का प्रतीक बताते हुए आकर्षक एवं संदेश पूर्वक रंगोलियों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने सामाजिक संवेदनशीलता, भेदभाव-मुक्त व्यवहार और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे महाविद्यालय  ने सराहा।

दूसरी ओर, ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज़ के माध्यम से छात्रों ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, रोकथाम, भ्रांतियों एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को जाना। इस प्रतियोगिता ने छात्रों की जानकारी को समृद्ध करने के साथ ही उनके भीतर जागरूक नागरिक बनने का भाव भी प्रबल किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अनिल कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि करते हैं, बल्कि समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में भी प्रेरक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ.ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी पूनम धांडे, के मार्गदर्शन में किया गया,  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया साथ ही छात्रों ने जागरूक, स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश दिया।

 शासकीय तुलसी महाविद्यालय में एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न


अनूपपुर । शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अनूपपुर इकाई तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विविध गतिविधियों की श्रृंखला के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, स्वास्थ्य जागरूकता तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अनिल कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि "युवा पीढ़ी समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधार शिला है, इसलिए जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का महत्व अत्यंत आवश्यक है।"

कार्यक्रम में 'एड्स जागरुकता जानकारी ही सुरक्षा' विषय पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों बरखा केवट, तय्यैबा खातून, वंदना पटेल, राधेश्याम, संदीप यादव, निहारिका गौतम, माया चौधरी ,शमा परवीन ,रविकांत, उमांसी चौधरी, पिंकी, सुहानी कहार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य संरक्षण, रक्तदान की महत्ता, सामाजिक उत्तरदायित्व, तथा सुरक्षित जीवन व्यवहार जैसे विषयों पर अत्यंत प्रभावशाली और संदेश पूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का आयोजन NSS जिला संगठक डॉ.ज्ञानप्रकाश पाण्डेय,कार्यक्रम अधिकारी पूनम धांडे एवं डॉ.तरून्नुम सरवत तथा रेड रिबन क्लब के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जागरूकता तथा रचनात्मक सोच को बढ़ाने का माध्यम हैं और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करती हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों के निरंतर संचालन की बात कही।

 *महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू नए भारत की जनजातीय गौरव और महिला सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: प्रो. विकास सिंह


*

अनूपपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में जनजातीय गौरव पखवाड़ा (01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025) के अंतर्गत आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच तथा राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसका विषय था — “नए भारत के परिप्रेक्ष्य में जनजातीय गौरव का महत्व।” इस कार्यक्रम में छात्रों, अध्यापकों, एवं सामाजिक संगठनों ने जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, इतिहास, संघर्षों और समकालीन उपलब्धियों पर विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनजातीय देवताओं की वंदना और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गौरव गाथा पर विमर्श से शुरू हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए स्वदेशी शोध संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एवं स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत के प्रांत सह-संयोजक प्रो. विकास सिंह ने कहा कि — “महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आधुनिक भारत की जनजातीय गौरव गाथा और महिला सशक्तिकरण की सबसे सशक्त प्रतीक हैं। वे न केवल मातृशक्ति का प्रतीक हैं, बल्कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होकर करोड़ों जनजातीय परिवारों के गौरव का प्रतिनिधित्व करती हैं।”

प्रो. विकास ने आगे कहा कि रैरंगपुर से रायसीना हिल्स तक की उनकी यात्रा इस बात का जीवंत प्रमाण है कि भारत में आज अवसरों का लोकतंत्र हर वर्ग तक पहुंचा है। राष्ट्रपति मुर्मू का सादा जीवन, सेवाभाव और जनजातीय मूल्यों के प्रति निष्ठा, उन्हें ‘धरती की बेटी से राष्ट्र की जननी’ के रूप में प्रतिष्ठित करती है। 

प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 15 नवम्बर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय एक ऐतिहासिक पुनर्स्मरण है। यह न केवल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का सम्मान है, बल्कि जनजातीय संस्कृति, परंपरा, स्वाभिमान और विकास को राष्ट्रीय नीति के केंद्र में लाने का प्रतीक है तथा करोड़ों जनजातीय परिवार को सम्मान देने का जीवंत कार्य है।

ऑनलाइन मोड से जुड़े विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य तथा एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री तथा मध्य क्षेत्र स्वावलंबन केंद्र प्रमुख मोरध्वज पैकरा ने कहा की  स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में जनजातीय समाज के बलिदान और योगदान को लंबे समय तक उपेक्षित किया गया, जबकि भारत की स्वतंत्रता की नींव में उनके संघर्षों की गूंज सदैव रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, टांट्या भील, रानी दुर्गावती, शंकर शाह–रघुनाथ शाह और रानी गाइदिनल्यू जैसे वीरों ने अपने अदम्य साहस से अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी और जनजातीय चेतना को जागृत किया। स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी शोध संस्थान देश के विभिन्न प्रांतों में जनजातीय उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के पुनरुद्धार के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने IGNTU के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय भारत के जनजातीय बौद्धिक नवजागरण का केंद्र बन रहा है।

मोरध्वज पैकरा ने आगे कहा की  भारत में जनजातीय समाज केवल संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का प्रमुख सहभागी है। आज जब देश विकसित भारत @2047 के पथ पर अग्रसर है, तब जनजातीय समाज की भागीदारी ही भारत की आत्मा को पूर्णता प्रदान करती है। भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जीवन यह प्रमाणित करता है कि शिक्षा, संस्कार और स्वाभिमान के बल पर कोई भी जनजातीय बेटी राष्ट्र की दिशा बदल सकती है।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने “धरती आबा अमर रहें” और “जय जनजातीय भारत” के नारों से सभागार गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाकौशल प्रांत के युवा आयाम प्रमुख डॉ विनोद वर्मा, डिंडोरी जिला संयोजक हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, शोध विद्वान विशाल ताम्रकार, आयन ब्रह्मा, शबनम इराकी, रोहित श्रीवास, प्रशांत अग्रवाल, गौरव सिंह, डॉ. दिनेश परस्ते, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. पंकज प्यासी सहित सैकड़ो की संख्या में युवा छात्र एवं शिक्षक उपस्थित थें।

 मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर लोक नृत्य और लोकसंगीत से सराबोर हुआ प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय


                अनूपपुर
। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव में छात्र-छात्राओं कला साहित्य और संगीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सब का मन मोह लिया। एक और जहां लोक संस्कृति की बहुरंगी छटा लोक नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने बिखेर कर खूब वाह - वाही लूटी वहीं दूसरी ओर छात्राओं ने एकल वादन , एकल गायन, समूह गायन और सुगम संगीत के विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार सक्सेना के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से, तत्पश्चात मध्यप्रदेश गान और वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई ।  इस अवसर पर मंचासीन प्राध्यापकों डॉक्टर राधा सिंह, डॉ जे के संत, डॉ नीरज श्रीवास्तव, डॉक्टर सारमे तथा विभिन्न महाविद्यालय से आए दल प्रमुख प्राध्यापकों का बैच और बुके भेंट कर स्वागत  अभिनंदन किया गया ।  ज्ञातव्य है कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में अग्रणी कॉलेज अनूपपुर के  अंतर्गत  पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय, कोतमा, बिजुरी, राजनगर और वेंकटनगर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिरकत किया ।


 विंध्य प्रांत स्तरीय "भारत को जानो" प्रतियोगिता का शहडोल में सफल आयोजन

सतना की जूनियर व सीनियर टीम ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

शहडोल। भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत आयोजित विंध्य प्रांत स्तरीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता का सफल आयोजन दिनांक 02 नवंबर 2025 को भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा शहडोल के तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी  नरेंद्र सिंह परमार, सचिव, मध्य प्रदेश शासन खनिज साधन विभाग उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंघई राहुल जैन, सदस्य राष्ट्रीय संस्कार टीम भारत विकास परिषद की गरिमामई उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार तिवारी ने की।

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षण का दायित्व  अनिल कुमार डागा, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार मध्य क्षेत्र द्वारा निर्वहन किया गया।

साथ ही प्रांतीय महासचिव  योगेश जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  आलोक खोडियार , प्रांतीय संयोजक संस्कार  सुरेश बिश्नोई एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी बीरेंद्र सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से जूनियर एवं सीनियर वर्ग की 7-7 टीमों ने अपने शिक्षक एवं अभिभावकों के साथ सहभागिता की। उत्साहपूर्ण प्रतिस्पर्धा के बीच जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग में सतना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा शहडोल के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वरिष्ठ दायित्व धारी सदस्यों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।

शाखा की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी प्रेरणादाई सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की गई।

नवगठित शाखा द्वारा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ अनेक श्रेष्ठ कार्यक्रम किए जाने की घोषणा की गई।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के स्थापना दिवस पर करेंगे पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ


इंट्रा स्टेट स्टेट कनेक्टिविटी स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश

70वें स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान 

प्रदेश के तीन सेक्टरों में 20 नवम्बर से होगा नियमित संचालन

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लोक-निजी भागीदारी से शुरू होगी सेवा

पर्यटकों में मिलेगी सुगम यात्रा की सुविधा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी की गरिमामई उपस्थिति रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव के फ्लैग ऑफ़ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन 20 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगा।

पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ प्रारंभ की जा रही है। लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के अंतर्गत यह सेवा मध्य प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान देगी। 

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टीविटी संचालित करने वाला प्रथम राज्य है। ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ प्रदेश में प्रमुख धार्मिक, वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। यह पहल मध्य प्रदेश को एक नए पर्यटन आयाम की ओर अग्रसर करेगी, जिससे राज्य के एडवेंचर, हेरिटेज, और स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी तथा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यात्रा अनुभव और भी समृद्ध होगा।

‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। सेवा संचालन के लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन तथा सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध निष्पादित किए गए हैं। प्रारंभिक चरण में निजी ऑपरेटर द्वारा प्रत्येक सेक्टर में हेलीकॉप्टर संचालित किए जाएंगे, जिनमें कम से कम छह यात्री सीटें होंगी।

इन तीन सेक्टरों में होगा हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन

सेक्टर 1: इंदौर – उज्जैन – ओंकारेश्वर

सेक्टर 2: भोपाल – मढ़ई – पचमढ़ी

सेक्टर 3: जबलपुर – बांधवगढ़ – कान्हा






 भारत विकास परिषद की विंध्य प्रांत की प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता संपन्न






















अनूपपुर। भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता – “राष्ट्रीय चेतना के स्वर” का आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर को आस्था होटल, अनूपपुर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन भारत विकास परिषद, अनूपपुर शाखा के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में विंध्य प्रांत के 12 जिलों में से 6 जिलों — अनूपपुर, शहडोल, कटनी, छतरपुर, सतना एवं सिंगरौली — की टीमों ने सहभागिता की। परिषद के नियमों के अनुसार प्रतिभागी दलों ने हिंदी, संस्कृत और लोकगीत की तीन विधाओं में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुति, स्वर, भाव एवं सामूहिकता के आधार पर परिणाम घोषित किए।

परिणाम इस प्रकार रहे —

*हिंदी गीत श्रेणी:*

*प्रथम* – सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्ण नगर, सतना

*द्वितीय* – ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहडोल (विवेकानंद शाखा)

*तृतीय* – सेंट्रल एकेडमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहडोल (पुरानी शाखा)

*संस्कृत गीत श्रेणी*:

*प्रथम* – सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्ण नगर, सतना

*द्वितीय* – सेंट्रल एकेडमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहडोल (पुरानी शाखा)

*तृतीय* – ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहडोल (विवेकानंद शाखा)

*लोकगीत श्रेणी*:

*प्रथम* – ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहडोल (विवेकानंद शाखा)

*द्वितीय* – बार्डले इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटनी

*तृतीय* – ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार लडिया, प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर)* उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णेन्दु भट्ट, रीजनल संयुक्त महासचिव (भारत विकास परिषद, मध्य क्षेत्र)* एवं अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष (भारत विकास परिषद, विंध्य प्रांत)* ने की।

समापन एवं पुरस्कार वितरण सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में रामलाल रौतेल, अध्यक्ष (कोल विकास प्राधिकरण, मध्य प्रदेश शासन)* तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, जिला संघचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)* उपस्थित रहे। इस सत्र की अध्यक्षता आनंद सिंह, संगठन सचिव (भारत विकास परिषद, विंध्य प्रांत)* ने की।

सभी विजेता टीमों को अतिथियों के करकमलों से प्रशस्ति पत्र, पारितोषिक एवं शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, सचिव आनंद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, प्रांतीय संस्कार प्रमुख सुरेश कुमार बिसनोई ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी बीरेंद्र सिंह, सेवा प्रकल्प प्रभारी श्री द्विवेदी, उपाध्यक्ष अरविंद पाठक, महिला सहभागिता प्रमुख शब्द अधारी  राठौर, तथा “भारत को जानो” प्रमुख पंकज गौतम , सलाहकार सुदामा राम पाण्डेय , पत्रकार नीरज गुप्ता, संरक्षक रामनारायण उरमलिया, प्रदीप कुमार पाण्डेय, शोभना पाण्डेय आदि सदस्यों  की सक्रिय भूमिका रही।

कार्यक्रम का संयोजन शाखा संपर्क प्रमुख अनिल तिवारी द्वारा किया गया तथा संचालन उपाध्यक्ष अरविंद पाठक एवं महिला सहभागिता प्रमुख शब्द अधारी राठौर ने किया।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget