*सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के तहत जिले के कलेक्टर हुए कांस्य पदक से सम्मानित*




 

अनूपपुर। 20 अगस्त 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अंतर्गत बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनूपपुर जिले के कलेक्टर  हर्षल पंचोली को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है। जिसे मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा को प्रदाय किया गया। 

उल्लेखनीय है कि आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ में आकांक्षी जिला विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास-पोषण, कृषि-मृदा स्वास्थ्य के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रयास किये गए और सफलता भी प्राप्त हुई। अभियान के तहत ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के विरुद्ध मधुमेह की जांच किए गए लोगों का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के विरुद्ध उच्च रक्तचाप की जांच किए गए लोगों का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण ले रही गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत तथा मृदा नमूना संग्रह लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत 100-100 प्रतिशत रहा। 

इस अवसर पर आकांक्षी ब्लॉक फैलो  राजस्वनी शर्मा, प्रभारी उप संचालक कृषि श्रीमती निशा सिन्हा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ डॉ. सुरेन्द्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा उपस्थित रहें।

 ⚠️ राजनगर क्षेत्र में कोयला कंपनी द्वारा की जा रही ब्लास्टिंग से डोला वार्ड क्रमांक 12 के ग्रामीण दहशत में



मकानों में दरारें, पशुधन को खतरा – ग्रामवासियों ने थाना प्रभारी को सौंपा शिकायत पत्र

📍 डोला (अनूपपुर) । दिनांक: 10 जुलाई 2025

राजनगर स्थित राजनगर (OCM) कोल माइंस द्वारा की जा रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग के खिलाफ डोला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 के ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। प्रभावित ग्रामीणों ने दिनांक 10 जुलाई 2025 को थाना प्रभारी रामनगर थाना को एक लिखित शिकायत पत्र सौंप कर अपने मकानों में दरारें पड़ने और जानमाल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

📌 क्या है शिकायत में?

शिकायतकर्ता  गोविंद प्रजापति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि:

10 जुलाई की दोपहर लगभग 1 बजे ओ सी एम माइंस द्वारा भारी ब्लास्टिंग की गई।

इस विस्फोट से वार्ड 12 के कई घरों की दीवारें हिल गईं और दरारें पड़ गईं।

कच्चे और पक्के मकानों की संरचना को नुकसान पहुँचा है।

विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के पशु डर के मारे इधर-उधर भागने लगे और छोटे बच्चों व बुज़ुर्गों को मानसिक तनाव होने लगा।

क्षेत्र में पहले भी इस तरह की शिकायतें दी गई थीं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

🏚️ मकानों में दरारें और जीवन पर खतरा

शिकायत में उल्लेख है कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घरों की छतें तक हिल गईं और दीवारों में बड़ी दरारें आ गईं। कई मकानों की स्थिति अब रहने योग्य नहीं बची है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

🙏 ग्रामीणों की प्रमुख माँगें:

1. ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।

2. प्रभावित मकानों का सर्वे कराकर मुआवजा एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

3. खदान प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विज्ञान सम्मत निगरानी प्रणाली लागू की जाए।

🗣️ स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की माँग

ग्रामवासियों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन और खनन विभाग इस विषय पर जल्द ध्यान नहीं देते तो वे जिला मुख्यालय में धरना और विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

📸 स्थानीय नेतृत्व और दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत

आवेदन के साथ ग्रामीणों ने अपने घरों की दरारों के फ़ोटो और वीडियो फुटेज भी प्रस्तुत किए हैं ताकि प्रशासन को वास्तविक स्थिति की गंभीरता समझाई जा सके।

🔚 निष्कर्ष:

डोला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों की यह पीड़ा केवल शिकायत नहीं बल्कि एक चेतावनी है कि विकास कार्यों के नाम पर यदि जनसुरक्षा की अनदेखी की जाती रही तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। प्रशासन, खनिज विभाग और पर्यावरणीय एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि नागरिकों का जीवन, संपत्ति और स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

 **मवेशियों को सड़क दुर्घटना से बचाने अनूपपुर यातायात  की पहल






**

 अनूपपुर ।  वर्षा ऋतु में  जमीन नमी युक्त हो जाने के कारण अक्सर मवेशियों में  रोड पर बैठने की प्रवृत्ति पाई जाती है , रात्रि के समय अंधेरा होने से रोड पर बैठे मवेशी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते ,जिससे वाहन  टकराने से उनके दुर्घटना ग्रस्त होने की  संभावना रहती है,                     

पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा निर्देशित किया गया है ,कि अनूपपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मवेशियों की मृत्यु ना हो इस दिशा में आवश्यक प्रयास करें, रोड पर बैठी गाय को हटाया जाए , रात्रि के समय मवेशी स्पष्ट रूप से दिखाई दें ,इसके लिए रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधे जाएं, जिसके  पालन में यातायात प्रभारी ज्योति दुबे द्वारा शिव मारुति युवा संगठन के सदस्यों के सहयोग से  कल अभियान चलाकर अनूपपुर शहर की सड़कों पर बैठे लगभग 50 मवेशियों को रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाए  गए। इसके पूर्व 70 मवेशियों को रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाएं गए थे ,इस प्रकार 120 से अधिक मवेशी को बेल्ट पहनाएं जा चुके हैं। 

**यातायात पुलिस अनूपपुर*

 जयस पार्टी के प्रदेश महासचिव ने 40 साथियों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता


 

अनूपपुर।  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में जयस संगठन के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने में बड़ी सफलता हासिल की है 28 जून 2025 को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में जयस संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश सराठिया  ने अपने 40 साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पुष्पराजगढ़ विधानसभा में जयस के भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी के टूट कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से जयस संगठन को जहां बड़ा झटका लगा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को इसका बड़ा लाभ आने वाले समय में मिलने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जयस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि निश्चित तौर पर आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत स्थिति में पुष्पराजगढ़ विधानसभा में होगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी जयस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया ।इस अवसर पर भाजपा के जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी उपस्थित रहें।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई ।


 *भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा ने संस्थापक डॉ.सूरज प्रकाश का जन्मदिन मनाया* 

शहडोल|भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा अपने संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जी का जन्मदिन अत्यंत  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर डेवलपमेंट एरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक स्मरण किया गया ।

डॉ. सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर सुशील सिंघल ने कहा कि देश भारत-चीन युद्ध के बाद निराशा में डूबा हुआ था, ऐसे समय में देश के रक्षा में आम नागरिकों के प्रत्यक्ष योगदान के लिए डॉ. सूरज प्रकाश जी ने सिटिजन काउंसिल का गठन किया था, जो बाद में भारत विकास परिषद के रूप में परिवर्तित हुआ। उनके प्रयासों से भारत विकास परिषद भारतीय मूल्यों एवं दर्शन पर आधारित एक सेवा और संस्कार का आंदोलन बन गया । परिषद के शाखाअध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने डॉक्टर सूरज प्रकाश के दिखाएं सेवा के राह पर चलने का संकल्प  व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा का स्वागत परिषद के सभी सदस्यों ने आरती उतार का श्रद्धापूर्वक किया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में जन समूह उपस्थित रहा। सभी श्रद्धालुओं  को भगवान जगन्नाथ का प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम का समापन भगवान जगन्नाथ की जय घोष के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन परिषद के उपाध्यक्ष अशोक मोर, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा तथा दीपक केसरवानी ने किया।

कार्यक्रम में विजय जैन, किशोर केडिया, सचिन गुप्ता, अरुण त्रिवेदी, अखिलेश शर्मा, जितेंद्र मिश्रा , रेनू त्रिवेदी, रविंद्र गुप्ता, प्रमोद सोनी, श्रीजा गुप्ता, माधुरी श्रीवास्तव, नीति सिंघल, अशोक सराफ संगीता मोर , रिंकी दुबे, बबीता मोर, राखी शर्मा सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित रहें।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु परिषद् के सचिव विजय दुबे ने सभी का आभार ज्ञापित किया है।

 मध्य प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं, खुलेंगे उन्नति के नए द्वार : उपमुख्यमंत्री  शुक्ल


- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू 

- लखनऊ में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के भव्य रोड शो का सफलतापूर्वक समापन

- पर्यटन व्यवसायी, टूर ऑपरेटर्स और होटल इंडस्ट्री के हितधारक हुए शामिल 

- पर्यटन मंत्री  धर्मेंन्द्र लोधी एवं प्रमुख सचिव पर्यटन  शिव शेखर शुक्ला ने आगंतुकों को प्रदेश की पर्य़टन विशेषताओं से किया अवगत 

अनूपपुर  

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट्स और होटल व्यवसाय से जुड़े हितधारकों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावे के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लखनऊ के होटल ताज महल में पर्य़टन रोड शो का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। यह रोड शो आगामी माह में होने वाले मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट और रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारियों के दृष्टिगत आयोजित किया गया। इस रोड शो में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल और विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह रहे। ख्यात अभिनेता  पंकज त्रिपाठी, म.प्र. पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रमुख सचिव व म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक  शिव शेखर शुक्ला तथा उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग  मुकेश कुमार मेश्राम की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से  राम पथ गमन, श्री कृष्ण पाथेय और बुद्ध सर्किट के अनुसंधान और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया।  

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि किसी क्षेत्र में यदि औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति और पर्यटन क्रांति आ जाये तो उस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होता है। ऐसे क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर सृजित होते हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास, पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण एवं प्रोत्साहन और पर्यटन क्षेत्र में निजी सहभागिता को बढ़ावा देकर सुनियोजित एवं एकीकृत प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से आज मध्यप्रदेश पर्यटन क्षेत्र में असीम क्षमता और निवेश का आकर्षक क्षेत्र बन गया है।

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पर्यटन किसी भी राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ है। वर्तमान में पर्यटन उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन अधोसंरचनाओं के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है।  मध्यप्रदेश, अपनी प्राकृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक और धार्मिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने मध्यप्रदेश की पर्यटन नीति और निवेश के अवसरों पर चर्चा करते हुए, सभी को मध्यप्रदेश आने और प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया।

उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक रूप से जुड़ाव रहा है। हमारे रीति–रिवाज, त्यौहार, खान–पान, रिश्ते–नाते एक जैसे हैं। मां गंगा से मांं नर्मदा तक की यह यात्रा न केवल पर्यटकों को सुखद अनुभूति प्रदान करेगी बल्कि हमें एक–दूसरे को और संबंधों को भी प्रगाढ़़ करेगी।  

गंगा-नर्मदा कॉरिडोर से खुलेगी पर्यटन की नई राह

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। उत्तर प्रदेश और म.प्र. के पर्यटन में काफी समानता है। बाबा महाकाल और बाबा काशीविश्वनाथ दुनियाभर के श्रृद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दोनों ही ज्योर्तिलिंग को जोड़ने के लिये काशी विश्वनाथ महाकाल एक्सप्रेस संचालित होती है। गंगा और नर्मदा पर्यटन कॉरिडोर प्रस्तावित परियोजना के तहत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर से गुजरने वाले इस गलियारे  में दोनों राज्यों के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटकों को एक समृद्ध और विविध अनुभव मिलेगा साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और विरासत पर्यटन को आकर्षित में सहयोग प्राप्त होगा। 

 शुक्ला ने कहा, प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहरें और वन्यजीव विविधता, पर्यटकों को एक सम्पूर्ण अनुभव प्रदान करती हैं। मध्य प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा चुका है। पर्यटन, सिर्फ अर्थव्यवस्था नहीं, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामाजिक समावेश का भी माध्यम है। पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जो स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाता है, रोजगार के अवसर उत्पन्न करता है और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करता है। मध्य प्रदेश में पर्यटन सिर्फ स्थलों की यात्रा नहीं, बल्कि अनुभवों की यात्रा है। मध्य प्रदेश आपका स्वागत करता है, न केवल एक डेस्टिनेशन के रूप में, बल्कि साझेदार के रूप में भी। विश्व के पर्यटन मानचित्र पर मध्य प्रदेश को स्थापित करने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। 

हितधारकों ने किया मंथन  

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ट्रैवल ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों और टूरिज़्म स्टेकहोल्डर्स के बीच द्विपक्षीय संवाद और व्यावसायिक संभावनाओं पर चर्चा की। यह सत्र न केवल क्षेत्रीय पर्यटन के विकास के लिए, बल्कि राष्ट्रीय पर्यटन समृद्धि के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

मध्य प्रदेश की है समृद्ध सांस्कृतिक विरासत    

रोड शो में मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया। इस दौरान प्रदेश की प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन स्थलों की झलक दिखाई गई।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में 13.41 करोड़ पर्यटक मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में बाबा महाकाल, ओंकारेश्वर, चित्रकूट, मैहर और नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में 3 स्थायी और 15 टेंटेटिव सूची में कुल 18 यूनेस्को धरोहरें हैं। स्थायी सूची में खजुराहो के मंदिर समूह, भीमबेटका की गुफाएं और सांची स्तूप शामिल हैं। प्रदेश को ग्रीन, क्लीन और सेफ मध्य प्रदेश को "टाइगर स्टेट", "लेपर्ड स्टेट", "घड़ियाल स्टेट", "चीता स्टेट" और "वल्चर स्टेट" के रूप में जाना जाता है। मध्य प्रदेश में देश का सबसे अधिक वन क्षेत्र है और मध्य प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों के लिए एक अनमोल खजाना है। पचमढ़ी, अमरकंटक, भेड़ाघाट, हनुवंतिया, गांधीसागर, तामिया, सैलानी आइलैंड और सरसी आइलैंड जैसे स्थल प्राकृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र हैं।  आदिवासी समुदायों की कला जैसे गोंड, भील पेंटिंग और मांडना आर्ट पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। मध्य प्रदेश की फिल्म पर्यटन के क्षेत्र में भी एक विशिष्ट पहचान बनी है। 

उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की सहज कनेक्टिविटी

उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की यात्रा पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो गई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, वाराणसी, आगरा, कानपुर और प्रयागराज मध्य प्रदेश के ग्वालियर, खजुराहो, भोपाल, इंदौर और जबलपुर से हवाई यात्रा सुलभ है। इसके साथ ही रेल मार्ग से रीवा, ओरछा, ग्वालियर खजुराहो जुड़े हुए हैं। मध्य प्रदेश पहुंचने के बाद पर्यटकों के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, जिससे राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सरल एवं कम समय में सुविधापूर्वक यात्रा की जा सकती है। 

विश्व स्तरीय आतिथ्य सत्कार- लग्जरी से लेकर होमस्टे तक

मध्य प्रदेश में विभिन्न प्रकार की आवास सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पर्यटकों की अलग-अलग पसंद के अनुसार हैं। लग्जरी रिसॉर्ट्स में ताज, मैरियट, रेडिसन, रामाडा, द पार्क और क्लेरियन इन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में मौजूद हैं। इसके अलावा भव्य हवेलियों और राजसी महलों में बने हेरिटेज होटल शाही ठाट-बाट का अनुभव कराते हैं। ग्रामीण परिवेश का आनंद पर्यटकों को दिलाने के लिए होम स्टे का निर्माण कराया गया है। प्रदेश में 2 ज्योतिर्लिंग, 12 राष्ट्रीय उद्यान और 9 टाइगर रिजर्व सहित कई शीर्ष पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों के लिए सतत आकर्षण का केंद्र हैं। 

पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं  

प्रदेश की नई पर्यटन नीति 2025 निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन और पारदर्शी प्रक्रियाएं प्रदान करती है। इस नीति के तहत, निवेशकों को भूमि पार्सल, वे साइड एमेनिटीज़ और विरासत संपत्तियों का आवंटन ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। 90 साल के पट्टे पर भूमि उपलब्ध है। निवेशकों को स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाती है। इसके अलावा, ₹100 करोड़ या उससे अधिक के निवेश वाले अल्ट्रा-मेगा पर्यटन परियोजनाओं के लिए सरकार सीधे भूमि आवंटित कर सकती है। 

फिल्म निर्माण का केंद्र 

फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सुविधा प्रकोष्ठ (FFC) की स्थापना की गई है, जो एकल विंडो सिस्टम के माध्यम से सुलभता से अनुमति प्रदान करता है। मध्य प्रदेश में नीति लागू होने के बाद अब तक 350 से अधिक फिल्म परियोजनाओं की शूटिंग की जा चुकी है। प्रदेश में फिल्म अनुमति को समय–सीमा में प्रदान किए जाने हेतु लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत शामिल किया गया है।  

पर्यटकों के लिए संपूर्ण सहायता

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई विस्तृत यात्रा योजनाएं और मान्यता प्राप्त टूर ऑपरेटरों की सूची राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।अनुभवी यात्रा विशेषज्ञ पर्यटकों का मार्गदर्शन करते हैं, जिससे उनकी यात्रा सुखद, आसान और यादगार बनती है।

मध्य प्रदेश पर्यटन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mptourism.com

 निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह मेरावी ने स्थानांतरित कर्मचारियों को मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

थाना प्रभारी चचाई द्वारा 9 पुलिसकर्मियों को विदाई सम्मान





अनुपपुर। थाना चचाई में पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह मेरावी द्वारा स्थानांतरण पर जा रहे पुलिस विभाग के 9 कर्मचारियों को एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  मेरावी ने संबोधित करते हुए कहा कि "पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन जिन कर्मठ, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों ने यहां अपनी सेवाएं दी हैं, उन्हें सम्मानित करना हमारा दायित्व है।" उन्होंने आगे कहा कि "आप सभी का योगदान थाना चचाई के संचालन में महत्वपूर्ण रहा है।"

स्थानांतरित कर्मचारियों को न सिर्फ विदाई दी गई, बल्कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा भी गया। इस दौरान थाना परिसर में भावुक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में थाना स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने स्थानांतरित कर्मचारियों को भावभीनी शुभकामनाएं दीं।


 #मध्यप्रदेश_जन_अभियान_परिषद्_ द्वारा

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में CMCLDP परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण !! 

✍🏻 अनूपपुर । शुक्रवार  20 जून 2025 को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित 

परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें:-

🔹 टास्क मैनेजर  दरियाव सिंह सूर्यवंशी,

🔹 संभाग समन्वयक  भीम सिंह डामोर,

🔹 जिला समन्वयक  उमेश कुमार पाण्डेय,

🔹 शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के व्यवस्था प्रभारी डॉ. नीरज श्रीवास्तव,

निरीक्षण के दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन और पार्दर्शिता का सभी के द्वारा मूल्यांकन किया गया। 

साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने परीक्षा की प्रक्रिया को संतोषजनक बताया और परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

*🌱 पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-*

निरीक्षण उपरांत सभी अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय अनूपपुर से डॉ नीरज श्रीवास्तव,परामर्शदाता श्रीमती शारदा चौरसिया, श्रीमती शिवानी सिंह, नवांकुर संस्था सर्व जन सुखाय से श्रीमती विमला जी, लालिमा जी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति अनूपपुर अध्यक्ष  अनिल सिंह परिहार एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता रही उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण के महत्व और वृक्षारोपण की आवश्यकता पर प्रेरणादायक बातें भी साझा की गईं !!

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget