स्थानांतरित पुष्पराजगढ़ एसडीएम को दी गई आत्मीय विदाई narmadanewstimes.in

 स्थानांतरित पुष्पराजगढ़ एसडीएम को दी गई आत्मीय विदाई


अनूपपुर। 11 मार्च 2024 मां नर्मदा के उद्गम जिले में कार्य करने का जो मौका मिला। वह मेरा सौभाग्य हैं। कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जन समस्याओं के निदान तथा क्षेत्र के कार्यों के निराकरण के जो कार्य किए गए हैं, वह मेरे जीवन में स्मरणीय रहेंगे। उक्ताशए के विचार स्थानांतरित एसडीएम पुष्पराजगढ़  दीपक पाण्डेय ने स्थानांतरण पर कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ, संयुक्त कलेक्टर  दिलीप पाण्डेय, एसडीएम कोतमा  अजीत तिर्की, एसडीएम जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, तहसीलदार कोतमा  ईश्वर प्रधान, तहसीलदार पुष्पराजगढ़  अनुपम पाण्डेय सहित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 

स्थानांतरित एसडीएम  दीपक पाण्डेय ने कहा कि कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्य करना मेरा सौभाग्य हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ प्रशासन व जनता के लिए बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले में सभी शासकीय सेवक समर्पित भाव से कार्य कर सहयोग प्रदान करते हैं। जिससे कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने में बड़ी मदद होती हैं। उन्होंने कहा कि पुष्पराजगढ़ भौगोलिक रूप से कठिन क्षेत्र है। इसके बावजूद सहकर्मियों के सहयोग से दायित्व का निर्वहन करने की उन्होंने पूरी कोशिश की। 

       इस अवसर पर कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ ने कहा कि  दीपक पाण्डेय अपने दायित्व का निर्वहन समर्पित भाव से करते हैं। जिससे हर संभव कार्य को लक्ष्य प्राप्त होता है। उन्होंने जन समस्याओं तथा भू-अर्जन के प्रकरणों में मुआवजा वितरण के कार्य में उल्लेखनीय कार्य किया है। जिससे भू-अर्जन के मामले पिछले एक वर्ष में निराकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह टीम भावना से कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हैं। जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का उदाहरण हैं। उन्होंने स्थानांतरित डिप्टी कलेक्टर  दीपक पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  दिलीप पाण्डेय, एसडीएम कोतमा  अजीत तिर्की, एसडीएम जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, तहसीलदार पुष्पराजगढ़  अनुपम पाण्डेय, तहसीलदार कोतमा  ईश्वर प्रधान ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। विदाई कार्यक्रम में  दीपक पाण्डेय को शॉल-श्रीफल, पुष्पहार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget