बंकिम बिहार जमुना कालरी में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का हुआ आयोजनnarmadanewstimes. in

 बंकिम बिहार जमुना कालरी में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का हुआ आयोजन


 

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाएं जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को बंकिम बिहार जमुना कालरी में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में एक भव्य प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविद, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कार्यकाल, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित में किए गए उनके अद्वितीय योगदान पर चर्चा करना तथा आने वाले समय के लिए सेवा संकल्प लेना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में सेवा पखवाड़ा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि वे इन योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प लें।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा जिला प्रभारी मिथिलेश प्यासी ने अपने विस्तृत व्याख्यान में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ देश को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी भारत की साख बढ़ाई है। मिथिलेश प्यासी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी पहले युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित कर रही हैं। वहीं आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना तथा जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीब परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाया है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि वे सचमुच में गरीबों के मसीहा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को व्यवहारिक धरातल पर उतार कर देश को एक नए युग की ओर अग्रसर किया है।  रौतेल जी ने संगोष्ठी में बड़ी संख्या में उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता आती है और कार्यकर्ताओं को सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली को अद्वितीय बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही है। चंद्रयान-3 ,जी-20 की अध्यक्षता, कोरोना महामारी का सफल प्रबंधन और आत्मनिर्भर भारत अभियान उनके दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल है।

संगोष्ठी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा समाज के वंचित वर्ग के बीच सेवा कार्य प्रमुख रहेंगे।

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला महामंत्री सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक जितेंद्र सोनी, सिद्धार्थ शिव सिंह, रवि राठौर, शिवनारायण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, शिवरतन वर्मा, सत्यनारायण सोनी, सुषमा जोशी ,भाजपा नेता चंद्रिका द्विवेदी ,राजेश सिंह ,लाल बहादुर जायसवाल उदय प्रताप सिंह ,अजय यादव ,तेजभान सिंह, रंजीत सर्राटे के अलावा भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे आभार प्रकट मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget