भारत ज्योति विद्यालय में गणतंत्र दिवस एवं अलंकरण समारोह हर्षोल्लास से संपन्ना




 

अनूपपुर । 26 जनवरी 2026भारत ज्योति विद्यालय, अनूपपुर के शाला प्रांगण में 77 वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गौरव, देशभक्ति एवं अनुशासन पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रीमती अलका तिवारी (सीआरपीएफ, भारत) की उपस्थिति से विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात पूरे प्रांगण में राष्ट्रीय गान की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण देशभक्ति और गर्व से ओत-प्रोत हो गया।

ध्वजारोहण के उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, गीत और माइम अनेकता में एकता की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

छात्र-छात्राओं ने अपने नृत्य, गीत एवं अभिनय के माध्यम से भारत की एकता, विविधता, बलिदान और राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी एवं हिंदी भाषण भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें गणतंत्र दिवस का महत्व, संविधान की गरिमा और नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला गया।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय में अलंकरण समारोह भी गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विद्यालय के नव-नियुक्त छात्र परिषद के पदाधिकारी को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और विद्यालय की गरिमा बनाएं रखने, अनुशासन बनाएं रखने और नेतृत्व की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली।

मुख्य अतिथि श्रीमती अलका तिवारी का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर को यादगार बनाने हेतु एक छात्र द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा भेंट किया गया, जो सम्मान, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती अलका तिवारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, साहस, राष्ट्र सेवा और जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना गर्व की बात है, और युवाओं को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की गरिमा बनाएं रखना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जी .अलेक्जेंडर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करें, अपने जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी को बनाएं रखें।

उन्होंने सभी बच्चों को याद दिलाया कि वे राष्ट्र के भविष्य हैं, और देश की स्वतंत्रता और गरिमा बनाएं रखने के लिए अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाना आवश्यक है।

प्रधानाचार्य फादर जी. अलेक्जेंडर ने बच्चों को देश का गौरव बढ़ाने की और रक्षा करने की शपथ दिलाई और उन्हें इस अवसर पर उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों में मिठाई वितरित की गई, जिससे उत्साह और खुशी का माहौल और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम का समापन हेड गर्ल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि, शिक्षकों और सभी विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

भारत ज्योति विद्यालय में आयोजित यह गणतंत्र दिवस एवं अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में देशभक्ति, नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने में पूरी तरह सफल रहा।

यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक, यादगार और मनोहर साबित हुआ।

 शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर के छात्राओं ने किया “औद्यौगिक भ्रमण


“ 

   अनूपपुर ।  स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के द्वारा प्रायोजित एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, शास. कन्या महाविद्यालय, अनूपपुर के द्वारा आज दिनांक 28/01/2026 को रोजगार मुखी औद्यौगिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. अनिल कुमार सक्सेना, प्राचार्य शासकीय तुलसी (अग्रणी) महाविद्यालय अनूपपुर के मार्गदर्शन में एवं कन्या महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो अजयराज सिंह राठौर के नेतृत्व में सुबह 11 बजे 35 विद्यार्थियों के दल को औद्योगिक भ्रमण के लिये हरी झंडी दिखा कर वाहन को ओरिएंट पेपर मिल, अमलाई जिला शहडोल के लिये रवाना किया गया। 

  छात्राएं ओरिएंट पेपर मिल, अमलाई पॅहुच कर मिल के प्रशासकीय भवन के सेमिनार हाॅल में ओरिएंट पेपर मिल के उप-प्रंबधक  अजय मिश्रा जी के द्वारा सभी विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर कंपनी के द्वारा तैयार होने वाले विभिन्न प्रकारों के कागज़ों के उत्पादनों की प्रक्रिया के साथ-साथ प्रबंधकीय कार्याें के बारे में अवगत कराया गया। और साथ ही मिल के आईआर  सतीश शर्मा जी के द्वारा वाॅटर सप्लाई मैनेजमेंट एवं बिजली जेनेरेशन के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया।

        कंपनी के सुरक्षा अधिकारी  प्रशांत सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं उपकरणों के बारें में प्रशिक्षण दिये, इसके बाद ड्रांइग कम प्रोजेक्ट आफिसर  संजय चतुर्वेदी जी के द्वारा निमार्ण सेक्सन के टिशू 01 एवं टिशू 02 के पेपर प्रोसेसिंग यूनिट ले जाया गया वहाॅ पर कार्यशाला में तकनीकी अधिकारियों के द्वारा पेपर तैयार करने में उपयोग में आने वाला कच्चा पदार्थ पल्प बनाने कि विधि और विभिन्न प्रकारों की रासायनिक प्रक्रियाओं के द्वारा पेपर बनाने की तकनीकी के बारे में विस्तार से समझाया गया और पेपर तैयार की जाने वाली मशीनों एवं पेपर पैकिंग मशीन को दिखाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों के ए 4 पेपर बनने वाली कर्म साला में ले जाकर के ए 4 कागज बनाने की प्रक्रिया को दिखाया गया और बताया गया कि हमारी कंपनी में ड्रांइग शीट, राइटिंग पेपर, टिशू पेपर रंगयुक्त कागजों को तैयार किया जाता है। और बताया गया कि कागज तैयार करने में जो कच्चे पदार्थ का उपयोग में लेते है वह कच्चा पदार्थ हमें लिपटिस, बाॅस आदि पेडों से प्राप्त होता है। और उनके द्वारा बताया गया कि ज्यादातर कच्चा पदार्थ के लिये कंपनी स्थानीय स्तर पर किसानों कि सहायता से प्लांटेशन करा कर प्राप्त किया जाता है। वहाॅ कार्यरत अन्य तकनीकी विशेषज्ञों ने अपने -अपने कार्य क्षेत्रों की बारीकियों को भ्रमण दल के साथ सांझा कियें जिसे  विद्यार्थियों ने सुनकर और देखकर बहोत उत्साहित हुये एवं कार्यशाला में महिला कर्मियों के तकनीकी एवं कौशल और भूमिकाओं से विद्यार्थी प्रभावित हुयें और तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर एवं जिज्ञासाओं का भी समाधान कियें।

      स्वामी विवेकानंद कैरियर के मार्गदर्शन प्रभारी डाॅ. राकेश सिंह के द्वारा भ्रमण दल को बताया गया  कि स्थानीय स्तर पर अपनी भूमियों में पेपर बनाने में कच्चे पदार्थ के रूप में उपयोग में आने वाले पेडों को तैयार कर सीधे कंपनी को विक्रय कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कंपनी से जुड कर वहां से विभिन्न प्रकारों के पेपरों को रियायती दरो में प्राप्त कर स्वयं का ब्रांड बनाकर के अपना प्रोडेक्ट बजारो में बिक्री कर स्वारोजगार से जुड सकतें हैं। इस संपूर्ण स्वरोजगार मुखी औद्योगिक भ्रमण में महाविद्यालय की शिक्षिका डाॅ. राजेश्वरी तिवारी के द्वारा भ्रमण की अनुज्ञा प्राप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा साथ में डाॅ. श्रद्धा चौरासिया एवं डाॅ. श्रद्धा गर्ग के द्वारा भ्रमण दल का मार्गदर्शन किया गया ।

 बोर्ड परीक्षा के पूर्व विगत वर्षों के प्रश्न पत्र अनिवार्यता से कराएं हल- कलेक्टर


    

अनूपपुर। 28 जनवरी 2026 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने आज विकासखंड जैतहरी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसला एवं फुनगा का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से सीधे संवाद कर परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली तथा रिमेडियल कक्षाओं की स्थिति और हल कराएं जा रहे प्रश्नपत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से गणित और अंग्रेजी विषयों में विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर  पंचोली ने विद्यालय पसला में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी संदीप यादव और उर्मिला बैगा से अपने समक्ष गणित एवं अंग्रेजी विषय के कुछ प्रश्न हल कराएं और स्वयं उनके उत्तरों की जांच भी की। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुनगा में छात्र विवेक सिंह और कुलदीप पटेल से अभ्यास हेतु दिए जा रहे प्रश्नपत्रों में से गणित और अंग्रेजी के प्रश्न हल कराएं गए तथा उनके उत्तरों का मूल्यांकन किया गया। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को किन विषयों और किन प्रश्नों में कठिनाई आ रही है, इसका विस्तृत विश्लेषण कर रिमेडियल कक्षाओं में उन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

कलेक्टर  पंचोली जी ने कहा कि परीक्षा के अंतिम 10 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इस अवधि में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विशेष फोकस रखते हुए सकारात्मक परीक्षा परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व विगत वर्षों के प्रश्नपत्र अनिवार्य रूप से विद्यार्थियों से हल कराएं जाएं। शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विशेष प्रयास करें, कमजोर विद्यार्थियों की अलग से पहचान कर उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जाए तथा प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार किया जाए।

कलेक्टर  पंचोली जी ने शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी नियमित रूप से रिमेडियल कक्षाओं में भाग लें और विगत वर्षों के प्रश्नपत्र अनिवार्य रूप से हल करें, ताकि परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति को अच्छी तरह समझ सकें। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट, अनुशासन और परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र हल करने की सही रणनीति पर विशेष जोर दिया। विद्यार्थियों को वन लाइनर प्रश्नों की निरंतर प्रैक्टिस कराने, अंग्रेजी विषय में पैसेज सॉल्व करने की तकनीक, ग्रामर की मजबूत तैयारी तथा महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की विषयवार कमजोरियों की पहचान कर उन्हें लक्षित अभ्यास कराएं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ें और वे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  तुलाराम आर्मों सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थें।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget