*ऑपरेशन मुस्कान में कोतवाली अनूपपुर पुलिस को बड़ी सफलता* :  *अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कर्नाटक से दस्तयाब कर नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी.  नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कर्नाटक राज्य के बीदर जिले से दस्तयाब कर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद दाऊद निवासी हसन नगर, हैदराबाद को गिरफ्तार किया गया है। 

दिनांक 09.03.2026 को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक बिना बताये घर से कहीं चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 145/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी  द्वारा उक्त नाबालिक बालिका की दस्तयाबी और सूचना पर 2000 रुपए नगद इनाम का उद्घोषणा आदेश जारी किया गया ।टी आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी , प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह राठौर , आरक्षक दीपक बुंदेला , महिला आरक्षक अंकिता सोनी एवं सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पता साजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को कर्नाटक राज्य के बीदर जिले के घोड़ावाड़ी से आरोपी मोहम्मद दाऊद पिता मोहम्मद सलीम उम्र कारी 32 साल निवासी हसन नगर थाना राजेंद्र नगर हैदराबाद तेलंगाना के कब्जे से दस्तयाब कर नाबालिक बालिका को सुरक्षित  परिजनों को सुपुर्द गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया गया है 

 *इन्स्टाग्राम पर अनजान से दोस्ती और विश्वास करना पड़ा भारी* 

नाबालिग बालिका से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ पर विवेचना में पाया गया कि 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का स्मार्ट फोन से इन्स्टाग्राम सोशल मीडिया के द्वारा आरोपी मोहम्मद दाऊद निवासी हैदराबाद  से कुछ महीने पूर्व पहचान और दोस्ती हुई थी। जो आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को इन्स्टाग्राम के जरिये लगातार सम्पर्क कर बहला फुसलाया और दिनांक 09.03.2026 को आरोपी ट्रेन से अनूपपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचा जहां नाबालिग बालिका  रेल्वे स्टेशन अनूपपुर पहुंच गई जहां से आरोपी ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हैदराबाद एवं कर्नाटक में अपने साथ रखकर शारीरिक दुष्कर्म किया। 

 *पुलिस अधीक्षक अनूपपुर महोदय की अपील*  

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती और रहमान  जी द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि माता,  पिता, परिवारजन अपने नाबालिग बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सतत निगरानी जरूर रखें तथा इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क से बचने के लिए जागरूक करें, जिससे इस प्रकार के अपराधों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

 भारतीय जन नाट्य संघ का तीन दिवसीय दसवां राज्य सम्मेलन सम्पन्न, सदाचार के तावीज से परसाई के गूंजे बोल


*अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने जनकवि धूमिल की कविता "पटकथा" का एकल का सफल मंचन*

अनूपपुर । वैचारिक रूप से जनप्रतिबद्ध कला और जन संस्कृति का संरक्षक और संवाहक भारतीय जन नाट्य संघ का मध्य प्रदेश का दसवां राज्य सम्मेलन छत्तीसगढ़ की सीमा के निकट स्थित अनूपपुर के बलराज साहनी सभागृह में संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये कलाकारों ने, देश-दुनिया के मौजूदा हालात पर गंभीरता से चिंतन-मनन किया और नाट्य विधा की विभिन्न प्रस्तुतियाँ पेश कीं। आयोजन में इप्टा इंदौर इकाई द्वारा हरिशंकर परसाई की कहानी पर आधारित "सदाचार का तावीज़" की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को ठहाके लगाने के साथ-साथ सोचने पर विवश कर दिया। यही परसाईजी की लेखनी की विशेषता भी थी। 

सम्मेलन में अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने जनकवि धूमिल की कविता "पटकथा" का एकल मंचन किया। प्रयागराज (इलाहाबाद) की समानांतर संस्था ने "असमंजस बाबू", इप्टा लखनऊ के कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम के 100 वर्षों की अवधि को समेटे हुए क्रांतिकारी अशफाक उल्ला की "दास्तान-ए-अशफाक" को किस्सागोई से तथा विवेचना इप्टा जबलपुर ने "72 मील" नाटक के माध्यम से हमारे समाज की विसंगतियों पर चोट की और दर्शकों का मन मोह लिया।

राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी और इप्टा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश वेदा (लखनऊ) ने कहा कि वर्तमान समय विश्व के लिए उलझन भरा है। लेखक, रंगकर्मी, पेंटर अपने-अपने माध्यमों से इसे अभिव्यक्त कर रहे हैं। 

प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव सत्यम पांडे (भोपाल) ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद यह सम्मेलन एक उपलब्धि है। धर्म के नाम पर राजनीति विस्तारित हो रही है। खगोल विज्ञानी अमिताभ पांडे के अनुसार संस्कृति, प्रकृति और समाज के संबंधों को निर्धारित करती है। मनुष्य ब्रह्मांड में अपनी औंक़ात नहीं समझ पा रहा है, यह उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। सम्मेलन में प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वानुमति से पारित किया गया। सम्मेलन के संगठन सत्र में महासचिव शिवेंद्र शुक्ला ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की। उस रिपोर्ट पर विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। 

आगामी वर्षों के लिए कार्यकारिणी का सर्वानुमति से गठन किया गया। संरक्षक मंडल में हिमांशु राय, डॉक्टर विद्या प्रकाश, विजय नामदेव, अध्यक्ष मंडल में विनीत तिवारी, अनिल दुबे, सीमा राजोरिया, हरनाम सिंह, पंकज दीक्षित, विजेंद्र सोनी, अध्यक्ष हरिओम राजोरिया, महासचिव शिवेंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष नीरज खरे, सचिव मंडल में अभिषेक अंशु, सारिका श्रीवास्तव, हूरबानो सैफी, गुलरेज़ खान, आयुष सोनी, कार्यकारिणी में रामदुलारी शर्मा, पल्लविका पटेल, आदित्य रुसिया, अफरोज़ ख़ान, प्रमोद बागड़ी, मुकेश बिजौले, अशोक दुबे, सचिन वर्मा, बद्रीश पांडे, योगेश कुशवाहा को निर्वाचित घोषित किया गया। सम्मेलन में कलाकारों ने विभिन्न अवसरों पर जनगीतों की प्रस्तुति दी।  कार्टून और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। 

सम्मेलन के प्रारंभ में आयोजन समिति की अध्यक्ष पल्लविका पटेल, महासचिव लक्ष्मी खेड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रम संगठन एटक के एस.एस. मौर्य के शुभकामना संदेशों का वाचन कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजेंद्र सोनी, गिरीश पटेल, आयुष सोनी, बेथल हायर सेकेंडरी विद्यालय के संचालक नोवेल की सहभागिता विशेष रूप से रही।


*💥 “अब ‘फट-फट’ नहीं, सीधे एक्शन!” — मॉडिफाइड साइलेंसर पर अनूपपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही मौके पर साइलेंसर की जब्ती 🚫*


*🔊 “तेज आवाज पर सख्त प्रहार” — अनूपपुर पुलिस का मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान शुरू*

✍️अनूपपुर-जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अनूपपुर * मोती उर रहमान (IPS)* के द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध *साप्ताहिक विशेष अभियान* प्रारंभ किया गया है।

👉अभियान के पहले ही दिन यातायात पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए *3 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों से साइलेंसर जब्त* किया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई।

👉पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध एवं तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर का उपयोग करने वालों के *विरुद्ध सख्त कार्यवाही* की जाए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित जांच की जाएगी।

📢अनूपपुर पुलिस आमजन से *अपील* करती है कि वे अपने वाहनों में केवल मानक (स्टैंडर्ड) साइलेंसर का ही उपयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

📍*यातायात पुलिस अनूपपुर*

 *लोहे की रॉड लेकर माता-पिता को मारने रात्रि में घर में घुसा पूर्व जिला बदर बदमाश कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार*


 अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं प्रभारी एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर  नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार की देर रात्रि पूर्व जिला बदर एवं सूचीबद्ध निगरानी बदमाश प्रकाश बासिल निवासी अनूपपुर को अपने माता-पिता पर हमला करने के लिए रोड लेकर घर में घुसने के रिपोर्ट पर  गिरफ्तार किया गया है। 

 दिनांक 07.04.2026 दिन मंगलवार को बसंत वासिल पिता सुखमंता वासिल उम्र 52 साल निवासी पटोराटोला,  अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका बेटा प्रकाश वासिल आदतन अपराधी है,  जिसके विरुद्ध करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं और पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है और चार दिन पूर्व ही एक मामले में जेल से  छूटा है। मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे प्रकाश वासिल लोहे की राड लेकर घर में माता-पिता के साथ मारपीट करने के लिए घुसा है, जो किसी तरह माता-पिता ने कमरे के अंदर अपने आप को बंद करके अपने आप को बचाया है।  उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 204 /26 धारा 331( 6) 296 (B),  351 (2)  बी एन एस पंजीबद्ध किया जाकर  टी आई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक  गोविंद पनिका,  प्रधान आरक्षक  शेख रशीद एवं आरक्षक दिलीप सिंह  टीम के द्वारा तत्काल आरोपी प्रकाश वासिल पिता बसंत वासिल उम्र करीब 31 साल  निवासी पटोराटोला, अनूपपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी द्वारा आरोपी प्रकाश वासिल के विरुद्ध मारपीट,  अवैध उगाही,  चोरी, नकबजनी,  आर्म्स एक्ट एवं गृह भेदने के करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण होने से जिला बदर कार्रवाई कराए जाने हेतु कोतवाली थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

 *विप्र समाज द्वारा अक्षय तृतीया पर भव्य जिला स्तरीय आयोजन जैतहरी में


।*

अनूपपुर। विप्र समाज अनूपपुर द्वारा इस वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने की तैयारी जोरों पर है। इस संबंध में विप्र समाज के संयोजक पंडित रामनारायण द्विवेदी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 अप्रैल को जैतहरी स्थित भगवान परशुराम चौराहा में जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को विशेष रूप से मनाया जाएगा, जिसमें सामूहिक पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ किया जा सके।

इस भव्य आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का दायित्व विप्र समाज जैतहरी के अध्यक्ष विजय शुक्ला को सौंपा गया है। विजय शुक्ला पूर्व में भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के कुशल संचालन के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह आयोजन सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्हें प्रभारी बनाएं जाने से आयोजन को एक सशक्त दिशा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विप्र समाज ने सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जिला स्तरीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

उल्लेखनीय है कि विप्र समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समाज में एकता, परंपरा एवं आस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 *सभी भारतवासी हिंदू, समान पूर्वजों के वंशज तथा डीएनए अनुक्रम में समानता- केन्द्रीय जनजातीय विवि से पीएचडी में प्रमाणित हुआ 


अनूपपुर। ‘हिंदू' एक भू-सांस्कृतिक अवधारणा है तथा हिंदुत्व, हिंदू और हिंदू राष्ट्र मिलकर भारत की पहचान बनाते हैं, भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है तथा 'हिंदू' शब्द कोई संज्ञा नहीं बल्कि एक विशेषण है, जो गुण और स्वभाव को दर्शाता है। मत-पंथ अलग हैं, लेकिन सांस्कृतिक आधार एक ही है। सभी भारतीयों के डीएनए में एक विशेष समानता है, जिससे हम सभी एक मूल भूखंड के निवासी दिखते है, पीएचडी के मूल तथ्यों में पहला, कि "हिंदू" एक सभ्यतागत पहचान है, धार्मिक नहीं दूसरा कि सभी भारतीय हजरों वर्षों में फैले साझे डीएनए और पूर्वज साझा करते हैं; तीसरा, कि भारत पहले से ही जातिविहीन समावेशी समाज की अवधारणा की पुष्टि करता है, चौथा, कि अलग-अलग पूजा पद्धतियां वाले भारतवासियों के पूर्वज की दस्तावेज समान सांस्कृतिक छतरी को प्रकट करते है; और पांचवां, कि भारत में कोई गैर-हिंदू नहीं केवल हिंदू आत्म-जागरूकता की विभिन्न डिग्री उपलब्ध हैं जो हर कोई भारतीय संस्कृति का पालन करता है। सबकी अपनी-अपनी पूंजा-पद्धती बना है, मान्यताएं हैं. सबकी अपनी-अपनी भाषा है और विविधता में एकता वाले ये सभी लोग हिंदु ही है इसका पीएचडी रिसर्च में वैज्ञानिक प्रमाणन करके डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि प्रदान डॉ. चिन्मय पांडे को की गई है। डॉ. चिन्मय पांडे के शोध निदेशक आचार्य (डॉ) विकास सिंह, स्वदेशी शोध संस्थान के राष्ट्रीय सचिव है।

*पूर्वजों को जानने का अधिकार अधिनियम बनना विकसित भारत 2047 के लिए आधारभूत अनिवार्यता- डॉ. चिन्मय पांडे*

शोध विद्वान डॉ. चिन्मय पांडे ने बताया की भारत में रहने वाले 140 करोड़ भारतीयों के साथ-साथ अखंड भारत के लोग हिंदू ही है तथा उनके पूर्वजों की वंशावली में हिंदू होने की दस्तावेजी प्रमाणन है,  तथा डीएनए में एक समानता होने के कारण डीएनए भारत मूल के सभी लोग एक समान देखते हैं, समान पूर्वजों के वंशज होने की प्रमाणिकता के दस्तावेज गया, प्रयागराज, कोणार्क, हरिद्वार सहित जहां-जहां भारत के विभिन्न स्थानों पर पूर्वजों के पिंडदान की प्रक्रिया से जुड़े़ स्थानों पर वंशावली के दस्तावेज सुरक्षित है, ऐसे समस्त वंशावली लेखक को एवं पंडों के पास दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध है जिसका डिजिटलीकरण आवश्यक है और इसमें समाज, युवा, जनसंख्या गणना के 80 वर्ष के अभिलेख, गांव के प्रमुख वरिष्ठजन एवं पिंडदान के लिए भारत के 50 से अधिक धार्मिक स्थान पर उपलब्ध दस्तावेज और समाज के जुड़ाव से पिछले 25 से 40 पीढ़ी तक की जानकारी प्रत्येक परिवार को जानना चाहिए, पूर्वजों को जानने का अधिकार अधिनियम बनने से लोग उत्सुकतावश और अपने कुटुंब जनों को जानने के लिए इसमें सम्मिलित होंगे और इससे सभी प्रकार की पूजा पद्धति वाले यह जान सकेंगे कि उनके पूर्वज हिंदू ही थे और आक्रांताओं के कालखंड में उनकी पूजा पद्धति बदल गई थी और आक्रांताओं के कालखंड में किस-किस प्रकार के अत्याचार उनके पूर्वजों पर हुए थे, इसे जानने का अधिकार उन्हें भी है, इसलिए पूर्वजों को जानने का अधिकार अधिनियम कानून का बनना बेहद आवश्यक है और यह कानून जातिविहीन समाज की संरचना के लिए और एकात्मकता मानववाद की जड़ को मजबूत करने के लिए इस कानून का संसद से पास होना बेहद आवश्यक है और इस प्रकार का पॉलिसी रिकमेंडेशन पीएचडी शोध में डॉक्टर चिन्मय पांडे ने किया है। टोटल फर्टिलिटी रेट और डेमोग्राफी संतुलन में टोटल फर्टिलिटी रेट हेतु आवश्यक पॉलिसी बनाने के लिए भी रिकमेंडेशन किया गया है।

*पीएचडी में पूर्वजों को जानने का अधिकार अधिनियम कानून का ड्राफ्ट भी पारित हुआ

पीएचडी के दौरान शोध विद्वान द्वारा बनाएं गए पूर्वजों को जानने का अधिकार अधिनियम बिल के ड्राफ्ट को एक्सटर्नल एक्सपर्ट द्वारा अनुशंसा प्रदान की गई, ज्ञात हो की इस प्रकार की प्राइवेट बिल को संसद में रखने के लिए भारत के अनेक सांसद लोकसभा और राज्यसभा में इसे रखने के लिए अपनी सहमति भी दे चुके हैं, इस प्रकार के कानून से भारत में सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन के लिए एक अद्वितीय और असाधारण कार्य योजना आगे बढ़ सकेगी। भारत की एकता और अखंडता के लिए यह कानून का लागू किया जाना बेहद आवश्यक माना गया है। शोध विद्वान डॉक्टर चिन्मय पांडे ने बताया कि पूर्वजों को जानने का अधिकार अधिनियम बिल का ड्राफ्ट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य मंत्री को शीघ्र सौंपा जाएगा, ताकि यह बिल कानून का स्वरूप ले सके, इस हेतु स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल तथा सहसंगठन सतीश कुमार को भी बिल का ड्राफ्ट सौंपा जाएगा।

डॉ. चिन्मय पांडे ने शोध निदेशक प्रो विकास सिंह अधिष्ठाता तकनीकी विज्ञान संकाय, गुरु माता श्रीमती प्रियंका सिंह, गुरुबहन क्षितिजा सिंह, गुरुभाई प्रियव्रत सिंह को भी समय-समय पर सतत सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

डॉ. चिन्मय पांडे ने शोध में वैचारिक सहयोग हेतु अवधूत सिद्ध महायोगी श्रीदादा गुरू, मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक के हरिहरानंद , अनंत विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजेश्वर माऊली सरकार, वंदे महाराज, मुख्य पुजारी, नर्मदा मंदिर शक्तिपीठ सहित गया-हरिद्वार-प्रयागराज के पंडा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, अभा सह-संपर्क प्रमुख प्रदीप जोशी, अभा पर्यावरण प्रमुख राकेश जैन, अभा संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह जे. नंदकुमार, अभा वंशावली संरक्षण प्रमुख रामप्रसाद, अभा सह-बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते, राष्ट्रीय सह-महामंत्री भाजपा वी. सतीश, क्षेत्र प्रचारक, मध्य क्षेत्र स्वप्निल कुलकर्णी, अभा संगठक कश्मीरी लाल, अभा सह-संगठक सतीश कुमार, प्रवीण गुप्ता, प्रांत प्रचारक ब्रजकांत, विनोद कुमार, क्षेत्रीय संगठक केशव दुबोलिया, वनवासी कल्याण आश्रम क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष बडोले, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रान्त संगठन मंत्री मनीष राय, मोरध्वज पैकरा, मानस जी, राकेश मौर्य, सौम्य मिश्रा, शिवम् मिश्रा सहित लोकसभा एवं राज्यसभा के अनेक सांसदों को आभार व्यक्त किया है।

डॉ. चिन्मय पांडे ने परिवारजनों श्रीमती माता अपर्णा पाण्डेय , पिता विजय पाण्डेय ,  पथ प्रदर्शक मामा चैतन्य मिश्र,मामी संध्या मिश्रा, मामा अजीत मिश्रा , सुजीत मिश्रा , मौसी अजीता मिश्रा ,अर्चना तिवारी, प्रशस्ति त्रिपाठी ,  अनुजा, अंशिका ज्योतिषाचार्य भरत राम पाण्डेय, मित्रगण रोहित श्रीवास, शशांक द्विवेदी, अनिरुद्ध सिंह, संदीप हिंडोरे, दुर्गेश पटेल, अमित सिंह, रवि मिश्रा, कृष्णा दुबे, ऋतुराज शोंधिया, बैद्यनाथ राम सहित पूर्वजों को स्मरण स्व. दादाजी चन्द्रकांत पाण्डेय ,दादीजी स्व. विमला देवी पाण्डेय ,नानाजी स्व. प्रभाकर मिश्रा , नानीजी स्व. श्यामा देवी , स्व. श्रीमती राम झारी देवी (गुरु-दादीजी) को भी आभार व्यक्त किया है।

 *पीएचडी उपाधि के बने साक्षी*          

 चिनमय पाण्डेय के पीएचडी उपाधि प्राप्ति के ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग प्रभारी राजेश शुक्ला, दैनिक मध्यप्रदेश जनसंदेश के जिला ब्यूरो डॉ. संतोष झा, संकल्प महाविद्यालय के संचालक अंकित शुक्ला तथा दैनिक सी टाइम्स के जिला रिपोर्टर विजय राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्यजनों ने चिनमय पाण्डेय को इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget