*कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने 3.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ड्रग स्मगलर को किया गिरफ्तार* 

अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रान्त मुराब  ( भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग स्मगलर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

रविवार रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह बालरे, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह, प्रधान आरक्षक नितिन नामदेव एवं आरक्षक प्रकाश तिवारी शामिल थे, द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड, अनूपपुर में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान शिव तिवारी उर्फ शिवम, पिता शिवशंकर तिवारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-02, नई सब्जी मंडी, पटौराटोला, अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.83 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹78,000 है, बरामद कर जप्त किया गया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेन्सेस (NDPS) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी शिव तिवारी के विरुद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

अनूपपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 27 मार्च से 2 अप्रैल तक


अनूपपुर । संगीतमय श्रीमद्‌भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 27 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक,कथा-सायं 4 बजे से हरि इच्छा तक,स्थान – केडिया पेट्रोल पंप के बगल से चेतना नगर अनूपपुर जिला अनूपपुर में आयोजित होने जा रहा है। सभी श्रद्धालु भक्तजन,परम्म्पिता परमेश्वर की असीम अनुकम्पा एवं भागवत भगवान कृपा से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिसमें व्यासपीठ परम् पूज्या अनीता देवी रक्षा जी वृन्दावनधाम (उ.प्र.) अपनी अमृतवाणी से कथा का रसपान वर्णित उत्सव अनुसार करायेगे।इन सभी दिव्य प्रसंगों के परम पावन अनुष्ठान में आप सभी सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारकर कथामृत का रसपान कर पुण्य के सहभागी बनें।

कार्यक्रम विवरण:

27 मार्च 2026कलश यात्रा, भागवत महात्म्य, त्रष्टि वर्णन,शुक्रवार,28 मार्च 2026, शनिवारपरिक्षित श्राप, ध्रुव चरत, जड़ भरत, पुज्यान,29 मार्च 2026, रविवारप्रहलाद चरित्र, समुद्रमंथन, वामन अवतार,30 मार्च 2026, सोमवाररामजन्मोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव,31 मार्च 2026, मंगलवारबाललीला, पूतनाबध, गिरिराज वध,01 अप्रैल 2026, बुधवारकंश वध, रूकमणि विवाह,02 अप्रैल 2026महिसासुर वध, ठाकुर जी के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, चढ़ोत्री, गुरुवार,03 अप्रैल 2026 शुक्रवार हवन पूजन,भण्डारा एवं प्रसाद वितरण।

जिन भक्तजनों को कथा में यजमान बनना हो उनके लिये 2100 रु. एवं पोथी यजमान हेतु 5100 रु. की दक्षिणा रखी गई है। पूजन सामग्री, प्रसाद आदि की व्यवस्था समिति द्वारा की जायेगी ।सम्पर्क- आशा गुप्ता, मो.: 7440989584,वर्षा नामदेव, मो. 8839713356,सरोज शिवहरे, मो. 8839063219.उक्त संगीतमय रसपान में सभी श्रद्धालु भक्तगण सादर आमंत्रित है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ 30 वर्ष की नवयुवती लावारिस कोतवाली पुलिस के संरक्षण में



अनूपपुर । कल दिनांक 19 मार्च 2026 को देर रात्रि करीब 11:00 अनूपपुर में जैतहरी रोड पर हर्री फाटक के पास करीब 30 वर्ष की नवयुवती लावारिस रूप से भटकते मिलने पर सुरक्षित महिला डेस्क थाना कोतवाली अनूपपुर लाया गया है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। अभी तक उक्त महिला के परिजनों का पता नहीं चला है। महिला की दाहिने हाथ की कलाई में    *P ॐ S*   गुदना लिखा हुआ है। कृपया अधिक से अधिक शेयर करें और उक्त नवयुवती के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया मोबाइल पर सूचित करें । 


                 अरविंद जैन

       टी. आई. कोतवाली अनूपपुर

       जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) 

   मोबाइल नंबर 94254 25894

 होली के रंग आजीविका के संग मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक


स्थानीय उद्यमियों व स्व सहायता समूहों के उत्पाद होंगे आकर्षण के केंद्र

अनूपपुर। 27 फरवरी 2026 शासन के वोकल फ़ॉर लोकल की अवधारणा के अनूपपुर स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार हेतु स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजीविका होली मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अनूपपुर जिला मुख्यालय में आजीविका होली मेला का आयोजन  28 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक जिला मुख्यालय के सामतपुर तालाब परिसर में सुबह 11 बजे से रात 09 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न उत्पाद, जैसे-आजीविका अमरकंटक कोदो, कोदो कुकीज,कोदो नमकीन,आजीविका शहद, आजीविका सत्तू, हेडवॉश, डिसवॉश, क्लीनवॉश, साबुन, अगरवत्ती, कलात्मक सजावटी सामग्रीयां, कपडे, आचार, वडी, पापड, आंवला केंडी, बीजापुरी काष्ठशिल्प, गौडी पेंटिंग, लोहशिल्प आदि व होली उत्सव पर हर्बल गुलाल, रंग, पिचकारी, मुखौटा आदि सामग्री साथ अन्य विभागों के उदमियों द्वारा जिले में तैयार विभिन्न उत्पाद, कृषि विभाग अंतर्गत जैविक उत्पाद व फूड स्टाल व अमरकंटक हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा स्थानीय व्यंजन के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन ने उक्त आयोजन में समस्त जिलेवासियों से भाग लेकर स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को खरीदकर प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार किये जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो तथा वोकल फ़ॉर लोकल ब्रांड को प्रोत्साहित किया जा सके।

 डी वी एम पब्लिक स्कूल अनूपपुर में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



अनूपपुर । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट  संतोष अग्रवाल जी विशिष्ट अतिथि श्रीमती कुमकुम सिंह सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे की सलामी और राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसके बाद भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि , एवं विद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती  सुशीला कुलवंत द्वारा किया गया।

इसके बाद संगीत शिक्षक ऋषि राज सिंह द्वारा बच्चों से स्वागत गीत का गायन कराया गया। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर अपने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीवीएम पब्लिक स्कूल अनूपपुर में एक ऐसा  सीबीएसई स्कूल है जहां की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार दिए जाते हैं चाहे भोजन मंत्र हो, या शांति पाठ और यहां तक की प्रार्थना में संस्कृत से शुभारंभ होता है। यहां पर अंग्रेजी का अच्छा माहौल रहता है।

इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम सराहनीय रहा। 

अंत में प्राचार्या सुशीला कुलवंत ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित की।  भविष्य में विद्यालय की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा अमूल्य समय देकर के विद्यालय में उपस्थित हुए इसी तरह के जब भी विद्यालय में कोई कार्यक्रम हो आप लोग अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बच्चों का उत्साह वर्धन कीजिए।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget