*मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में हुई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां


*

अनूपपुर । 03 नवम्बर 2024 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय एकलव्य आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आडोटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी, कलेक्टर  हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह द्वारा ज्ञान की देवी, वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह, जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष राजीव सिंह, एसडीएम अनूपपुर  महिपाल सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर  दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  के.के. सोनी, तहसीलदार  अनुपम पाण्डेय, लोकतंत्र सेनानी  मूलचंद्र अग्रवाल,  आधाराम वैश्य,  शिवरतन वर्मा,  ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह,  शैलेन्द्र सिंह, पार्षद श्रीमती ऋतु सोनी, अभियोजन अधिकारी  पुष्पेन्द्र मिश्रा, जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक  संतोष कुमार बाजपेयी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नागरिक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक तथा शासकीय सेवक, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे। 

स्थापना दिवस कार्यक्रम के शुभारम्भ के पश्चात् कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समा बांधा गया। इस अवसर पर भारत ज्योति उ.मा.वि. के विद्यार्थियों ने जनजागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जनजातीय परम्परा के गुदुम दल द्वारा परम्परागत वेशभूषा में पुष्पराजगढ़ के गुदुम दल के नृतकों ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह, उमंग व हर्ष का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम का संचालन शा. कन्या उ.मा.वि. के प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह व जिला पंचायत के पीआरओ  अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक  संतोष बाजपेयी द्वारा किया गया।   

*स्थानीय रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा*

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय एकलव्य आदर्श उ.मा.वि. के आडोटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय आयोजन में विविध सांस्कृतिक लोकरंग की प्रस्तुति के तहत केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर द्वारा स्वागत गीत, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर द्वारा यह देश है वीर जवानों का गीत का, शासकीय कन्या उ.मा.वि. अनूपपुर द्वारा शुभारंभ हो शुभारंभ मंगल बेला गीत का, सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर द्वारा उठो जवान देश की वसुन्धरा पुकारती, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर द्वारा आयो रे शुभ दिन आयो रे, शासकीय मॉडल उ.मा.वि. अनूपपुर द्वारा डांडिया नृत्य, संकल्प महाविद्यालय अनूपपुर द्वारा कर्मा लोकनृत्य तथा भारत ज्योति उ.मा.वि. अनूपपुर द्वारा नुक्कड़ नाटक की व पुष्पराजगढ़ के गुदुम दल द्वारा लोकनृत्य की शानदार, मनभावन प्रस्तुतियां दी गई। 

*सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए सम्मानित किए गए प्रतिभागी*

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर ने प्रथम स्थान, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर ने द्वितीय स्थान व सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 *कलेक्टर ने सपत्नीक बाल गृह व जिला चिकित्सालय पहुंच साझा की दीपावली की खुशियां


अनूपपुर । 30 अक्टूबर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने बच्चों के विकास, सुरक्षा, न्याय एवं संरक्षण को लेकर कार्यरत ममता बाल गृह तथा जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड (एएनसी) पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा की। इस अवसर पर कलेक्टर की धर्म पत्नी तथा महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, डॉ. एस.सी. राय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने सपत्नीक दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उपहार स्वरूप बच्चों को कपड़े़, मिठाई, खिलौने तथा उनकी जरूरत की सामग्री दीपावली की शुभकामनाओं के साथ प्रदान की। उन्होंने बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में स्टॉफ से जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने बाल गृह के अधीक्षक को बच्चों की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा व बाल गृह तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए स्टॉफ को मानक गाईडलाइन के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 *भारत विकास परिषद  छतरपुर द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता हुआ संपन्न*


                                       

छतरपुर । 27 अक्टूबर 2024 रविवार को भारत विकास परिषद शाखा छतरपुर द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन होटल ओम  साईं राम पन्ना रोड पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  जिला जज  अनिल चौधरी जी सपरिवार पधारे विशिष्ट अतिथि  आलोक टिकरिया जी प्रांतीय उपाध्यक्ष विंध्य प्रांत उपस्थित रहे कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों एवं परिषद पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद सामूहिक रूप से बंदे मातरम गीत का गायन किया गया सभी अतिथि एवं निर्णायक मंडल का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम का स्वागत भाषण परिषद अध्यक्ष बृज किशोर अग्रवाल जी द्वारा किया गया कार्यक्रम  संयोजक एवं संरक्षक  कमल अग्रवाल जी द्वारा राष्ट्रीय सामूहिक ज्ञान प्रतियोगिता का महत्व एवं इसकी नियम की  जानकारी दी गई  कमल अग्रवाल जी छतरपुर में इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं उनके द्वारा अपने कार्यकाल में परिषद के बहुत से सराहनीय कार्य किए गए समूह गान प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में जज श्रीमती उर्मिला पांडे, जी  राजेश तिवारी जी , प्रमोद द्विवेदी जी रहे उनके समक्ष पांच विद्यालयों महर्षि विद्या मंदिर छतरपुर सन्मति विद्या मंदिर छतरपुर सुमति अकादमी छतरपुर केयर इंग्लिश स्कूल छतरपुर एवं जी एस एम इंग्लिश स्कूल छतरपुर द्वारा प्रस्तुति दी गई सभी विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन रहा निर्णायक मंडल द्वारा बारीकी से अवलोकन कर इस प्रकार निर्णय दिया गया प्रथम सन्मति विद्या मंदिर, द्वितीय महर्षि विद्या मंदिर ,तृतीय सुमति अकैडमी छतरपुर । मुख्य अतिथि माननीय जिला जज अनिल चौधरी जी ने कार्यक्रम की सराहना की एवं भारत विकास परिषद की सराहना करते हुए इसके विस्तार की आवश्यकता बताई  एवं पर्यावरण स्वच्छता अभियान को महत्व देने को कहा विशिष्ट अतिथि  आलोक टिकरिया जी ने भारत विकास परिषद की स्थापना एवं इसके द्वारा संचालित कार्य की जानकारी दी सभी विद्यालयों को शील्ड प्रदान की गई एवं भाग लेने वाले सभी छात्र- छात्रों को प्रोत्साहित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए सचिव , राम कुमार गुप्ता जी ने सभी का बहुत आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक  राजेंद्र अग्रवाल जी ,उपाध्यक्ष इंजीनियर  दिलीप अग्रवाल जी ,उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जैन जी एवं संगठन सचिव  अंबिका प्रसाद सोनी जी , अंशुल अग्रवाल हैप्पी एवं महिला प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी ,बुंदेला संस्कार प्रमुख ,आभा श्रीवास्तव जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर  सुमति प्रकाश जैन जी द्वारा किया गया कार्यक्रम  का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 *अनूपपुर जिले के जल संचयन, संरक्षण व संवर्धन हेतु बैठक संपन्न*


अनूपपुर।  जिले की जल समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 26-10-24 को सिंधी धर्मशाला में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चली । इस बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर के अध्यक्ष गिरीश पटेल ने बताया कि यह बैठक प्रसिद्ध किसान व समाज सेवी अनंत जौहरी के द्वारा आहूत थी । अनूपपुर जिला जल समस्या से ग्रसित है, यह एक विचारणीय मुद्दा है कि मध्यप्रदेश में सबसे कम सिंचाई के संसाधन डिण्डौरी जिले में है और उसके बाद अनूपपुर जिले का नंबर आता है यानि प्रदेश में दूसरे नंबर पर, जबकि अनूपपुर जिले में दो थर्मल प्लांट, कई कोलियरी, एक कॉस्टिक सोडा फैक्ट्री और पास में ही सीमा पर ओरियंट पेपर मिल है । अनूपपुर में सब्जी की बहुत बड़ी मंडी है तथा कई नदियाँ भी,जिसमें प्रमुख रूप से बड़ी नदी सोन भी है। लेकिन किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही पर्याप्त जल । सोन नदी के अधिकतम जल का दोहन थर्मल प्लांट, सोडा फैक्ट्री और पेपर मिल कर लेते हैं । जल प्रदाय के लिए जो सरकारी योजनाएं हैं वो हाथी का दांत साबित हुई हैं । किसानों को जल की आपूर्ति नहीं हो पाती यही वजह है कि इस क्षेत्र में रवि की फसल मात्र 10-15 प्रतिशत ही हो पाती है । नल-जल योजना के तहत अधूरे कार्य करके छोड़ दिए गए हैं और सड़कों को खोद दिया गया है । कई ऐसे गावों में जहां इस योजना की कोई जरूरत नहीं है वहां भी ज़बरदस्ती ये योजना लागू की गई हैं और रास्ते खोद दिए गए हैं । मोजर वियर प्लांट से निकलने वाली राखड से कई क्षेत्रों को पाटा जा रहा है यहां तक कि कई जीवित तालाबों तक को पाट दिया गया है । पीने के जल की आपूर्ति नदियों के जल को सीधे लिफ्ट कर वाटर टैंक में डाल कर नलों के द्वारा की जाती है तथा टंकी में क्लोरीन डालकर सीधे नलों में डाल दिया जाता है । जल के शुद्धिकरण का कोई सही तरीक़ा नहीं अपनाया जाता । अनूपपुर मुख्यालय में एक वॉटर टैंक में एक बंदर गिर कर मर गया था और कई पक्षी भी और उसी जल की पेयजल के रूप में आपूर्ति की जा रही थी । जल में गंध की शिकायत मिलने पर जांच करने पर पाया गया कि बंदर और पक्षी टैंक में मरे पड़े हैं । अनूपपुर की ज़्यादातर जनता अपने -अपने घरों में बोर कराकर उसका उपयोग कर रहे हैं  जिससे भूगर्भीय जल स्तर नीचा होता जा रहा है । तालाबों और कुओं की हालत खस्ता है । रेत के अवैध व अंधाधुंध उत्खनन से तथा नदियों में गंदगी बहाने की वजह से न केवल नदियां प्रदूषित हो गई हैं बल्कि उनका अस्तित्व भी ख़तरे में पड़ गया है ।वॉटर- हार्वेस्टिंग की कोई भी योजना न तो इस जिले में लागू है और न ही आम जनता की इस बारे में कोई संवेदनशीलता ।यदि समय रहते सचेत नहीं हुए तो भावी समय में जल के अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ेगा । सरकारी नीति के अनुसार धीरे-धीरे जल पर कॉरपोरेट का क़ब्ज़ा होता जा रहा है और ऐसा लग रहा है कि भविष्य में जल वितरण का कार्य कॉरपोरेट ही करेंगे , तब आम जनता में त्राहि- त्राहि मचेगी ।इन सारी समस्याओं से निपटने के लिए ही यह बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक का उद्देश्य जनजागरण के साथ ही सरकार तक उचित माध्यमों से अपनी समस्याओं को पहुंचाना और उसके निराकरण के लिए सरकार पर दबाव बनाना भी है ।इस बैठक में यह तय किया गया है कि सारे समस्याओं को सूचीबद्ध कर के इसे जिला प्रशासन और इससे संबंधित विभागों को भेजा जाएगा साथ ही इससे राज्य सरकार को भी अवगत कराया जाएगा ।ताकि इस पर गंभीरता पूर्वक अमल हो सके । यदि इस सबके बावजूद भी स्थानीय जिला प्रशासन व सरकार के पास सुनवाई नहीं होती तो यह कार्यक्रम एक विशाल जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो जाएगा ।

   इस बैठक में विशेष रूप से बड़वानी से आए जल विशेषज्ञ रहमत भाई ( जिनकी योजनाओं पर कई बार सरकार ने अमल किया है ), छतरपुर के गांधी संस्थान से आईं दमयंती नेगी, बड़वानी से ही महेश शर्मा ( मेधा पाटकर के साथ आंदोलनरत ), जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व एडिशनल कलेक्टर व जिला कांग्रेस के अग्रणी नेता रमेश सिंह, समाजसेवी एडवोकेट बासुदेव चटर्जी, किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एडवोकेट जनक राठौर, ग्राम हर्र्री से सिंचाई क्रांति के कर्ताधर्ता एडवोकेट हीरालाल राठौर, समाजसेवी पी एस राउतरायजी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर,चोरभटी से जुगल किशोर राठौर, पडरिया से रमेश सिंह राठौर,पसला से रामचरण राठौर, फुनगा से मुन्ना सिंह,जमुडी से अनंत जौहरी,विवेक यादव,महेन्द्र सिंह , विनोद सिंह और अनूपपुर से गिरीश पटेल आदि शामिल थे और इन सभी ने जल समस्याओं के बारे में अपने अपने विचार रखे और अनुभवों को साझा कर उसके निराकरण के संबंध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये ।

 *शासकीय आईटीआई अनूपपुर में 11 नवम्बर को अप्रेंटिसशिप/मेगा जॉब फेयर का होगा आयोजन


अनूपपुर । 27 अक्टूबर 2024 राज्य शासन के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत अनूपपुर के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर में 11 नवम्बर 2024 को प्रातः 10ः30 बजे से मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप का आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए शासकीय आईटीआई अनूपपुर के प्राचार्य ने बताया है कि जॉब फेयर में मोजरबेयर पॉवर प्लांट जैतहरी, वॉल्वो, आईसर, एडरोईट इंडिया, फुलम्बरी टेक्सट काम प्राइवेट लिमिटेड पुणे, एमआरएफ टायर्स गुजरात, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, एलआईएस-लर्नेट स्किल्स अनूपपुर, एपिटॉम कोम्पोनेन्ट अहमदनगर, याजाकी इंडिया प्राइवेट गुजरात, हाइली इले. अहमदाबाद, एसआईएस सिक्युरिटी अनूपपुर, आईसेक्ट अनूपपुर, एलआईसी अनूपपुर, न्युटिऐन्टी क्रॉप केयर प्राईवेट लिमिटेड उस्लापुर बिलासपुर आदि कम्पनियों द्वारा युवक/युवतियों को उनकी शिक्षा, रुचि एवं कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रिक्त भर्तियों की संख्या लगभग 350 है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, आई.टी.आई. सभी ट्रेड में उत्तीर्ण, स्नातक, डिप्लोमा सभी ब्रांच एवं इंजीनियरिंग समस्त ब्रांच पुरुष और महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप में भाग लेने हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा/CV/Resume सहित 11 नवम्बर 2024 को प्रातः 10ः30 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप नियमों एवं कम्पनियों के शर्तों के अनुसार की जाएगी। मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

 *जिला सतना से स्मगलिंग कर कार में लाई जा रही अवैध नशीली कोडीन युक्त कफ सीरप की बड़ी खेप अनूपपुर कोतवाली पुलिस द्वारा जप्त*


 

 अनूपपुर।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीन युक्त कफ सीरप के स्मगलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पता साजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडिंग युक्त कफ सीरप अनूपपुर में खपाये जाने हेतु लाये जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग एवं घेराबंदी की गई जो देर रात करीब 04.00 बजे पुलिस की चेकिंग एवं घेराबंदी को देखते हुए नेशनल हाईवे  - 43 से गुजर रही कार भागते वक्त ग्राम बिजौडी में एक मकान से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जो पीछा करते हुए पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार मारूती एक्सप्रेसो MP65ZA7445 से ले जाई जा रही कुल 271 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त ONREX कप सीरप का लेबल लगा हुआ | कुल 108400 रूपये एवं 350,000 कीमती कार मौके पर से जप्त की गई। सतना जिले से लाई जा रही उक्त नशे की सामाग्री को लाने वालों की पतासाजी कर मौके से फरार हुए अविनाश विक्टर पिता अनिल विक्टर उम्र 37 साल निवासी वार्ड न. 09 न्यायालय के सामने अनूपपुर एवं  नशा कारोबार में शामिल अंकित द्विवेदी पिता राजीव द्विवेदी उम्र 29 साल निवासी अमरकंटक तिराहा के पास वार्ड न. 13 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मौके पर से फरार हुए आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर निवासी ग्राम बर्री अनूपपुर एवं रविशंकर पाण्डेय निवासी अनूपपुर की तलाश पतासाजी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 8बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

 *पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ* 

      बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों अविनाश विक्टर एवं अंकित द्विवेदी से गहन पूछताछ की गई एवं स्मगलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर  कफ सिरप  नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

 *नशा तस्करो को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका* 

     नशे के कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर जिले में उक्त बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के सक्रिय एवं सतत् निर्देशन में  टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, आरक्षक प्रवीण भगत, राजेश बड़ोले, गुपाल यादव, अनूप पुषाम, प्रकाश तिवारी, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट की उल्लेखनीय भूमिका रही।


*35-40 किलोमीटर पदयात्रा कर अनूपपुर पहुंचे किसान एवं मजदूर ---- सीटू*।



अनूपपुर । संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू जैतहरी जिला अनूपपुर के द्वारा आज दिनांक 22 अक्टूबर को बैराज पहुंच मार्ग महुदा, क्योंटार  से पदयात्रा  निकाल कर जिला मुख्यालय अनूपपुर पहुंचा । यात्रा में तमाम प्रकार के कष्ट झेलते हुए किसान, मजदूर एवं महिला 35-40 किलोमीटर पदयात्रा किया।

 उल्लेखनीय है कि संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के द्वारा 16 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोन नदी में बने बैराज पहुंच मार्ग महुदा क्योंटार में जारी है ।उनकी मांग है कि पुनर्वास के शर्तों का अक्षरशः पालन करवाया जाए एवं श्रम कानून का शक्ति से पालन करवाया जाकर काम से हटाए गए श्रमिकों को काम पर वापस लिया जाए , न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किये जाने पर बकाया का भुगतान करवाई जाए एवं ग्राम अमगवां के किसानों का जमीन अधिग्रहण किये 10 वर्ष  से अधिक होने पर किसानों का जमीन किसानों को वापस किया जाए आदि-श्रम कानून से संबंधित मांगों को लेकर के आंदोलन जारी है , लेकिन ना तो जिला प्रशासन ना तो श्रम विभाग और ना ही मोजर बेयर पावर प्लांट के प्रबंधन , किसान एवं मजदूरों के कानूनी एवं जायज़ मांगों को नहीं मान रही है जिसके कारण दिन प्रतिदिन क्षेत्र में तनाव बढ़ते जा रहा है ।

उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के महासचिव कामरेड सहस राम चौधरी ने बताया कि दिनांक 23 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय जिला अनूपपुर के समक्ष आंदोलनकारी डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन किए जाने की तैयारी कर लिया है । पदयात्रा में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष कामरेड जुगुल किशोर राठौर, माकपा जिला सचिव कामरेड रमेश सिंह राठौर, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के अध्यक्ष कामरेड पार्वती राठौर, कामरेड ओमप्रकाश राठौर, साथी राजकुमार साथी, कैलाश सिंह, साथी चमेली सिंह, साथी रमेश सिंह राठौर,सहित पचास से अधिक किसान, मजदूर एवं महिलाएं सामिल रहीं हैं।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget