डॉ. शरद मिश्र : काव्यमहारथी सम्मान, डॉ. नीरज श्रीवास्तव : कबीर अलंकरण सम्मान से नवाजे गये, श्रीमती अमिधा शर्मा, भिलाई एवं श्रीमती संगीता शुक्ला, शहडोल को प्राप्त हुआ हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान
बालाघाट । संस्कृति व साहित्य शोध समिति मध्यप्रदेश के चतुर्थ साहित्य अधिवेशन का भव्य समारोह ‘सृजन महोत्सव 2026 ‘ का आयोजन विगत दिनों बालाघाट में 8 फरवरी को सम्पन्न हुआ । वरिष्ठ साहित्यकार ,सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं शताधिक कृतियों के सर्जक डॉ. शरद मिश्र को उनके साहित्यिक योगदान के लिये ‘काव्य महारथी सम्मान 2026‘ प्रदान किया गया ।
डॉ. नीरज श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष हिन्दी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर की प्रबंधात्मक कृति ‘नर्मदा के मेघ‘ महाकाव्य को ‘कबीर अलंकरण 2026‘ से सम्मानित किया गया । मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा चयनित, नौ सर्गो में निबद्ध महाकाव्य में मॉ नर्मदा के पौराणिक एवं धार्मिक आख्यान,उनका प्राकट्य, अमरकंटक का प्राकृतिक सौन्दर्य, हरे-भरे तटों, अमूल्य वनौषधियॉ, एवं नैसर्गिक मेघमय सुषमा के अप्रतिम सौन्दर्य का कवि ने अत्यंत मनोहारी चित्रण किया है ।
श्रीमती अमिधा शर्मा, भिलाई को उनके उपन्यास लेखन के लिये और कवियित्री श्रीमती संगीता शुक्ला, शहडोल को ‘हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान‘ प्रदान किया गया है
‘सृजन महोत्सव 2026 ‘ छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री गोविन्दपाल, प्रयागराज से आदित्य अभिनव श्रीवास्तव, बालाघाट के डॉ. एल. सी. जैन, अशोक कुमार सिहांसने, श्री प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, अजय कुमार जैन, श्रीमती प्रमिला बिजेवार, श्री सुरेश भाई टांक, लक्ष्मी जैन, शलुगांधी सहित देश के विभिन्न अंचलों से आये साहित्यकारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।


