*वायरल वीडियो की जांच में पुलिस अधीक्षक के सख्त  निर्देश पर  मारपीट  प्रकरण पर पंजीबद्ध कर कोतवाली पुलिस द्वारा चार आरोपी को किया गिरफ्तार*  

 अनूपपुर। रविवार को सोशल मीडिया पर ग्राम पसला में मोहम्मद अनवर एवं मो. इस्ताक उर्फ कतन्नी दोनों निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर के साथ मारपीट का वायरल वीडियो पुलिस को प्राप्त होने पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए  प्रार्थी मोहम्मद अनवर पिता मोहम्मद आशिक उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अजय यादव, रवि चौहान, अमित भदौरिया, रघुवर पटेल, अवधेश, गुडलक, मनीष भदौरिया एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 442/24 धारा 296,115(2),351(3), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई । 


सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर  चार आरोपी रघुवर प्रसाद पटेल पिता हरदास पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम पसला, अजय यादव पिता नरेश चंद्र यादव उम्र 26 साल निवासी  साऊसपुर जिला एटा उत्तर प्रदेश, अभिषेक सिंह भदौरिया उर्फ गुड लक पिता किशोर सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम भानपुरा जिला भिंड एवं पार्थ सिंह चौहान पिता विमल सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी नादगांव इटावा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया जाकर मारपीट में प्रयुक्त प्लास्टिक के पाइप जप्त किए गए हैं एवं शेष आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है।

 *बीएससी एवं बीबीए के विद्यार्थियों द्वारा मां नर्मदा के   उदगम स्थल अमरकंटक में किया साफ-सफाई अभियान


*

*विद्यार्थियों का साफ-सफाई अभियान: अमरकंटक को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक कदम*

अमरकंटक। मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। लेकिन इस स्थल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए साफ-सफाई एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसी उद्देश्य से संकल्प महाविद्यालय के बीएससी एवं बीबीए संकाय के विद्यार्थियों ने Community Engagement Project के तहत अमरकंटक में साफ-सफाई अभियान चलाया जो पर्यावरण संरक्षण और समाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

*अभियान के उद्देश्य*

विद्यार्थियों ने इस अभियान के माध्यम से निम्नलिखित उद्देश्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा:

- अमरकंटक के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाना

- पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना

- स्थानीय निवासियों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में शिक्षित करना

- अमरकंटक की सुंदरता को बनाए रखने में योगदान देना

*अभियान की गतिविधियां*

विद्यार्थियों ने इस अभियान के दौरान निम्नलिखित गतिविधियों में भाग लिया

- कूड़ा-कचरा संग्रहण और निपटान

- सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई

- पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना

- स्थानीय निवासियों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में शिक्षित करना

- अमरकंटक के प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाना


विद्यार्थियों द्वारा अमरकंटक में साफ-सफाई अभियान एक सराहनीय पहल है, जो पर्यावरण संरक्षण और समाजिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती है। इस तरह के अभियान से न केवल अमरकंटक की सुंदरता बनी रहती है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अच्छा उदाहरण स्थापित करता है। कार्यक्रम मे छात्र - छात्राओ के साथ महाविद्यालय शिक्षक श्री कमलेश साहू एवं सुश्री सुप्रिया चौधरी एवं सुश्री गायत्री सिंह के नेतृत्व मे उक्त कार्यक्रम मे विद्यार्थियों द्वारा सम्पूर्ण कार्य किया  | उक्त कार्यक्रम मे 30 से अधिक छात्र - छात्राओ की सहभागिता रही |

 स्वरूप सुभांकर दास ने राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्तृत्व कौशल भाषण प्रतियोगिता में बीबीपीएस जैतहरी अनूपपुर का नाम रोशन किया


!

अनूपपुर । बाल भारती पब्लिक स्कूल  जैतहरी के कक्षा 9वीं के एक प्रतिभावान छात्र, स्वरूप सुभांकर दास ने पुष्प श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित आध्यात्मिक वक्तृत्व कौशल राष्ट्रीय ओपन भाषण प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से स्कूल और मध्य प्रदेश राज्य को अत्यंत गौरवान्वित किया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में, चयनित होकर न केवल बीबीपीएस जैतहरी अनूपपुर बल्कि शहडोल संभाग सहित पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है |

स्वरूप की मनमोहक वाकपटुता, गहन आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि और वक्तृत्व कौशल ने निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया उन्होंने बड़ी ही सहजता से जटिल आध्यात्मिक विषयों को सरलता के साथ प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि की यह यात्रा शहर और राज्य स्तर दोनों पर विजय के साथ शुरू हुई, जहां वह कई प्रतिस्पर्धियों के बीच अलग दिखे। 

विषय वस्तु  के व्याख्यान के प्रति उनका असाधारण समर्पण, गहन समझ और सम्मोहक संचार कौशल ने बाल भारती पब्लिक स्कूल  में उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। स्वरूप की इस सफलता ने यह प्रमाणित किया है, कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करता है और छात्रों को अपनी पूरी क्षमता के साथ सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या सुश्री उन्नति जोशी एवं  बीबीपीएस जैतहरी अनूपपुर समुदाय स्वरूप को उनके प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता है।

 राजमाता से लोक माता बनी देवी  अहिल्याबाई का जीवन अनुकरणीय -- डां मनीषा शर्मा


 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनूपपुर द्वारा व्याख्यान आयोजित

अनूपपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र  के सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक पुनरुत्थान के क्षेत्र में योगदान देने वाले महापुरुषों का पुण्य स्मरण करता आ रहा है। इसी परंपरा के तहत अनूपपुर जिला मुख्यालय में पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर के द्वारा उनके जीवन काल में किये गये बहु आयामी कार्यों को स्मरण करते हुए एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर का सामाजिक योगदान एवं पंच परिवर्तन विषय की मुख्य वक्ता प्रो मनीषा शर्मा, डीन ,व्यावसायिक शिक्षा संकाय , पूर्व डीन और विभागाध्यक्ष पत्रकारिता और जनसंपर्क विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ट्रायबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक ने मुख्य वक्ता के रुप में मंच से संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र अग्रवाल, श्रीमती किरण बियानी, संघ के विभाग प्रचारक कमल जी, विभाग संपर्क प्रमुख मनोज गौतम, जिला संघ चालक राजेन्द्र तिवारी, जिला कार्यवाह राकेश शुक्ला, जिला प्रचारक नीतेश जी, जिला व्यवस्था प्रमुख हरिशंकर वर्मा, जिला प्रचार प्रमुख आदर्श दुबे के साथ उपस्थित सैकडों गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए डाक्टर मनीषा शर्मा ने कहा कि अहिल्या बाई साधारण किसान परिवार में जन्मी एक ऐसी बेटी थीं, जिनमें अल्पायु  ही दया, संवेदना, आध्यात्मिकता ,सामाजिकता और राष्ट्र के प्रति प्रेम भाव था। इन्ही सद्गुणों के कारण वे होलकर परिवार की बहु बनीं। कम उम्र में ही उनके पति वीरगति को प्राप्त हो गये और पुत्र भी असमय चल बसा। ऐसे में उनके श्वसुर होलकर महाराजा ने उन्हें आगे बढने और मजबूती से राष्ट्र रक्षा का मार्ग दिखलाया। अहिल्या को सती होने से उनके श्वसुर ने रोका और शिक्षा अपनाने के साथ समाज को कुरीतियों से दूर करने के लिये कहा। मुगलों ने भारत की धार्मिक , सार्वजनिक संस्थानों को बहुत क्षति पहुंचाई। तीर्थाटन के दौरान अहिल्या बाई ने इसे नजदीक से देखा । तब उन्होंने  धर्मशालाओं ,मन्दिरों का जीर्णोद्धार करवाया।‌काशी विश्वनाथ मन्दिर का वर्तमान स्वरुप अहिल्या देवी की देन है। जल संरक्षण के लिये उन्होंने सैकड़ों स्थानों पर  बावड़ी,कुंए,तालाब का निर्माण करवाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन पर चर्चा करते हुए प्रो शर्मा ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन से परिवार का वातावरण पवित्र, शुचिता पूर्ण, स्वस्थ और संस्कारित होता है। परिवार और समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान को समझना और स्वीकारना होगा। कर्तव्य बोध परिवार के प्रति लड़कियों में भी होना जरुरी है। युवाओं को संस्कारित और अनुशासित बनाने की जरुरत है।संस्कृति को बचाना है। परिवार, पर्यावरण, संस्कृतिक संरक्षण और एकजुटता से राष्ट्र को मजबूत बनाना है।स्वदेशी को ना अपनाने से आन लाईन शापिंग के कारण हमारा पैसा विदेशी ताकतों को मजबूत बना रहा है। संस्कृति की अच्छाईयों को सीखना चाहिये। अप संस्कृति से दूर रहना चाहिए।अनुशासन, कर्तव्य और मेहनत युवाओं में जरुरी है। बिना किसी आह्वान के राष्ट्र के लिये समर्पण होना चाहिए।‌ अहिल्या बाई ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कार्य किया। नशा, छेड़ छाड़ का विरोध होना चाहिये। जबकि यह आवश्यक है कि  मृत्यु भोज , विवाह को इवेंट ना बनाया जाए। इससे पूर्व विभाग संपर्क प्रमुख मनोज गौतम ने विषय की प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिये यह बहुत जरुरी है कि पंच परिवर्तन समाज का विषय बने। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जागरण,पर्यावरण संरक्षण और नैतिक कर्तव्य भाव का बोध समाज जागरण के लिये अत्यावश्यक हैं। मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र अग्रवाल ने संक्षिप्त लेकिन ओजस्वी विचार रखते हुए परिवार, समाज और इसके माध्यम से भारत निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि समाज मजबूत होगा तो ही राष्ट्र मजबूत होगा। समाज को कमजोर करने वाली, तोडने वाली ताकतें सक्रिय हैं । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  समाज निर्माण , राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। सनातन धर्म को मजबूत करने वाली समाज सेवी संगठन है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन करके किया गया। आभार प्रदर्शन जिला कार्यवाह राकेश शुक्ला ने जबकि मंच संचालन डां पुष्पेन्द्र नामदेव ने किया।

 स्वच्छता सर्वेक्षण में सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हासिल करें नए कीर्तिमान- कलेक्टर


डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वयं करें निरीक्षण- कलेक्टर

सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत करें नए नवाचार- कलेक्टर

कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत नगरीय निकायों में किए जा रहे कार्यों के प्रगति  की समीक्षा

अनूपपुर। 05 अक्टूबर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत शहर को साफ एवं सुंदर बनाएं तथा नए कीर्तिमान स्थापित करें। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाए। नगरों के बाजारों को व्यवस्थित कर नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों तथा झुग्गी बस्तियों की बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा वाहन डोर-टू-डोर सभी गली-मोहल्लों में पहुंचे तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का व्यक्तिगत रूप से स्वयं निरीक्षण करें। कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिले के सभी नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थें।

 बैठक में संयुक्त कलेक्टर  दिलीप कुमार पाण्डेय सहित जिले के सभी नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

बैठक में कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि जिले के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों का बेहतर रखरखाव एवं साफ सफाई कराया जाए। सामुदायिक शौचालयों का निरंतर संचालन किया जाए तथा वहां साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्लास्टिक के बदले लोगों को कपड़े एवं जूट के थैले एवं बैग का प्रयोग करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों में नए-नए नवाचार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा गंदगी करते पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक को निर्देशित किया कि अमरकंटक में किसी भी दार्शनिक एवं पर्यटन स्थल पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। अमरकंटक के कपिलधारा, सोनमूड़ा, माई की बगिया, कबीर चबूतरा तथा विभिन्न सरोवरों का बेहतर साफ सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में ऐसे क्षेत्र जहां हमेशा लोग कचरा फेंकते है या गंदगी करते हैं, वहां रेड स्पॉट चिन्हित किया जाए तथा वहां की साफ-सफाई कराकर सतत् मॉनिटरिंग की जाए तथा जो व्यक्ति सफाई के पश्चात् कचरा फेंकता है, उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को समय-सीमा में सभी निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों में बेहतर पेंटिंग, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता लाई जाए।  

बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के जल प्रबंधन, कचरा डंपिंग, जन जागरूकता अभियान, शिकायत पर कार्यवाही, युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा, नगरीय क्षेत्रों के स्थानीय ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन, जल संरचनाओं की साफ सफाई सहित अन्य विभिन्न विषयों पर आवश्यक चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 *अमरकंटक उप तहसील राजस्व संबंधित मामलों की सुनवाई हेतु शुभारंभ* ।


*सप्ताह के हर शुक्रवार को उप तहसील खुला रहेगा - कौशलेंद्र मिश्रा

*अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय*        

               मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक में जिला कलेक्टर  हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन के परिपालन में आज दिन शुक्रवार 04/10/2024 शरदीय नवरात्र अश्विन शुक्ल पक्ष दूज को प्रथम राजस्व संबंधित मामलों की सुनवाई हेतु शुभारंभ कर दिया गया है । अमरकंटक में लंबे समय से उप तहसील खुलने का नगर वासियों को इंतजार था । अब उप तहसील कार्यालय का अमरकंटक में राजस्व संबंधित मामलों का यही पर सुनवाई होगी , लोगों को दूर दराज पुष्पराजगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । अमरकंटक उप तहसील प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को इसका राजस्व संबंधित मामलों का काफी बड़ा लाभ होगा  । आज दोपहर बाद उप तहसील में प्रथम दिन कोर्ट पर विराजमान नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा ने सर्व प्रथम मां नर्मदा जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण , धूप , दीप प्रज्वलित कर राजस्व न्यायालय कोर्ट के कार्य का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा की अमरकंटक उप तहसील सप्ताह के हर शुक्रवार को नियमित रूप से संचालित होगा । 

अमरकंटक उप तहसील में आज प्रथम कार्य दिवस पर एडवोकेट रज्जू सिंह नेताम , अमरकंटक पटवारी अश्वनी कुमार तिवारी , प्रवाचक जितेंद्र सिंह , भ्रत्य परम लाल सिंह बैगा , अमरकंटक कोटवार सुखीराम सिंह , देवेंद्र जैन , पंकज जैन , वरुण जैन , नित्यम द्विवेदी , पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय , विपुल कुमार वर्मन आदि नगर के गणमान्यों की उपस्थिति में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ हुआ । आज प्रथम दिवस दो नगरवासी अपने बीपीएल संबंधित कार्य को लेकर फूल बाई और गणेश दास उपस्थित भी हुए जिन्हें पटवारी द्वारा सुझाव दे समाधान कराया गया ।

 जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल के द्वारा राष्ट्र के महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्र के लाल लाल बहादुर शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि।


  

  अनूपपुर। 02 अक्टूबर  राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र के साथ अनूपपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल ने सम्मेलन आयोजित कर उक्त दोनों ही महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, गोष्ठी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नगमों का गायन कर गांधी जी के जीवन दर्शन एवं उनके व्यक्तित्वों क्रतित्वों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया गया । दो मिनट का मौन धारण किया गया। मुख्य अतिथि  की आसंदी  से बोलते हुए पुष्पराजगढ़ विधायक  फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के त्याग, तपस्या, प्रेम, अहिंसा और बलिदान के कारण ही देश स्वतंत्र हुआ, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सोंच के कारण ही देश में हरित क्रान्ति आई कृषि के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बना, किसानों और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। देश के इन दोनों ही महान विभूतियों के जीवन दर्शन, व्यक्तियों, कर्तव्यों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का हम सबको संकल्प लेना चाहिए हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की हम सब उनके बताए मार्ग पर चले। कांग्रेस पार्टी बलिदानों की पार्टी है इनका सदस्य होने पर मुझे गर्व है। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, कांग्रेस ने भोजन का खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाया, कांग्रेस ने महात्मा गांधी नरेगा योजना लागू किया। हम पहले अंग्रेजो गोरों से लड़े थे अब हमारी लड़ाई देश के सलासीन भ्रष्टाचारियों से हैं। जिस देश को हमारे महापुरुषों ने अपने खून और पसीने से सींचा है उसे भ्रष्टाचारियों के नफरत की आंधियों से बचाने की जरूरत है।  मार्को ने कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अमरकंटक में सेवादल का प्रशिक्षण शिविर लगाने की इच्छा जाहिर किया जल्द कार्य योजना सेवादल की बनाने को कहा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हम राष्ट्र की ऐसी महान विभूतियों महात्मा गांधी, एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे है इसका उतना ही महत्व है जैसे राष्ट्रीय पर्व का गांधी जी ने ग्राम सुराज का सपना देखा था जो साकार हुआ है । अहिंसा गांधी जी का सबसे बड़ा शस्त्र था जिसके बल पर हमे आजादी मिला । उन्होंने कहा आज हम कांग्रेस जनो के साथ मिलकर राजहा तालाब अनूपपुर की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया शास्त्री जी की सादगी ईमानदारी से हमे अनुशासन में रहकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है की उनके बताए आदर्शो पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की बताए रास्ते पर चलकर अपने देश और जिले वासियों की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा दिए गए कार्यक्रम बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया जिसके तहत आज 2 अक्टूबर को स्पीक अप कार्यक्रम अभियान आरंभ किया गया। 5 अक्टूबर को युवा कांग्रेस को मसाल जुलूस निकालने को कहा। 7 अक्टूबर को महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च निकालने,8 अक्टूबर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को उपवास कार्यक्रम रखने को कहा,14 अक्टूबर को बेटी बचाओ ज्ञापन जिला कलेक्टर को देने का निर्णय, 16 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय उपवास और मध्य प्रदेश बंद का भी आंदोलन करने की योजना बनाई। कांग्रेस को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोज मैरी  मसीह,रामखेलावन राठौर, वासुदेव चटर्जी, संतोष पांडे, शिव कुमार गुप्ता, फारूख बेग, बिसाहू लाल साहू, मयंक त्रिपाठी, राम अग्रवाल, बेदक पटेल, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सोनी, विद्या शर्मा, रामसजीवन गौतम, दोमल सिंह, नरेंद्र सिंह, संतोष राठौर आदि ने संबोधित किया। सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक डा० एहसान अली अंसारी के संचालन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न इस कार्यक्रम में, विनोद सोनी, मो० मुस्तकीम, भूरा यादव, आर एस शर्मा, अहिवरन सिंह, संपत लाल, नांदऊ कोल, रुकमणी कोल, प्रेमवती पासी, टीकम दास जाटव, राम सिंह, रईस अहमद, प्यारे लाल सेन, श्रीमती रमा गुप्ता, तिलकधारी कोल, सुशील मसीह, शांति सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, छोटे लाल सिंह, पूजा गुप्ता, डा० रवि प्रकाश, लमरू सिंह, राम दास विश्वकर्मा, बलरामर सिंह आदि की गरिमामई उपास्थि उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् समापन राष्ट्रगान से हुआ । राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर देश के लिए मर मिटने का संकल्प रमेश सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रतिज्ञा दिलाई। अंत में कांग्रेस परिवार के लोगों के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया जिसमे मंजू मिश्रा की मां के निधन, रामवतार संत बेलिया के निधन, एवं अनूपपुर नगर के व्यापारी चंद्रिका गुप्ता की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राजन राठौर ने किया।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget