मध्य प्रदेश में ब्लाकों का परिसीमन 68 वर्षों बाद होने जा रहा है, परिसीमन आयोग का गठन हो चुका है।


अनूपपुर । अनूपपुर ब्लाक 1962 में बन गया था लेकिन 2014 में कतिपय कारणों से मुख्यालय बदरा चला गया। जनपद पंचायत अनूपपुर का कार्यालय बदरा से संचालित हो रहा है।

जिला मुख्यालय अनूपपुर और नगरपालिका अनूपपुर ब्लाक / जनपद जैतहरी के अंतर्गत आता है।

परिसीमन आयोग के समक्ष क्षेत्र की विसंगतियों को दूर कर, नये क्षेत्रों को शामिल करके ब्लाक/ जनपद मुख्यालय अनूपपुर से संचालित करने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, व्यापारी ,अधिवक्ता बंधुओं, मीडिया के साथियों ,गणमान्यजन से अनुरोध है कि क्षेत्र की न्यायोचित मांग से आयोग को अवगत कराएं।

प्रस्तावित क्षेत्र ब्लाक /जनपद पंचायत अनूपपुर, मुख्यालय अनूपपुर में जैतहरी जनपद पंचायत के 37 ग्राम पंचायत और अनूपपुर जनपद पंचायत के 06 ग्राम पंचायत तथा नगरपालिका अनूपपुर एवं नगर परिषद बरगंवा को मिला कर जनपद पंचायत / ब्लाक अनूपपुर ,मुख्यालय अनूपपुर प्रस्तावित है जिसमें 43 ग्राम पंचायत एवं 02 नगरीय निकाय का क्षेत्र शामिल है।

1 -नगर पालिका क्षेत्र अनूपपुर, 

2- नगर परिषद क्षेत्र बरगंवा,

 जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों के नाम -

1 - हर्री ,2- बर्री, 3 - सेंदुरी ,4 - छुलहा,5 - दुलहरा,6  - पिपरिया,7 - कांसा,8 - दुधमनिया ,9 - ताराडांड ,10 - पगना,11 - पोंडी -1,12 - औढेरा ,13 - जमुडी,14 - सकरा,15 - खम्हरिया,16 - धिरौल,17 - डोंगराटोला ,18 - पटनाकलां,19 - परसवार ,20 - मेडियारास,21 - चिल्हारी, 22 - चकेठी, 23 - देवरी, 24 - केल्हौरी, 25 - बकही,,26 - बकेली ,27 - पोंडी - 2, 28 - बरबसपुर, 29 - खांडा,30 - पसला,31 - बिजौडी,32 - पाली,33 - रक्शा,34 - कोलमी, 35 - धनगवां,36 - मझगवां,37 - फुनगा।

अनूपपुर जनपद पंचायतो के ग्राम पंचायत के नाम -

1- देवरी,2 - कदमटोला,3 - दैखल

4- बम्हनी,5 - छिल्पा,6- अमलाई।

जनपद मुख्यालय / ब्लाक अनूपपुर पुनः स्थापित होने पर लगभग 40-50 कार्यालयों की स्थापना साथ में होगी जिसमें लगभग 800 - 1000 कर्मचारी /अधिकारी आएंगे।

क्षेत्रीय जनता लाभान्वित होगी, बाजार और व्यवसाय में गुणात्मक वृद्धि होगी ,रोजगार के अवसर बढेंगे।

इसके लिए  आम सहमति /रचनात्मक पहल/ संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है ,सब मिल कर  सहयोग प्रदान करें।

    ०० जीवेन्द्र सिंह ००

  पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद अनूपपुर( म.प्र.)

 **ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध स्कूली वाहन चालको की आकस्मिक चेकिंग*


*

अनूपपुर । आज दिनांक 16 /10/24 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर शहर में स्थित प्राइवेट स्कूल बेथेल मिशन , लिटिल स्टेप्स स्कूल ,

भारत ज्योति स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, डी. व्ही .एम.स्कूल ,वन स्टेप स्कूल, सी. व्ही. रमन स्कूल, सहित कुल 08 स्कूल के 22 स्कूली वाहन चालकों को  ब्रइथ एनालाइजर से चेक किया गया।

जिसमें कोई भी चालाक शराब के नशे में नहीं पाया गया।

**बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक**                   

विगत दिवस यातायात पुलिस की चेकिंग में एक स्कूल वेन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय  मोति उर रहमान द्वारा ट्रैफिक प्रभारी को निर्देशित किया  गया कि  बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं होना चाहिए। आकस्मिक रूप से स्कूली वाहन चालकों का चेकिंग अभियान चलाया जाए। जो नशे की हालत में पाए जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए,बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

**वाहन चालकों को दी गई समझाइश** 

आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाइस देते हुए बताया गया कि वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाए, नशे की हालत में वाहन ना चलाए, ओवरटेक करने से बचे ,यदि आवश्यक हो तो हमेशा दाहिने तरफ से ओवरटेक करें,

ब्रेकिंग डिस्टेंस का ध्यान रखें, बच्चों को  वाहन से उतारते समय सावधानी रखते हुए वाहन को रोड के बाएं साइड खड़ा करें उसके  बाद उन्हें उतरने दे।क्षमता से अधिक बच्चें ना बिठाये, 

बच्चों के अभिभावक बहुत विश्वास के साथ आपकी गाड़ी में उन्हें स्कूल भेजते हैं ।कृपया सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ें।

चेकिंग में सहायक उप निरीक्षक आनंद तिवारी,प्रधान आरक्षक मनीष सिंह,रामधनी तिवारी एवं आरक्षक दिलीप सिंह उपस्थित रहे।

 *एम्बुलेंस के चालक को नशे के हालत में वाहन चलाते पाये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही


अनूपपुर । सोमवार की रात्रि कोतवाली पुलिस द्वारा कोतमा रोड पर चेकिंग के दौरान आर.डी.एस. हास्पिटल कोतमा की एम्बुलेंस MP18 CA 4589 ( मारूती ईको गाड़ी )  के चालक धर्मेन्द्र प्रजापति पिता आर. के. प्रजापति उम्र 32 साल निवासी ग्राम कटकोना थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच की जाकर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट में वाहन को जप्त किया जाकर उक्त चालक के विरूद्ध प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा एम्बुलेंस के चालक का ड्रायविंग लायसेंस आर.टी.ओ. अनूपपुर से निरस्त कराये जाने एवं एम्बुलेंस से संबंधित आर.डी. एस. हास्पिटल के प्रबंधन को भी इस संबंध में नोटिस दिया जाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


   जनजातीय विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया 


अमरकंटक । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश के मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के  माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 'मेंटल हेल्थ ऑन वर्क' विषय पर एक दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

 कार्यशाला के प्रथम सत्र में मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रज्ञेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह कहा की कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य का केंद्रीय विचार यह है कि एक सकारात्मक और सहयोगी माहौल में काम करने से कर्मचारियों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिससे उनकी उत्पादकता और कार्य क्षमता बढ़ती है। कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर ही कर्मचारियों में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है। इसलिए कार्यस्थल पर एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाना चाहिए जहां लोग अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर सकें, सही संतुलन बना सकें, और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समर्थन पा सकें। 

इसी क्रम में मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभय प्रताप सिंह ने  कहा की उत्तम मानसिक स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण जीवन की गुणवत्ता को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। मानसिक स्वास्थ्य का तात्पर्य  हमारे सोचने, समझने, और महसूस करने की बेहतर क्षमता के साथ-साथ हमारे निजी और कार्यस्थल के क्रियाकलापों में तनाव प्रबंधन, योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, संबंधों में सामंजस्य और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है। मानसिक स्वास्थ्य का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हम मानसिक रूप से सशक्त हों ताकि हम जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकें और व्यक्तिगत व सामाजिक रूप से संतुलित और संतुष्ट जीवन जी सकें। 

 उच्च शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन पर विचार व्यक्त करते हुए मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य * आर्ष ओजश परासर पाण्डेय* ने कहा की उच्च शिक्षा में छात्रों को शैक्षिक दबाव, समय प्रबंधन, आर्थिक चिंताओं और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन की चुनौतियों का सामना करते हुए उन्हें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखना आवश्यक है। तनाव प्रबंधन तकनीकों जैसे कि योग, ध्यान, सकारात्मक सोच, और समय प्रबंधन के अभ्यास से छात्र अपने तनाव को नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे उनकी शिक्षा में सफलता और समग्र जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

 कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित एक मूवी विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूक करने हेतु दिखाया गया । इस फिल्म की कहानी एक 11 साल की बच्ची राइली की भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। जब राइली का परिवार मिनेसोटा से सैन फ्रांसिस्को शिफ्ट होता है, तो उसकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। इस बदलाव का उसकी भावनाओं पर गहरा असर होता है। राइली के दिमाग के अंदर खुशी (Joy), दुख (Sadness), गुस्सा (Anger), डर (Fear), और नफरत (Disgust) नाम की पांच भावनाएं हैं, जो उसके हर एक अनुभव और भावना को नियंत्रित करती हैं। मुख्य कहानी तब शुरू होती है जब खुशी और दुख राइली के दिमाग से खो जाते हैं, और बाकी भावनाएं उसका सही तरीके से मार्गदर्शन नहीं कर पातीं। इस यात्रा में खुशी और दुख यह समझते हैं कि कैसे सभी भावनाएं ज़रूरी हैं और मिलकर ही इंसान को संपूर्ण बनाती हैं। अंततोगत्वा यह फिल्म दर्शकों को यह संदेश देती है कि जीवन में हर भावना का अपना महत्व है और हर एक अनुभव का हमारी यादों में खास स्थान होता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनोविज्ञान विभाग के छात्र बी. प्रशांत नायडू ने तथा आभार ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी  पियूष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के सभी विद्यार्थी सहित तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

 एम.बी. पॉवर प्लांट के प्रभावित काश्तकारों तथा जनहित की समस्याओं का समुचित निराकरण किया जाए-कलेक्टर


 

जनहित की समस्याओं के निराकरण के संबंध में कलेक्टर ने एम.बी. पॉवर प्लांट प्रबंधन को दिए दिशानिर्देश

अनूपपुर । 09 अक्टूबर 2024 एम.बी. पावर प्लांट जैतहरी के स्थापना से प्रभावित काश्तकारों को प्रावधान अनुसार लंबित मामलों का निराकरण किया जाए। साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं का समुचित निराकरण किया जाए। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने एम.बी. पावर लिमिटेड जैतहरी के प्रबंध तंत्र के साथ काश्तकारों व जनहित की समस्याओं की बिन्दु वार समीक्षा करते हुए बैठक में दिए। 

बैठक में एसडीएम जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बी.एम. मिश्रा, नगर परिषद जैतहरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी  भूपेन्द्र सिंह, श्रम निरीक्षक श्रीमती स्नेहा जायसवाल, एम.बी. पॉवर लिमिटेड जैतहरी के प्लांट हेड  आनन्द देशमुख, एचआर हेड  आर.के. खटाना,  गौरव पाठक, सचिंद्र मिश्रा,  विजय सोनी,  सत्यम सलील, नायब तहसीलदार  सोहन लाल कोल व सर्व संबंधित जन उपस्थित थे। 

बैठक में कलेक्टर ने एम.बी. पावर लिमिटेड जैतहरी से संबंधित जनहितैषी समस्याओं की समीक्षा करते हुए एम.बी. पॉवर प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में प्रबंधन ने कलेक्टर को भू-अर्जन, प्रभावितों को पुर्नवास के तहत प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। 

बैठक में कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने एम.बी. पावर लिमिटेड से प्रभावित काश्तकारों की भू-अर्जन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम अमगवां, लहरपुर, गुवारी में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार से संबंधित प्रकरणों के आवेदकों की सूची तैयार करने तथा न्यायालयीन प्रकरणों, फ्लाई ऐश वाहनों के मूवमेंट से खराब हुई सड़कों के मरम्मत ,पार्किंग, फ्लाई ऐश से भराव वाले स्थानों पर पौधारोपण करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवासों में फ्लाई ऐश के बेहतर उपयोग के लिए प्लान तैयार कर कार्यों को समय-सीमा में सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि पब्लिक मूवमेंट एरिया में फ्लाई ऐश के हैवी वाहनों की पार्किंग न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शून्य दुर्घटना के लिए भी प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में नगरीय निकाय जैतहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के करों के भुगतान के संबंध में प्रबंधन के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने एम.बी. पावर प्लांट जैतहरी तथा बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी का निरीक्षण कर जायजा भी लिया।

 नगर परिषद बरगंवा अमलाई में पदस्थ सब इंजीनियर की  ठेकेदार से सांठगांठ का आरोप


 

अमलाई। नगर परिषद बरगंवा अमलाई में पदस्थ सब इंजीनियर अंजनी प्रजापति पर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद सौरभ कोरी द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने एवं परिषद में कार्यरत ठेकेदार से सांठगांठ कर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पार्षद ने संयुक्त संचालक को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की है शिकायत में बताया कि सब इंजीनियर अंजनी शासन के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं एवं समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते जबकि नियमानुसार सुबह 10 बजे से 6 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने को शासन ने सर्कुलर जारी किया है समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण हितग्राहियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता के कार्य नहीं होने से परेशान हो रहे हैं। 

              यह भी आरोप लगाया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में एलटी लाइट नवीनीकरण का कार्य चल रहा है जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। वार्ड क्रमांक 2 में एलटी लाइट के कार्य मे ठेकेदार द्वारा टेढ़ा पोल लगाया गया हैं जो कभी भी सामने स्थित घर पर धराशायी हो सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिसे पार्षद सौरभ कोरी द्वारा इंजीनियर अंजनी प्रजापति को बताने और दिखाने के बाद भी उसमें सुधार नहीं कराया गया है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि इंजीनियर और ठेकेदार के बीच सांठगांठ से गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है जिसका भुगतान भी करा दिया गया है। बता दे कि नगर परिषद के गठन के बाद से क्षेत्र में विकास का कोई पता नही चल रहा हैं। शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन जैसे कायाकल्प -1, कायाकल्प-2 एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना 2,3,4 का आज तक क्रियान्वयन नहीं हुआ है। बताया गया कि क्षेत्र की समस्याओं के विषय में बताए जाने के बाद भी अधिकारी द्वारा उस पर अमल नहीं किया जाता है।

 *अमरकंटक सरस्वती शिशु मंदिर विज्ञान के क्षेत्र में भी अव्वल*




*अमरकंटक : श्रवण उपाध्याय*

                मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक विज्ञान के क्षेत्र में भी अपना अहम भूमिका रखता है ।विद्याभारती महाकौशल प्रांत द्वारा विगत दिनों से  विज्ञान से सम्बंधित कई प्रतियोगिता करवाई जाती हैं जिसमें जिला स्तर पर , विभाग स्तर , प्रांत स्तर , क्षेत्र स्तर पर अखिल भारतीय स्तर पर ये प्रतियोगिता सम्पन्न होती है । विद्यालय के प्राचार्य बृज किशोर शर्मा ने बताया कि विद्यालय में संचालित भारत सरकार के नीति आयोग  द्वारा अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से भैया बहनों के द्वारा विज्ञान पर आधारित रोबोटिक किट , सेंसर , 3D प्रिंटर की सहायता से  सम्बन्धित कई माडल बनाएं जाते हैं , जिसमें भैया बहनों के द्वारा स्मार्ट डस्टबीन , स्मार्ट सिटी , विद्युत ऊर्जा की बचत पर आधारित माडल  क्षेत्र स्तर पर सिवनी में भैया पवन झरिया एवं भैया प्रतीक पाण्डे दोनों कक्षा दशम के छात्र हैं , जिनका चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु  किया गया है । ये दोनों छात्र 16 अक्टूबर को पगारा मार्ग स्थित सागर प्रस्थान करेंगे । विद्यालय परिवार की ओर से दोनों भाइयों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई । दोनों भैया अमरकंटक छात्रावास में अध्यनरत हैं ।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget