*पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर का वार्षिक निरीक्षण


अनूपपुर ।19 दिसंबर 2024 पुलिस उपमहानिरीक्षक (डी.आई.जी.) शहडोल रेंज सुश्री सविता सोहाने (भा.पु.से.) ने गुरुवार को थाना कोतवाली अनूपपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान (भा.पु.से.), एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर  सुमित केरकेट्टा, तथा टी.आई. कोतवाली  अरविन्द जैन उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की परेड ली गई तथा उन्हें निर्धारित गणवेश में रहने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 *समस्याओं का समाधान और निर्देश* 

डी.आई.जी. महोदया ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सहानुभूति पूर्वक सुनने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कहीं।

 *महिला अपराधों और सुरक्षा पर जोर* 

महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों और गुंडा तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 *रात्रि गश्त और सुरक्षा उपाय* 

प्रभावी रात्रि गश्त के दौरान बैंक, एटीएम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, और ज्वेलरी दुकानों जैसी संवेदनशील जगहों पर रोजाना चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 *सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन की सराहना* 

निरीक्षण के दौरान डी.आई.जी. महोदया ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, मालखाना और शस्त्रागार के रख-रखाव, बलवा ड्रिल सामग्री की व्यवस्था, हवालात की सफाई, और अपराध व चालान मामलों के बेहतर निपटान की सराहना की। सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए टी.आई. कोतवाली और उनकी टीम को पुरस्कृत किया गया।

 *सकारात्मक दृष्टिकोण का आह्वान* 

निरीक्षण के अंत में डी.आई.जी. महोदया ने पुलिस बल को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सकारात्मक दृष्टिकोण और तत्परता के साथ करने की प्रेरणा दी।


 असेंबली आफ एम पी जर्नलिस्ट्स का प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में 

भोपाल। 21 दिसंबर को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास सिंधु भवन में असेंबली आफ एम पी जर्नलिस्ट्स का प्रांतीय अधिवेशन प्रातः  11 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, विशिष्ट अतिथि असेंबली आफ एम पी जर्नलिस्ट्स के संरक्षक भगवान दास सबनानी विधायक भोपाल, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल जी, भाजपा प्रदेश मंत्री रमेश शर्मा जी असेंबली ऑफ़ एम पी जर्नलिस्ट्स सलाहकार, भाजपा प्रवक्ता वृज गोपाल लोया जी, कार्यक्रम के अध्यक्षता राधा वल्लभ शारदा प्रांतीय अध्यक्ष असेंबली आफ एम पी जर्नलिस्ट्स की उपस्थिति में  भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के समस्याओं पर विशेष चर्चा की जाएगी इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आप लोगों की गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम में भव्यता होगी वहीं पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय सार्थक होगा।

आयोजन समिति के संयोजक 

प्रबल सक्सेना 🙏

 *थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सेना के लांसनायक के चोरी गये नगद रूपयो को बरामद कर न्यायालय आदेश पर दिलाया वापस*


 

अनूपपुर । भारतीय थल सेना में लांसनायक के पद पर पदस्थ विजय कुमार तिवारी पिता  गजाधर प्रसाद तिवारी उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 बस्ती रोड़ अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अवकाश पर गृह जिला अनूपपुर आया हुआ था और अनूपपुर के पुरानी बस्ती वार्ड न. 13 में मकान निर्माण करा रहा है, जो दिनांक 09.12.24 को स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा अनूपपुर से होम लोन का तीन लाख रूपये निकालकर लाया और निर्माणाधीन मकान के घर के सामने खड़ी मोटर सायकल की डिक्की के ऊपर बैग रखकर घर के अंदर गया इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 519/24 धारा 303 (2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  इसरार मन्सूरी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल से एकत्र साक्ष्यों एवं आस पास के सी.सी.टी.वी. कैमरों एवं सायबर सेल की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता किया जाकर थाना कोतवाली एवं पुलिस चौकी वेकंटनगर की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपी कुन्नी कोल पिता मोलेई कोल उम्र 60 साल निवासी मनौरा पुलिस चौकी वेकंटनगर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 193800 रूपये नगद बरामद किये गये । 

             माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  अनूपपुर के द्वारा जब्तशुदा नगद राशि प्रार्थी को सुपुर्द नामे पर दिये जाने का आदेश होने पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी गई रकम 193800 रूपये प्रार्थी  विजय कुमार तिवारी को वापस की गई। भारतीय थल सेना में लांस नायक के पद पर पदस्थ  विजय कुमार तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान एवं कोतवाली पुलिस का तत्परता पूर्वक कार्यवाही कर चोरी गई रकम वापस दिलाये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा चोरी की वारदात का तत्परता पूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय तेकाम, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, रीतेश सिंह तथा वेंकटनगर चौकी से सहायक उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार की टीम को पुरूष्कृत किया है।

 *थाना कोतवाली अनूपपुर परिसर में प्रायवेट SIS कंपनी द्वारा सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण एवं भर्ती के लिए कैम्प का आयोजन*


अनूपपुर । 17 दिसंबर 2024 थाना कोतवाली अनूपपुर परिसर में मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देशन में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, परसवार अनूपपुर द्वारा युवाओं के लिए प्रायवेट सुरक्षा कर्मियों की भर्ती एवं प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैम्प में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड के कमांडेंट  प्रकाश कुमार साकेत एवं भर्ती अधिकारी  अभिषेक मिश्रा ने थाना कोतवाली अनूपपुर के टी.आई.  अरविंद जैन की उपस्थिति में करीब 50 नवयुवकों के साक्षात्कार एवं दस्तावेजों की जांच की। प्रक्रिया के उपरांत 14 युवाओं को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया।

चयनित युवाओं को SIS के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, परसवार में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवाओं को विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और शाखाओं में प्रायवेट सुरक्षा कर्मी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर वेतन ₹14,000 से ₹23,000 तक होगा।

 *कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाएं:* 

कमांडेंट  प्रकाश कुमार साकेत ने बताया कि SIS संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण और रोजगार पाने वाले युवाओं को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाती हैं:

 *स्थाई नौकरी:* 65 वर्ष की आयु तक।

 *वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति:* वार्षिक आधार पर।

 *सुविधाएं:* बोनस, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआईसी और दुर्घटना बीमा।

 *सुरक्षा बीमा:* असमय मृत्यु होने पर परिवार को ₹2 लाख या अधिक राशि 72 घंटे के भीतर प्रदान की जाती है।

 *लोन और शैक्षणिक सहयोग:* कर्मचारियों को लोन की सुविधा एवं बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता।

यह आयोजन युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सुरक्षा सेवा क्षेत्र में एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


**मु्ख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम हुआ आयोजित



**

**देश भक्ति के गीतों पर आधारित  बैंड ध्वनियों का हुआ प्रदर्शन **

**बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया  बैंड का प्रदर्शन**

**जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय भी हुए कार्यक्रम में शामिल**

**साइबर क्राईम के संबंध में भी दी गई जानकारी**

     अनूपपुर । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष पर आज दिनांक 16/12/24 को दोपहर 3 बजे सामतपुर तालाब के पास पुलिस बैंड दल द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित धुनों का प्रदर्शन किया गया। 

**विजय दिवस** 16 दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेना द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर 93000 सैनिकों का आत्म समर्पण करवाया था, इस युद्ध में

हमारे 3900 सैनिक वीर गति को प्राप्त हुए,  उनको श्रद्धांजलि पूर्वक नमन करने एवं भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान हेतु प्रतिवर्ष यह विजय दिवस मनाया जाता है। 

**बैंड दल द्वारा ध्वनि वादन के माध्यम से हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया**

           बैंड दल में ये रहे शामिल 

आरक्षक 875 मुकेश मौर्य

आरक्षक 925 अरविंद सेन 

आरक्षक 98 हरिओम 

 आरक्षक 509 सुल्तान जाटव

आरक्षक 618निरंजन निरचूले

आरक्षक 1168मोहन चंदेल 

आरक्षक 185कमलेश कुमार

               इन पुलिस  कर्मचारियों द्वारा बहुत ही आकर्षक ढंग से देश भक्ति पर आधारित बैंड ध्वनियों का प्रदर्शन किया गया।

               एसडीओपी अनूपपुर एवं टी आई कोतवाली द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में उपस्थित जन सामान्य एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को जानकारी दी बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के विषय में विस्तार से बताया।

           कार्यक्रम में जिला कलेक्टर महोदय  हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर  सुमित केरकेट्टा, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे टी कोतवाली   अरविंद जैन, सूबेदार विनोद दुबे, उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, जिले के पत्रकार गण, संकल्प महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं,sis  के प्रशिक्षु छात्र ऑटो यूनियन के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।


 नेशनल लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन



अनूपपुर। 15 दिसम्बर 2024 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  पी.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा/राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर 06 खण्ड पीठ, तहसील सिविल न्यायालय कोतमा हेतु 05 खण्ड पीठ एवं राजेन्द्रग्राम हेतु 03 खण्ड पीठ का गठन किया गया था। इस प्रकार जिले में कुल 14 खण्ड पीठों का गठन किया गया था। जिसमें प्री लिटिगेशन प्रकरणों में 452 प्रकरण रखें गए, जिसमें 250 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 29,26,377 रूपयें की राशि अवॉडिड की गई। इसी तरह न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में 793 प्रकरण रखें गए, जिसमें 678 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 2,39,21,953 रूपयें की राशि अवॉडिड की गई।

जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र में पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय  मनोज कुमार लढ़िया, द्वितीय जिला न्यायाधीश  नरेन्द्र पटेल, जिला न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या, प्रथम जिला न्यायाधीश  पंकज जायसवाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती चैनवती ताराम, न्यायिक मजिस्‍ट्रेट सुश्री अंजली शाह, न्यायिक मजिस्‍ट्रेट श्रीमती पारूल जैन, न्यायिक मजिस्‍ट्रेट सुश्री सृष्टि साहू, जिला अधिवक्ता बार संघ के अध्यक्ष  संतोष सिंह परिहार, सचिव  राम कुमार राठौर, शासकीय अभिभाषक  पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल  रामकृष्ण सोनी एवं जिला अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय अनूपपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थें।

सामाजिक कुरीति से अलग हुए दम्पत्ति, दोबारा मिले

उषा बनाम मधूर(परिवर्तित नाम) वर्ष 2018 में उक्त दम्पत्ति का विवाह हुआ जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें दो पुत्री प्राप्त हुई, परन्तु सामाजिक कुरीति दहेज उनके बीच विवाद का कारण बन गया और पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। जिसके बाद शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय  मनोज कुमार लढ़िया द्वारा दम्पत्ति को समझाईश दी गई और उन्हें एक साथ जीवनयापन करने की सलाह दी गई। जिस पर दोनों पक्षकार सहमत हुए और राजीनामा के आधार पर राजी-खुशी एक साथ अपने घर गए। इस दौरान अधिवक्ता  अजित नापित और अधिवक्ता  तेजबली राठौर उपस्थित थे। 

65 वर्ष की आयु में एक हुए दम्पत्ति

रमेश बनाम रश्मी(परिवर्तित नाम) वर्ष 2018 में हिन्दु रीति-रिवाज से दम्पत्ति का विवाह हुआ एवं वर्ष 2020 में पति का पत्नी पर शक करने की वजह से दोनों में विवाद शुरू हुआ एवं विवाद विवाह विच्छेद तक पहुंच गया। शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  पी.सी. गुप्ता एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मनोज कुमार लढ़िया द्वारा दम्पत्ति को समझाइश दी गई और दोनों राजी-खुशी अपने घर गए। इस दौरान पक्षकार के अधिवक्ता  विवेक कुमार सोनी उपस्थित थे। 

शराब की लत ने किया अलग, लोक अदालत में हुआ मिलन

राकेश बनाम हेमलता(परिवर्तित नाम) वर्ष 2013 में हिन्दु रीति रिवाज से दम्पत्ति का विवाह हुआ। जिसके परिणाम स्वरूप दम्पत्ति के घर तीन पुत्रियों का जन्म हुआ, परन्तु शराब के नशे ने दम्पत्ति को अलग कर दिया, 6 माह अलग रहने के पश्चात शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय  मनोज कुमार लढ़िया द्वारा दम्पत्ति को समझाइश दी गई एवं पति को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। जिस पर दोनों राजी-खुशी तैयार हुए और अपने घर साथ गए। इस दौरान पक्षकार की अधिवक्ता श्रीमती रेणु सोनी उपस्थित थीं। 

नेशनल लोक अदालत ने दिलाया मुआवजा राशि

प्रेमलता बनाम बीमा कंपनी (परिवर्तित नाम) मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण में चल रहे मामले का शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में निराकरण हुआ। पति की मृत्यु वाहन दुर्घटना में हो जाने से बेसहारा विधवा महिला को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्याय स्वरूप 40 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  पी.सी. गुप्ता एवं प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  पंकज जायसवाल के प्रयासों से महिला को नेशनल लोक अदालत में अनावेदक बीमा कंपनी के माध्यम से 40 लाख रूपये की राशि प्रदाय की गई।

 राज्य मंत्री ने एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन


 

अनूपपुर । 14 दिसंबर 2024- प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामतपुर तालाब परिसर में सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 

प्रदर्शनी में राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान, श्रमिक, उद्योग, पर्यटन विभाग से संबंधित जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।  इस दौरान विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी, नायब तहसीलदार  मंगला दास चक्रवर्ती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं आमजन उपस्थित थे।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget