कन्या काॅलेज की छात्राओं ने जानी बिजली उत्पादन की प्रक्रियाnarmadanewstimes. in
कन्या काॅलेज की छात्राओं ने जानी बिजली उत्पादन की प्रक्रिया
अनूपपुर। उच्च शिक्षा विभाग भोपाल, मध्य प्रदेष शासन के द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, के अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को औद्यौगिक भ्रमण दिनांक 28/09/2026 को महाविद्यालय से अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई जिला-अनूपपुर में महाविद्यालय के छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण/विजिटिंग एक्पोजर कराया गया। इस कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. अनिल कुमार सक्सेना, प्राचार्य शास. तुलसी (अग्रणी) महाविद्यालय अनूपपुर के मार्गदर्शन, में एवं कन्या महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती विंध्या पुषाम के नेतृत्व में सुबह 10 बजे 46 विद्यार्थियों के दल को औद्योगिक भ्रमण के लिये हरी झंडी दिखा कर वाहन को अमरकंटक ताप विद्युत गृह , चचाई जिला-अनूपपुर के लिये रवाना किया गया।
अमरकंटक ताप विद्युत गृह , चचाई सुबह 10.30 बजे छात्राओं का दल अमरकंटक ताप विद्युत गृह , चचाई पहुंचा। इसके बाद ताप विद्युत गृह में प्रवेष करने के उपरांत प्रशासकीय भवन के सेमिनार हाॅल में अमरकंटक ताप विद्युत गृह के सहायक अभियंता (प्रषिक्षण) सुश्री शीना खान जी के द्वारा सभी विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर कंपनी के द्वारा बनाई जा रही विद्युत एवं विभिन्न प्रकारों के संयंत्रों एवं उपकरणों व विद्युत उत्पादनों की प्रक्रिया के साथ-साथ प्रबंधकीय कार्याे के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से अवगत कराया गया।
इसके बाद कनिष्ट अभियंता पदम शर्मा जी के द्वारा विद्युत उत्पादन माॅडल यूनिट दिखाकर के विस्तार से छात्रायों का मार्गदर्शन किया और किस प्रकार से विद्युत का उत्पादन किया जाता हैै। तद्उपरांत सहायक अभियंता (प्रषिक्षण) सुश्री शीना खान और कनिष्ट अभियंता पदम शर्मा के द्वारा विद्युत उत्पादन प्लांट ले जाया गया और प्रत्येक यूनिट को अलग-अलग सेक्शन से अवगत कर दिखाया गया एवं विभिन्न तकनीकों व उपकरणों, जैसे Ranking Cycle , TPPM Equipments, COAL handling Plant, COAL Pulverize, Turibine, Condenser. Cooling Tower & Ponds, Feed water Heater, Air Preheater, FD Fan, PTP Plant आदि के बारे में विस्तार से समझाया और बताया गया और विद्युत् उत्पादन में सहायक मशीनों को दिखाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को बिजली बनने की प्रक्रिया को दिखाया गया और बताया गया कि ताप विद्युत गृह में विद्युत का उत्पादन किस प्रकार से विभिन्न चरणों से गुजारने के बाद बिजली का उत्पादन होता है।
भ्रमण में शामिल हुई छात्राओं और दल अधिकारियों/कर्मचारियों ने ताप विद्युत गृह के अधिकारियों से जिज्ञासा से भरे प्रश्नों को पूछा और ताप विद्युत गृह अधिकारियों के द्वारा सभी छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया जिससे भ्रमण में शामिल हुई छात्राओं ने संतुष्ट हो कर बहुत खुस हुई।
अंत में ताप विद्युत गृह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्ग दर्शन योजना प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ. राकेश सिंह के द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया तत्पश्चात भ्रमण दल शाम 04 बजे महाविद्यालय पहुंचा। इस स्वरोजगार मुखी औद्योगिक भ्रमण में महाविद्यालय के शिक्षक गण डाॅ श्रद्धा चौरसिया, डाॅ श्रद्धा गर्ग , श्रीमती रेखा साहू दल का मार्गदर्शन किया गया तथा डाॅ अनिता पाण्डेय , डाॅ राजेश्वरी तिवारी एवं राघवेन्द्र सिंह के द्वारा इस भ्रमण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।































