अमरकंटक जैन मन्दिर परिसर में आगजनी से करोड़ो का नुकसान


जिला प्रशासन से आगजनी से नुकसान के आंकलन की मांग

अनूपपुर । अमरकंटक में जैन मन्दिर परिसर में आग लगने से लगभग दो दर्जन दुकानें जल गयी हैं। अनुमान है कि यहां के छोटे - बडे व्यवसायियों का लगभग दो करोड रुपये का नुकसान हुआ है । उनकी आजीविका छिन गयी।

कलेक्टर ने दिखलाई संवेदना आगजनी का आंकलन करने पहुंचे अमरकंटक

अमरकंटक में जैन मन्दिर परिसर में आगजनी से दुकानें  जल कर खाक होने की सूचना मिलने पर अनूपपुर कलेक्टर  हर्षल पंचोली  अमरकंटक स्वयं मौक़े पर पहुंच गये हैं। उन्होंने नुकसान को लेकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। माना जा रहा है कि अधिकारीगण आग लगने के कारणों, लापरवाही की शिकायतों, नगरपालिका, स्थानीय पुलिस  की भूमिका और नुकसान का आंकलन करने का कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर पंचोली ने प्रभावितों से मिल कर संवेदना व्यक्त करते हुए कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

आग लगी या लगायी गयी ?

 कल रात हुए अमरकंटक अग्निकांड में आग लगने के 1.5 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचीं और  2 घंटे बाद अमरकंटक पुलिस। परेशान हताश लोग रोते रहे, बिलखते रहे वहां उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। नगरपालिका , स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर घंटों विलंब से पहुंचने का गंभीर आरोप है।

*प्रभावितों ने आगजनी के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।*

 हमारी सरकार विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति को भी बना रही है जीवंत- राज्य मंत्री  दिलीप जायसवाल


 

अनूपपुर । 22 दिसंबर 2024 मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री ने कहा है कि हमारी डबल इंजन की सरकार विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति को भी जीवंत रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार द्वारा भगवान राम पथ गमन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कोतमा विधानसभा क्षेत्र का सीतामढ़ी भी शामिल है। सीतामढ़ी में रामनवमी के अवसर पर 9 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसी प्रकार हमारी सरकार द्वारा भगवान श्री कृष्ण‌ पथ गमन मार्ग का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिस मार्ग से भगवान श्री कृष्ण महाकाल की नगरी उज्जैन के संदीपनी आश्रम में शिक्षा लेने हेतु आए थे। हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  दिलीप जायसवाल आज अनूपपुर जिले के नगर परिषद राजनगर (मनगवां) के "नगर गौरव दिवस" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक में जल्द ही उज्जैन के महाकाल लोक के तर्ज पर नर्मदा लोक का भी निर्माण होगा जल्द ही हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमरकंटक में नर्मदा लोक हेतु भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के राम एवं लक्ष्मण झूला के तर्ज पर अमरकंटक के रामघाट में भी झूला का निर्माण कराया जा रहा है तथा कपिलधारा एवं सोन मुड़ा में कांच का वेंटीलेटर भी बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि रामघाट में पांच चौकी का भी निर्माण कराया गया है जिसमें सार्वजनिक रूप से मां नर्मदा के आरती की व्यवस्था कराई जाएगी। हमारी सरकार ने सभी त्योहारों को उत्साह से मनाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभा रही है। आगामी 25 दिसंबर को हमारे प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश पधार कर केन एवं बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ कर रहे हैं। यह हमारे देश एवं प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है।

*राज्यमंत्री ने 17 करोड़ 69 लाख 38 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन*

राज्यमंत्री  दिलीप जायसवाल ने राजनगर (बनगवां) के गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 17 करोड़ 69 लाख 38 हजार रुपए के लागत से निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें 1 करोड़ 6 लाख की लागत से नवीन कार्यालय भवन वार्ड नंबर 13 नगर परिषद बरगवां, 12 करोड़ 99 लाख की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति हेतु नल जल योजना, 91.17 लाख की लागत से डामर (बीटी) सुदृढ़ीकरण कार्य, 40.26 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 6 में गोपाली तालाब में सौंदर्यकरण एवं पार्क निर्माण, 22.68 लख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 6 में पार्क निर्माण, 13.16 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 9 में सामुदायिक शौचालय निर्माण, 46.28 लाख रुपए के लागत से वार्ड क्रमांक 11 शिव मंदिर तालाब घाट के सौंदर्यीकरण कार्य, 55.59 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 12 कमल नगर में मुक्तिधाम निर्माण एवं 94.83 लख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक बड़ा नाला निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी, नगर पालिका राज नगर (बनगवां) के अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष  धनंजय सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  चैन सिंह परस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थें।

असेंबली ऑफ जर्नलिस्ट का पहला प्रांतीय अधिवेशन हुआ संपन्न 


पत्रकारों की समस्यायों से मुख्यमंत्री मोहन यादव को अवगत कराने का आश्वासन मिला 

भाजपा मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने दिया पत्रकारों के लिए कानून का आश्वासन, रमेश शर्मा बोले पत्रकार समाज हित में बनें नारद मुनी, प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने पत्रकारों की समस्यायों पर विचार रखे।

भोपाल ।भोपाल के सिंधु भवन में असेंबली ऑफ जर्नलिस्ट का पहला प्रांतीय अधिवेशन 21/12/2024 शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री एवं विधायक भगवान दास सबनानी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा और भाजपा प्रवक्ता बृजगोपाल लोया ने सम्बोधित कर संगठन के बारे में अपने विचार रखे। 

शनिवार को भोपाल के सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने कहा की पत्रकार सरकार और आमजन के बीच का सेतु है। जिस तरह नारद मुनी आम लोगों की समस्याओं को देवताओं के सामने रखते और आम नागरिकों के हितों के लिए सेतु का काम करते थें उन्हें हल करने में मदद करते थे, उसी तरह पत्रकारों को समाज हित में सकारात्मक  सरोकार की पत्रकारिता करना चाहिए। 

सरकार और पत्रकारों के बीच का सेतु बने भाजपा मिडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की मौजूदगी में प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली राशि को 20 हजार से 30 हजार करने की मांग रखी और जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार अधिमान्य कार्ड बनाने की वर्तमान प्रक्रिया में अखबार मालिक की नियुक्ति पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने की सिफारिश करते हुए अख़बार की कटिंग के माध्यम से अधिमान्यता देने का आग्रह किया। साथ ही पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों और झूठी FIR करने संबंधी चिंताओं को सामने रखा और सरकार से निवेदन किया है पत्रकार की शिकायत करने वाले की जांच करनी चाहिए , इसके जवाब में, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष और समस्त पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वो असेंबली आफ  एम पी जर्नलिस्ट द्वारा उठाई गयी सभी मांगो को मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेंगे और उचित कार्यवाही करेंगे I 

संगठन के संरक्षक और भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की आज के इस खासकर इंटरनेट और सोशल मीडिया की बढ़ती सक्रियता के दौर में पत्रकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, पत्रकार आदमी की सोच को, विचारों को, मानसिकता को बदलने का दम रखता है , उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेटेलाइट चैनल या राष्ट्रीय अखबार का अपना महत्व है लेकिन देश की अधिकांश जनता जो गांव, तहसील, जिलों, कस्बों में बसती है और वहां का आदमी तो सिर्फ लोकल चैनल और लोकल समाचार पत्रों की रिपोर्टिंग को ही प्रमाणिकता से देखता - सुनता है , राष्ट्रीय मीडिया लोकल खबरों को भले ही कवर कर ले लेकिन जनता स्थानीय खबरों के लिये सबंधित स्थानीय मीडिया पर ही विश्वास करती है । 

विधायक सबनानी ने आगे कहा कि प्रिंट मीडिया की प्रमाणिकता आज भी सर्वोपरि है, आदमी कितना भी न्यूज़ चैनल देख ले, डिजिटल चैनल देख ले, लेकिन समाचार की पुष्टि तो तभी होती है जब वो समाचार पत्र में खबर को विस्तार पूर्वक पढ़ लेता है I 

इस अवसर पर असेंबली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने पूरे प्रदेश से आये पत्रकारों का अभिनंदन किया एवं चुनिंदा पत्रकारों को  जिन्होंने कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग दिया उन्हें भामाशाह सम्मान और जिन्होंने कार्यक्रम में आगे बढ़कर कार्य किया उन्हें कर्मशील सम्मान से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन ,संयोजन समिति के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार प्रवाल सक्सेना ने किया। 

प्रांतीय मिडिया प्रभारी माखन विजयवर्गीय ने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा की नए नाम के साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी भंग कर दी गयी थी. ऐसे में नई कार्यकारिणी के लिए प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा को नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे विनय अग्रवाल, प्रवाल सक्सेना सहित मौजूद अतिथियों ने ताली बजाकर अनुमोदित किया। अनुमोदन के पश्चात  शारदा जी ने नई कार्यकारिणी में 11-11 की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य रखने की बात कहीं और कहा कि संगठन में पदाधिकारियों को तन मन धन और समय देना आवश्यक है, पिछली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कार्यालय संचालन के लिए कुछ नियम बनाए थें उनका पालन करना होगा।

कार्यक्रम में असेंबली आफ  एम पी जर्नलिस्ट के कर्मठ पदाधिकारियों विनय अग्रवाल,प्रवाल सक्सेना, संदीप पाठक, सरस्वती चंद्र , रमेश जोशी भोपाल, वैंकटेश शारदा,माखन विजयवर्गीय राजगढ़ , संतोष साहू, ललित शारदा,राकेश सक्सेना, प्रमोद मेहता देवास , रेणु नत्थानी,जगदीश जोशी रायसेन, धनंजय जोशी छिंदवाड़ा आदि कई जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया गया I

मीडिया प्रभारी माखन विजयवर्गीय की रपट

 पीआर टी महाविद्यालय में संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन


अच्छी शिक्षा हमारे जीवन में संस्कार और अनुशासन के भाव पिरोती है : राजेन्द्र तिवारी

अनूपपुर । नगर में संचालित उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय का शनिवार 12 दिसंबर 2024 को स्नेह सम्मेलन, वार्षिकोत्सव  का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सत्य भामा अवधिया, सिविल सर्जन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर उपस्थित रहे वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार सक्सेना एवं  राजेंद्र प्रसाद तिवारी  जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला अनूपपुर में अपनी उपस्थिति दी | आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता पीआर टी महाविद्यालय के संचालक डॉक्टर देवेंद्र कुमार तिवारी ने की, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शासकीय तुलसी उत्कृष्ट महाविद्यालय अनूपपुर में प्राध्यापक डॉ. जे.के. सन्त और डॉ. नीरज श्रीवास्तव , समाज सेवी राजकिशोर तिवारी , अरविंद  मिश्रा, समाजसेवी एवं पत्रकार  मनोज कुमार द्विवेदी , आनन्द पाण्डेय एवं  आर्यावर्त समाचार पत्र से संतोष झा,अजीत मिश्रा,अनुपम सिंह एवं जिला चिकित्सालय से दिनेश दीक्षित ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। 

कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के अनुपम छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात् अतिथियों का श्रीफल शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर व बैंच लगाकर स्वागत किया किया गया। अतिथियों के सम्मान में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ अवधिया द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों का यह सुनहरा समय है जिसे अपने पूरे लगन एवं मनोयोग से एकाग्र चित्त होकर अध्ययन में लगाना चाहिए।

वहीं शासकीय अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ, अनिल सक्सेना ने विद्यार्थियों को सदैव कुछ बेहतर की तलाश में सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।  जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजेंद्र तिवारी ने कहा कि युवा में असीमित शक्ति का भंडार है जिसे स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा सुझाए गए मार्ग में चलकर पूर्ण अनुशासन और संस्कार के साथ जीवन पथ उत्तरोत्तर चल कर लगाना चाहिए।  अजीत मिश्र ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह समय कुछ करने और समाज को देने का है, आज का विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय कर उस लक्ष्य को पाने को लालायित रहता है। आप भी उन्हीं में से एक है,यह महाविद्यालय एक छोटे से प्रतिष्ठान से बढ़कर आज एक विशाल रूप लें लिया है जिसमें महाविद्यालय परिवार का प्रयास आप सभी का विश्वास है। डॉ. देवेन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक बेहतर शिक्षक और विद्यार्थी को एक अच्छा शिष्य बनने की प्रेरणा दी।

उद्बोधन के उपरांत विद्यार्थियों के द्वारा मोहक प्रस्तुतियां दी गई जिन्हें देखकर अतिथियों के द्वारा बहुत प्रशंसा की गई। तत्पश्चात् महाविद्यालय में उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के कर कमलों से प्रशस्तिपत्र एवं पारितोषिक प्रदान किया। विद्यार्थियों में उत्साह की लहर देखी गई।

महाविद्यालय में नव आगंतुक विद्यार्थियों का स्वागत समारोह भी वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा रखा गया। जिसमें उनके द्वारा विविध गतिविधियां कर प्रत्येक कनिष्ठ विद्यार्थीयों को एक-एक गिफ्ट प्रदान किया गया । विद्यार्थियों में कुछ विशेष जिज्ञासा का समन्वय देखा गया ।

अंत में भोजन उपरांत अतिथियों का प्रस्थान हुआ। आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमैन उमेश तिवारी, प्राचार्य एस . के तिवारी, प्राध्यापक रणविजय साही,श्वेता सिन्हा ,दोहिता सोनवानी,प्रिया तिवारी, रवि त्रिपाठी,अशोक मिश्रा, अंजना साहू, दीपिका श्रीवास,स्नेहा श्रीवास्तव,कमला सिंह,जीवेंद्र तिवारी,प्रणव मिश्रा ने अपनी सहभागिता दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों का प्रयास भी सराहनीय रहा । महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सभी  के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। अंत में चेयरमैन उमेश तिवारी के द्वारा दिए गए आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच का सफल संचालन विजय तिवारी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की प्रस्तुतियों हेतु मंच संचालन शुभम टांडिया एवं प्रीति गोस्वामी के द्वारा किया गया।


**रक्षित केंद्र अनूपपुर में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान शिविर का हुआ आयोजन*


*

**पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल**

**श्री रामचंद्र मिशन (हार्टफुलनेस) के प्रशिक्षकों द्वारा करवाया गया ध्यान**

**21 दिसंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस  घोषित किया है**

   अनूपपुर ।  पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों में  स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने के उद्देश्य  पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश की पुलिस इकाइयों में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान शिविर का आयोजन करने के निर्देश जारी किए गए है।

इसके पालन में आज अनूपपुर पुलिस लाइन में ध्यान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  इसरार मंसूरी, एस डी ओ पी अनूपपुर  सुमित केरकेट्टा सहित 120 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने एक साथ ध्यान एवं योगा अभ्यास किया।

          अमरकंटक यूनिवर्सिटी के योग प्रशिक्षक  संदीप ठाकरे जी द्वारा योग अभ्यास करवाते हुए योग के विभिन्न आसन एवं उनके लाभ के विषय में विस्तार से बताया गया।

हार्टफुलनेस संस्था की प्रशिक्षक सुश्री लक्ष्मी खेड़िया जी द्वारा ज्ञान करवाया गया तथा ध्यान करने के फायदे बताए गए

**नियमित ध्यान करने से प्राप्त होने वाले लाभ**

नियमित रूप से ध्यान करने से हमारे व्यक्तित्व में निम्नांकित गुण का विकास होता है, 

1 ध्यान करने से बेहतर प्रबंधन कार्य कुशलता एकाग्रता एवं अनुशासन का विकास होता है।

2 तनाव मुक्त एवं आंतरिक शांति का अनुभव करते हैं।

3 नशे की आदतों से बचा जा सकता है। 

4 संवाद कौशल एवं भावनात्मक स्थिरता आती है ।

5 पारिवारिक सामंजस्य बनाने में सहायता मिलती है।

6 शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। 

 अमरकंटक के मैंकल पार्क में सतपुड़ा एडवेंचर क्लब ने किया रोमांच का शुभारंभ


पर्यटकों,तीर्थ यात्रियों को आकर्षित करने के लिए एडवेंचर क्लब देगा साहसिक कार्य का योगदान ।

संवाददाता / श्रवण उपाध्याय ।

 अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में सतपुड़ा एडवेंचर क्लब पचमढ़ी द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक के पावन पुण्य सलिला मां नर्मदा नदी के पावन तट के प्रथम बांध पुष्कर डेम किनारे मैंकल पार्क में आज गुरुवार दिनांक 19/12/24 होटल अमरकंटक इन के द्वारा पर्यटकों,श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु एवं अन्य गतिविधियों के लिए सतपुड़ा एडवेंचर क्लब द्वारा अमरकंटक के साधु संतों , नर्मदा मंदिर पुजारियों,पुष्पराजगढ़ एसडीएम,सीएमओ , नगर पालिका परिषद अध्यक्ष , जनप्रतिनिधि , गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पतित पावनी मां नर्मदा जी की प्रतिमा पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माल्यार्पण कर आरती पूजन किया गया । नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी के मंत्रोच्चार पर स्वामी हिमाद्रि मुनि , एस डीएम सुधाकर सिंह आदि अनेक लोगों द्वारा पूजन किया गया उसके बाद भव्य शुभारंभ (उद्घाटन) किया गया । अमरकंटक होटल इन के मालिक  विनय साहू द्वारा सतपुड़ा एडवेंचर क्लब की स्थापना की । सतपुड़ा एडवेंचर क्लब के विधिवत शुभारंभ अवसर पर कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी श्री हिमाद्री मुनि जी महाराज,स्वामी जगदीशा नंद जी महाराज , तुरीय आश्रम के स्वामी महेश चैतन्य जी महाराज , नर्मदा मंदिर पुजारी कामता प्रसाद द्विवेदी , मृत्युंजय आश्रम के श्री योगेश दुबे जी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़   सुधाकर सिंह बघेल , नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उईके,मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह बघेल के अलावा अनेक आश्रमों के संत , पार्षदगण , गणमान्य नागरिक , पत्रकार आदि उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । एडवेंचर क्लब के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि क्लब में पैडल बोट, जिपलाइन,पैरेलल रेसलिंग,एटीवी बाइक, राइड स्काई ,साइकिल गेम्स स्विंग पेंडुलम स्विंग टोरा टोरा हॉरर हाउस सन मून क्रिकेट बॉल रोलर कोस्टर बाजी जैसी गतिविधिया  पर्यटक तीर्थ यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी । आने वाले समय में और भी अधिक गतिविधियां शुरू होगी । सतपुड़ा एडवेंचर क्लब के भव्य उद्घाटन अवसर पर अन्य लोगों के अलावा नगर परिषद पार्षद शक्ति शरण पांडे ,  जोहनलाल चंद्रवंशी ,  विमला दुबे , , रोशन पनारिया, सोनू द्विवेदी , देवेंद्र जैन , पटवारी अश्वनी तिवारी ,  श्यामलाल सेन , अंकित अग्रवाल , देवानंद खत्री पंडित धनेश द्विवेदी , रामगोपाल , पवन तिवारी , प्रकाश द्विवेदी आदि उपस्थित एवं शामिल रहे । उद्घाटन बाद सभी लोगो को हॉट एयर बैलून का शुभारंभ कर सभी आगंतुकों को इसका सवारी करवाया गया ।  इस दौरान योगेश दुबे ,  दिनेश द्विवेदी , प्रकाश द्विवेदी नीलू महाराज ने सवारी बाद कहा कि यह बहुत ही आनंद दायक और प्राकृतिक दृश्य तथा शहर का नजारा देखने योग्य बनता है । एडवेंचर क्लब के प्रबंधक विनय साहू ने बताया इसके अलावा और भी गतिविधियां आने वाले समय में शुरू की जाएगी । यह एडवेंचर बच्चों , युवाओं को खूब भाएगा ।

 बाबूलाल गुप्ता के निधन पर पूरा अमलाई में शोक


 

अमलाई। बाबूलाल गुप्ता सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी का आज सुबह 20 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार निज निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। 

बाबूलाल गुप्ता जी अभिभाजि मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में सदस्य थे और करीब ढाई दशक पहले सेवानिवृत्ति हो चुके थे बाद के करीब डेढ़ दशक तक उन्होंने विवेक नगर में किराने का कारोबार किया, 87 वर्ष की उम्र में भी बाबूलाल गुप्ता जी लगभग स्वस्थ थे, उनके दो पुत्रों में बड़े पुत्र नीरज गुप्ता पत्रकार और छोटे पुत्र धीरज गुप्ता छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह अचानक सीने में दर्द की वजह से उन्हें स्थानीय अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली।

अंतिम संस्कार कल दिनांक 21 दिसंबर 2024 को सुबह बरगवा के स्थित सोन नदी के तट पर किया जाएगा।

स्थानी गणमान्य, पत्रकार व शुभचिंतकों ने आकस्मिक निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुऐ परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की है ।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget