*आयुषी अग्रवाल का पीएससी में चयन जैतहरी क्षेत्र के लिए गौरव की बात


*- 

अनूपपुर । मध्यप्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के घोषित परिणाम में जैतहरी नगर कि बेटी आयूषी अग्रवाल का चयन संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग के लिए होने की खबर जैतहरी नगर में पहुंचते ही आयुषी के परिवार, नगर एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई नगर के नागरिकों ने उनके घर पहुंच कर बधाई दी एवं उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया ज्ञात हो कि आयुषी जैतहरी क्षेत्र की पहली बेटी है जिसका पीएससी में चयन हुआ है इसके पूर्व अभी तक किसी ने पीएससी की परीक्षा पास नहीं किया है। आयुषी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता, परिवार, अग्रवाल समाज के साथ ही जैतहरी क्षेत्र एवं अनूपपुर जिले का नाम रोशन किया है। आयुषी की इस उपलब्धि पर जैतहरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके पिता एवं परिवार से मिलकर बधाई दी एवं कहा कि आयुषी के जैतहरी आगमन पर उसका जोरदार स्वागत नगर में किया जाएगा।

 हमारा संविधान, हमारा अभिमान कार्यक्रम की बैठक एवं संगोष्ठी  भाजपा कार्यालय में हुई संपन्न


अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाएं जा रहें हमारा संविधान, हमारा अभिमान कार्यक्रम का आयोजन 18 जनवरी 2025 को अनूपपुर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के उपस्थिति में संगोष्ठी एवं बैठक के रूप किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम,

निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ,आधा राम वैश्य, जिले के महामंत्री अखिलेश द्विवेदी ,जितेंद्र सोनी ,कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, लक्ष्मी चौधरी ,गुंजन साहू उपस्थित रहें। हमारा संविधान हमारा अभिमान को लेकर निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संविधान के रचयिता बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों पर प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया  पुरी ने कहा की कांग्रेस देश के अंदर झूठी अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का दुरुपयोग किया हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान का पालन करते हुए देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य कर रही है लेकिन कांग्रेसी दुष्प्रचार कर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं जिसको हमें दूर करने की आवश्यकता है इसके लिए हम सबको समाज के बीच जाने की आवश्यकता है।

 हमारा संविधान ,हमारा अभिमान कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां 25 जनवरी तक यह अभियान चलेगा प्रत्येक मंडल में संगोष्ठी के माध्यम से हमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के बीच पहुंचना है और बताना है कि भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है संविधान की रक्षा और बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति पार्टी की क्या सोच है यह बताने का समय आ गया है क्योंकि विरोधी राजनीतिक दालों के द्वारा गलत एवं भ्रामक प्रचार प्रसार कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है जिन राजनीतिक दलों ने कभी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अच्छी सोच नहीं रखी और ना ही उनके द्वारा बनाए गए संविधान के प्रति काम किया आज वही लोग भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाकर अपनी स्वार्थ सिद्धि करना चाहते हैं।

 हीरा सिंह श्याम ने कहा यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम को अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर पार्टी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का पालन करना है इसके साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'मन' की बात को भी प्राथमिकता के आधार पर कार्यक्रम का आयोजन करना हैं आयोजित संगोष्ठी एवं बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,प्रदेश पदाधिकारी (मोर्चा/प्रकोष्ठ),जिला पदाधिकारी भाजपा,मोर्चा जिला अध्यक्ष/महामंत्री,भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री,जिला संयोजक/सह संयोजक (प्रकोष्ठ/विभाग/प्रकल्प),जिला पंचायत उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,

 जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष,नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष जिला एवं मंडल की संपूर्ण टोली 'हमारा संविधान हमारा अभिमान' कार्यक्रम सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें. उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की शानदार पहल।

  अकादमिक गुणवत्ता बढ़ाने के पद्मश्री से सम्मानित प्रो ए पी दास को बुलाया गया IGNTU में


अमरकंटक। अकादमिक और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के द्वारा प्रभारी कुलपति के दिशा निर्देशन में पहल की गई।जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों के ख्यातिलब्ध विद्वानों को विश्व विद्यालय में बुलाकर उनका लेक्चर कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत पद्मश्री से सम्मानित प्रो ए पी दास जो कि जीव विज्ञान के क्षेत्र में एक अत्यंत प्रतिष्ठित वैज्ञानिक है और तमिलनाडु केंद्रीय विश्व विद्यालय के कुलपति भी रह चुके है।इनके द्वारा विज्ञान संकाय के शिक्षकों विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शोध के लिए प्रोत्साहित किया गया और राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय संस्थाओं के रिसर्च प्रोजेक्ट प्राप्त करने के लिए जानकारी दी साथ ही प्रो ए पी दास के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शोध की महत्व की विशेष चर्चा की गई।इस दौरान प्रभारी कुलपति ने कहा कि किसी विश्व विद्यालय की पहचान उसके उत्कृष्ट शोध से होती है।इसलिए ये कार्यक्रम विश्व विद्यालय को नई ऊंचाई प्रदान करने में अत्यंत उपयोगी होगा।इस कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रो भूमि नाथ त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि ये कार्यक्रम चलता रहेगा और प्रो ए पी दास की तरह ही विभिन्न विषयों के प्रतिष्ठित विद्वानों के द्वारा समय- समय पर व्याख्यान होते रहेंगे।इस कार्यक्रम में प्रो तरुण ठाकुर,प्रो पूनम शर्मा प्रो टी शेखर सहित विज्ञान संकाय के अनेक शिक्षक शामिल हुए।

 मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध में अपर कलेक्टर ने प्राचार्य को दिए निर्देश


 

अनूपपुर । 18 जनवरी 2025 आगामी 25 जनवरी को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा इसके पूर्व मतदाता जागरूकता गतिविधि के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट दूंगा वोट जैसा कुछ नहीं, विषय पर निबंध प्रतियोगिता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन में स्कूल एवं महाविद्यालयों में आयोजित की जा रही है जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  दिलीप कुमार पाण्डेय ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर पहुंचकर महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल सक्सेना से चर्चा कर विजयी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों की सहभागिता के संबंध में निर्देश दिए।

 प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे कार्य प्रारंभ


जिपं सीईओ ने कि पात्रता धारी हितग्राहियों से लाभ उठाने की अपील

अनूपपुर । 17 जनवरी 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले में पात्र आवास हितग्राहियों  का सर्वे कार्य 17 जनवरी 2025 से प्रारंभ किया गया है भारत सरकार के निर्देशानुसार इस बार ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायकों को सर्वेयर बनाया गया है जो प्रत्येक पात्र हितग्राहियों  के घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करेंगे इस बार के सर्वे की यह विशेषता है की हितग्राही द्वारा दी गई जानकारी को सर्वयर द्वारा आवास सर्वे एप 2024 पर दर्ज करने के पश्चात दर्ज जानकारी की समरी हितग्राही को पढ़कर सुनाएंगे अथवा अवलोकन कराने के उपरांत हितग्राही की संतुष्टि पश्चात हितग्राही की सेल्फी अपलोड करने का कार्य किया जाएगा। तत्पश्चात हितग्राही के पुराने आवास की फोटो एवं जहां पर नवीन आवास बनाया जाना है उक्त स्थल की फोटो एप के माध्यम से जिओ टैग की कार्रवाई की जाएगी इस बार भारत सरकार द्वारा सर्वे के लिए हितग्राहियों को स्वयं के द्वारा आवास सर्वे ऐप एवं फेस रीडर रीडर एप दोनों को अपने मोबाइल फोन पर भारत सरकार की pmgsy.nic.in में उपलब्ध दोनों एप को इंस्टॉल कर आधार ओटीपी से सत्यापन पश्चात स्वयं भी  फीडिंग की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। 

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने कलेक्टर स्तर पर पंचायत समन्वय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों से सर्वे कार्य में सहयोग की अपेक्षा की हैं ताकि सभी पात्रता धारियों को योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जा सके।

 मां नर्मदा का दर्शन कर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने की नई पारी की शुरुआत


 अनूपपुर भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का हुआ भव्य स्वागत

अनूपपुर । संगठन  महापर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 14 जनवरी 2025  की देर शाम अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के महामंत्री रहे हीरा सिंह श्याम के नाम  की गई, हीरा सिंह श्याम के नाम की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए होते ही जिले भर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार दौड़ पड़ा और चारों तरफ से  बधाई का सिलसिला शुरू हुआ जो निरंतर जारी है। 15 जनवरी 2025 को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सर्वप्रथम मां नर्मदा अमरकंटक पहुंचकर माता जी का दर्शन करने के पश्चात अपनी नई पारी की शुरुआत की। अमरकंटक में मां नर्मदा का दर्शन करने के पश्चात वहां से लेकर अनूपपुर तक जगह-जगह पर उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अनूपपुर भाजपा कार्यालय में पार्टी के द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में पहुंचे हीरा सिंह श्याम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल अनूपपुर के विधायक पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ,कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल ने भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी अनिल गुप्ता ,आधा राम वैश्य , बृजेश गौतम ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, अजय सराफ ,उपाध्यक्ष वैशाली ताम्रकार ,राम अवध सिंह, अजय यादव, श्रीमती मंजूलिका सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार चौरसिया, श्रीमती रेणु कोल, उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ,यशवंत सिंह, रवि राठौर, जितेंद्र सोनी ,उमंग गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

*युवा मोर्चा ने किया स्वागत* 

अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं अमरकंटक तिराहे से भव्य स्वागत करते हुए रैली के माध्यम से भाजपा कार्यालय लेकर पहुंचे भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिलक बंदन कर उनका स्वागत किया।

*मंत्री एवं विधायक रहे उपस्थित*

नवनीत भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के स्वागत अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह ,कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदासपुरी, अनिल गुप्ता ,बृजेश गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहें जिनके द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के जिला अध्यक्ष बनाएं जाने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन ने एक युवा नेतृत्व को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपा है निश्चित तौर पर संगठन का काम तीव्र गति से आगे बढ़ेगा और हम सब मिलकर अपने युवा अध्यक्ष का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान करेंगे।

*कार्यकर्ता और सामाज हित में करेंगे काम*

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हीरा सिंह श्याम ने कहा की प्रदेश नेतृत्व ने हम जैसे एक आम कार्यकर्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है यह केवल भाजपा में ही संभव है जबकि हमारा पारिवारिक कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है अंतिम छोर से उठाकर हमें आगे की पंक्ति में भाजपा ने बैठाया है हम राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद  करता हूं संगठन ने जिस सोच के तहत हमें जिम्मेदारी प्रदान की है उसका निर्वहन हम पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन लेकर हम आगे बढ़ेंगे जिस भरोसे के साथ हमें कमान सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा कार्यकर्ता के हित में और समाज के हित में काम किया जाएगा हर कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होगी हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार को आगे ले जाएंगे जिससे कि राष्ट्र और समाज का निरंतर विकास गतिमान रहें।

 अमरकंटक नर्मदा तट के संत प्रयागराज महाकुंभ मकर संक्रांति अवसर पर लगाई गंगा जी में डुबकी । 

तपस्वी संत बाबा कल्याण दास जी ,  महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी ,  श्रीमहंत रामभूषण दास जी प्रयागराज में की शाही स्नान ।


संवाददाता / श्रवण उपाध्याय 

 अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पतित पावनी मां नर्मदा नदी में हजारों लोगों ने नर्मदा स्नान कर मंदिर दर्शन किए और पूंजा आराधना कर मां भगवती से आशीर्वाद हेतु मंदिरों में माथा टेका गया । श्रद्धालुओं , पर्यटक अमरकंटक के अन्य स्थलों का भ्रमण कर आनंद का अनुभव प्राप्त किए । 

इसी तरह मकर संक्रांति के महापर्व पर प्रयागराज के संगम पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में अमरकंटक के संत महात्मा भी पहुंच कर शाही गंगा स्नान किए । प्राप्त जानकारी अनुसार  महाकुंभ प्रयागराज में पवित्र नगरी अमरकंटक के संत परम तपस्वी वीतराग बाबा कल्याण दास जी महाराज ,  महामृत्युंजय आश्रम के संत महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज तथा शांति कुटी आश्रम के श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज ने अपने-अपने शिष्यों ,  भक्तों , अनुयायियों तथा श्रद्धालुओं के साथ आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रयागराज में शाही सवारी करते हुए गाजे बाजे , जयकारों की अलख लगाते    विशाल जुलूस के साथ पतित पावनी पुण्य सलिला मां गंगा के पवित्र त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई ।  स्नान , दर्शन , पूजन  अर्चना की गई । इस दौरान इन संतों के साथ भारी संख्या में अन्य साधु संत , आचार्यगण ,  पुरोहित , पंडित तथा भक्त , श्रद्धालुगण साथ रहें । त्रिवेणी संगम स्नान में अनेक अखाड़ों के संत शामिल भी हुए । उसी तरह अमरकंटक के संतो ने भी अपने- अपने अखाड़ों के साथ शामिल होकर प्रयागराज में शाही स्नान किया । शाही स्नान के दौरान मार्ग के किनारे उपस्थित श्रद्धालुजनों और भक्तगणों ने शाही स्नान के लिए जा रहे संतों पर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत करते रहें तथा जयकारों की ध्वनि से पूरा वातावरण  गुंजायमान हो रहा था । लोगों ने संतो से विनम्र प्रार्थना कर आशीर्वचन भी ले रहे थें तथा संतों ने भी भक्त और श्रद्धालुओं के उपस्थित जनसमूह को  हृदय से आशीर्वाद देते रहें । शाही स्नान के दौरान मार्ग के दोनों ओर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने साधु संतों का जय घोष करते रहे,भजन कीर्तन भी करते नजर आए । प्रयागराज का महाकुंभ के शाही स्नान का यह नजारा देखने लायक था । 

प्रयागराज के विशाल महाकुंभ का मकर संक्रांति के साथ 45 दिनों तक चलने वाला  कल्पवास का धार्मिक आयोजन मकर संक्रांति से प्रारंभ हो गया । अभी इसके साथ ही चार और प्रमुख तिथियों पर स्नान किया जाएगा जो आगे 29 , 03 , 12 , 26 पर होना सुनिश्चित किया हुआ है । अमरकंटक के  संत भी अपने-अपने अखाड़ा के साथ यात्रियों भक्त श्रद्धालुओं के लिए टेंट तंबू लगाकर कल्पवास के साथ कथा ,पूजन , सत्संग ,हवन के साथ विशाल भंडारा किया जा रहा है ।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget