थाना कोतवाली अनूपपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ली गई शपथ


  

अनूपपुर । 19 सितम्बर 2024 ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2024’’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत थाना कोतवाली परिसर अनूपपुर में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने निवास, कार्यस्थल एवं आसपास के स्थान में स्वच्छता रखें जाने के संबंध में शपथ ली गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली  अरविंद जैन, जिला खेल प्रशिक्षक  रामचन्द्र यादव, योग प्रशिक्षक  नयन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक ने जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी।


स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


 

अमरकंटक । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में आज स्वच्छता ही सेवा 2024 कैंपेन 4.0 के कार्यक्रम की शुरुआत आज समूह शपथ से हुई। साथ में मैराथन रन को  कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी द्वारा झंडी दिखाकर शुभारंभ  किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, माननीय कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शीला त्रिपाठी (अध्यक्ष श्रीशील मण्डल) उपस्थित रही, प्रोफेसर एस.के. द्विवेदी (कार्य परिषद सदस्य) श्रीमती गीता द्विवेदी उपस्थित हुए, वरिष्ठ प्रोफेसर एके शुक्ला ,प्रोफेसर एम टी वी नागराजू, प्रोफेसर नवीन शर्मा, वित्त अधिकारी प्रोफेसर जितेंद्र शर्मा संचालन डॉक्टर संजीव कुमार सिंह स्वागत डॉक्टर मनोज कुमार पांडे धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राहुल कुमार यादव, डॉक्टर कुंज बिहारी मिश्रा। डॉक्टर पूजा तिवारी, डॉक्टर रेखा रानी सहित विश्वविद्यालय के एन एस एस एवं एनसीसी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

 अमरकंटक में ज्योतिष आयुर्वेद समिति सिमगा (सीजी) द्वारा स्वच्छता अभियान बाद माई रेवा दर्शन



अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय

                    मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक में तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रविवार १५ सितंबर २०२४ को लगभग पच्चीस से तीस समिति के सदस्यों पुरुष और महिलाओं ने मिलकर अमरकंटक के नर्मदा तट रामघाट पर श्रद्धालुओं के स्नान हेतु बने स्थल के सीढ़ियों पर बरसात के पानी से जमी काई , फिसलन भरी सीढ़ीयों और नदी घाट पर जमी गंदगी और कचड़ा को बाहर निकाल कर साफ सफाई किया गया । 

सिमगा (छत्तीसगढ़) ज्योतिष आयुर्वेद समिति के संरक्षक युवराज ठाकुर बताते है की हमारे साथ सिमगा शहर और आस पास के अनेक गांव , शहर से साथ आए साथी सदस्य (समिति) के लोग साल में अनेक बार अमरकंटक का भ्रमण (टूर) किया जाता है और समिति के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई का कार्य किया जाता है । हमारी टीम द्वारा बड़े हर्षोल्लास और भाव पूर्वक ईमानदारी से सब महिला पुरुष यहां तक की साथ आए बच्चें भी उत्साह के साथ मिलकर स्वच्छता कार्य करते हैं । हमारे समिति द्वारा अमरकंटक अनेकों बार आना जाना होता रहता है और आगे भी ऐसे कार्य हेतु आते रहेंगे । स्वच्छता कार्य करने से बड़ी प्रसन्नता मिलती है साथ ही सभी को मां नर्मदा मैया जी में स्नान उनका दर्शन और क्षेत्र भ्रमण भी हो जाता है । समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से साथी अध्यक्ष चकलेश्वर दिन हरे सिमगा,उपाध्यक्ष राजेंद्र मारकंडेय साजा,राष्ट्रीय प्रमोटर राजू नायक सिमगा,परसादी साहू रांका,परसराम साहू बेमेतरा,गिरधारी साहू धनेली रायपुर,डाली साहू,खेमिन साहू,वीरेंद्र प्रताप,चंद्रप्रताप,नंदिनी साहू सिमगा,सोनिया,धीरज,जनक देवांगन,हेमलता,सुमित बांधे,खिलेश्वर कुर्रे बिलासपुर आदि भारी संख्या में आकर मां नर्मदा जी की सेवा कार्य में सम्मिलित हुए और खूब आनंद प्राप्त हुआ ।

 अमरकंटक में हर वर्ष100 से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन बने नर्मदा कुंड में होता है ।


दूर दूर से पहुंचती है मूर्तियां,कलेक्टर महोदय जी के  निर्देशन में व्यवस्था चाक चौबंद ।

अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय

                   मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  पवित्र नगरी अमरकंटक में निर्धारित विसर्जन कुंड में रविवार 15 तारीख से लगातार रोजाना दूर दराज से गणेश जी की प्रतिमाएं भक्तो द्वारा गाजे बाजे के साथ लाए जा रहे है । नगर परिषद अमरकंटक द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड पर सभी मूर्तियों का जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन पर प्रशासन के उच्च पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और देख रेंख में कोई अनहोनी या दुर्घटना न हो पर नजर रखा जा रहा । विसर्जन कुंड पास बनाया गया पंडाल से सभी को सूचित करते हुए आने वाले गणेश विसर्जन वालो के नाम , पता लिखाने के बाद घाट पर रख पूजन , आरती बाद प्रवाहित (विसर्जन) किया जा रहा है ।

अमरकंटक के अनेक वार्डो हिंडालको , बाराती , पंडित दीनदयाल चौक , सर्किट हाउस तिराहा , जमुना दादर , टिकरी टोला प्रमुख रूप से गणेश पंडालों में गणेश जी की स्थापना की गई है । क्षेत्र के अनेक स्कूलों में भी गणेश मूर्तियों की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती रही । अमरकंटक में प्रथम दिवस 15 गणेश प्रतिमाएं बने कुंड में विसर्जित हुई उसके दूसरे दिवस 16 सोमवार को 21 प्रतिमाएं और आज अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को खबर लिखे जाने तक 40 गणेश जी की प्रतिमाएं दूर दराज से पहुंच विसर्जित की गई , जिनमे पेंड्रा , जैतहरी , गौरेला आस पास , शहडोल , कोतमा , अनूपपुर क्षेत्र ,  गोहपारू आस -पास आदि दूर -दूर से गणेश भक्तों द्वारा प्रतिमाएं ला कर अमरकंटक में विसर्जन किया गया । इस प्रकार प्रशासन भी सभी तरह से व्यवस्थाओं  देखते हुए चाक चौबंद नजर बनाए हुए है । प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ गणेश प्रतिमाएं कल यानी 18 सितंबर को भी विसर्जन हेतु प्रतिमाएं पहुंचेंगी । शहडोल कार्यालय से भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग भी अमरकंटक पहुंचा हुआ है । 

इन सारी ब्यावस्थाओं में मुख्य रूप से अमरकंटक नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा , नगर परिषद सीएमओ भूपेंद्र सिंह बघेल , अमरकंटक थाना प्रभारी कलीराम परते , राजस्व निरीक्षक भेजरी शिव कोमल बनवासी , अमरकंटक पटवारी अश्वनी तिवारी , एसडीआरएफ तैराकी टीम अधारी सिंह , भागवत सिंह , नगर परिषद कर्मचारीगण , फॉरेस्ट विभाग कर्मचारियों आदि विभाग द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही हैं ।

 प्रति,

  श्रीमान कलेक्टर महोदय

  जिला अनुपपुर (मध्य प्रदेश)




विषय: - सड़क दुर्घटनाओं से गौ वंश की मृत्यु के बढ़ते तादात पर कार्यवाही किए जाने एवं सड़कों में बैठे पशुओं को गौशाला में स्थानांतरित किए जाने के लिए आवेदन l

महोदय!

                        निवेदन है आए दिन अनूपपुर जिले के सड़कों में गौवंशीय पशु दुर्घटनाग्रस्त होकर अपंग हो रहे हैं और मृत्यु को प्राप्त हो रहें हैं । सड़कों पर हो रहे इन वीभत्स दुर्घटनाओं का जिम्मेदार शासन प्रशासन और नागरिक भी है इस संबंध में  निम्नलिखित निवेदन हैं। 

1. सर्वाधिक  दुर्घटनाएं बड़े वाहनों के अनियंत्रित गति व अनियंत्रित संचालन  हो रही है इसलिए इन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात एवं परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की कृपा हो ताकि ओवरलोडेड भारी वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके l

2. पशुओं के साथ सर्वाधिक दुर्घटनाएं उनके रोड पर बैठने के कारण होती है जिसपर नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत द्वारा रोड में बैठे उन पशुओं को हटाने के लिए धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है अतः आपसे निवेदन है कि सड़कों पर बैठने वाले पशुओं को सड़क से हटाने के लिए नगर पालिकाओं,नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों की जवाब दे ही तय करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाए l

3. मध्य प्रदेश शासन द्वारा गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के उद्देश्य से गौशालाओं का निर्माण कराया जा चुका है किंतु इन गौशालाओं के माध्यम से सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पा रही है इसलिए यह आवश्यक है की इन गौशालाओं में पशुओं के रख रखाव,पालन पोषण की समुचित व्यवस्था बनाकर इन्हें जीवंत बनाया जाए l

4. सभी तरह की आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं की समुचित चिकित्सा व्यवस्था दिए जाने के लिए उन्हें गौशालाओं तक पहुंचाने की जवाब देही पशु चिकित्सा विभाग के लिए सुनिश्चित किया जाए।

5. पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं पर लगाए गए टैग के आधार पर आवारा एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं के मालिकों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित हो ।

महोदय हमारे संगठन के द्वारा विगत दो महीनों में अनूपपुर जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में 60 से 70 दुर्घटनाग्रस्त पशुओं का प्राथमिक उपचार कर सहायता प्रदान की गई है । प्रतिदिन हो रहे इन वीभत्स दुर्घटनाओं से व्यथित होकर आपकी सेवा में आवश्यक कार्यवाही व दिशा निर्देश के लिए यह आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है ।

आशा है आप सदभावना पूर्वक अतिशीघ्र कार्यवाही करेंगे

                                                                            भवदीय

दिनांक…………                                                                      

                                                              शिव मारुति युवा संगठन 

                                                               सामतपुर अनूपपुर (म.प्र.)  


प्रतिलिपि - मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल।

 मरीजों को स्वास्थ्य की सुगम सुविधाएं मुहैया कराने लगातार किए जा रहे कार्य-प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार


 

जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ 

अनूपपुर । 17 सितम्बर 2024 मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के सद्प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा इजाफा हुआ है। हर जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य की सुगम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। संसाधनों में वृद्धि के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ की पूर्ति के कार्य तथा स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन किए जाने का कार्य किया जा रहा है। हर मरीज को सस्ती और अच्छी दवाओं के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र महत्वपूर्ण घटक के रूप में स्थापित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार जिला चिकित्सालय अनूपपुर परिसर में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व अनूपपुर विधायक  बिसाहूलाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी,  कलेक्टर  हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली तिवारी, आत्मा गवर्निंग बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि खरे एवं  ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार,  जितेन्द्र सोनी, लोकतंत्र सेनानी  मूलचंद्र अग्रवाल सहित नगरपालिका अनूपपुर के पार्षदगण, एसडीएम श्रीमती दीपशिखा भगत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. अवधिया,  शैलेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमती सत्यभामा अवधिया, आरएमओ तथा जिला रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डॉ. जनक सारीवान, राज्य स्तरीय रेडक्रास समिति के सदस्य  विवेक बियानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, शासकीय सेवक, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार, व्यापारी तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवेन्द्र द्विवेदी ने किया।     

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के बेहतर उपचार के लिए आयुष्मान योजना लागू की गई है। जिसका लाभ लेकर जरूरतमंदों का ईलाज 5 लाख तक की सीमा में निःशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब किसान तथा जरूरतमंदों के कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने जन औषधि केन्द्र की निरन्तरता को बनाए रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अमले की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को जनता की सेवा समर्पित सेवा भाव से कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आव्हान किया।    

प्रभारी मंत्री ने रोगी सुरक्षा की दिलाई शपथ

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारम्भ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने रोगी सुरक्षा की शपथ दिलाई।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण को देखने एवं सुनने की की गई थी व्यवस्था 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम तथा माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को देखने एवं सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।       

स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान 

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारम्भ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर के स्वच्छता मित्र श्री साहिल, श्री मनोज, श्री सागर, शोभा व स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भदौरिया का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।

 जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बर एक बनाने नागरिक करें सहयोग-प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार 


केन्द्र और राज्य सरकार के सद्प्रयासों से स्वच्छता के क्षेत्र में बदलाव हो रहा परिलक्षित-प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार 

स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े़ का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ 

अनूपपुर । 17 सितम्बर 2024 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक उपलब्धि हासिल हुई है। स्वच्छता के महत्व को लोग जानने लगे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का उद्देश्य भी हर नगर, हर गांव में स्वच्छता रहे इस उद्देश्य से जन जागरूकता के तहत आगामी 2 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन रखे गए हैं। सभी लोग एकजुटता से स्वच्छता के इस महाअभियान को सफल बनाएं। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामतपुर तालाब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।        

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व अनूपपुर विधायक  बिसाहूलाल सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह, सहायक कलेक्टर व मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर  महिपाल सिंह गुर्जर, आत्मा गवर्निंग बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि खरे एवं  ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार,  जितेन्द्र सोनी, लोकतंत्र सेनानी मूलचंद्र अग्रवाल सहित नगरपालिका अनूपपुर के पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, विद्यार्थी, शासकीय सेवक, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार, व्यापारी तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  

मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश व देश को स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल बनाने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के स्वच्छता पायदान में अनूपपुर जिला संभाग में प्रथम व प्रदेश में 15 वें स्थान पर है। यह यहां के नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं था। इस सार्थक प्रयास को और आगे बढ़ाकर प्रदेश में पहला स्थान स्थापित करने के लिए सभी लोगों का साथ व सहयोग आवश्यक है। प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव परिलक्षित होते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार आम जनता की बुनियादी सुविधाओं के साथ ही अधोसंरचना के निर्माण के बड़े कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने स्वच्छता के साथ-साथ एक पेंड़ मां के नाम चलाया है। साथ ही देशभक्ति की भावना नागरिकों में लाने के परिप्रेक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान तथा अनेक जनकल्याणकारी कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा नदी के क्षेत्रों में मांस की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। गांव-गांव सड़क बनाकर प्रमुख मार्गों से जोड़ा गया है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव सुनिश्चित किया गया है। नई शिक्षा नीति को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में लागू किया है। 

इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  बिसाहूलाल सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी ने संबोधित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वच्छता कार्यक्रम के संबंध में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक डॉ. कौशलेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों का चलचित्र प्रदर्शन के माध्यम से जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।       

प्रभारी मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित सामतपुर तालाब परिसर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

स्वच्छता मित्रों का किया गया सम्मान 

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने नगरपालिका अनूपपुर के स्वच्छता मित्र  जयकरण,  अशोक, श्रीमती नेमा, श्रीमती सरस्वती एवं श्रीमती सविता का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।  

पीएम आवास के हितग्राहियों को प्रभारी मंत्री ने सौंपी चाभी 

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के हितग्राही ग्राम पिपरिया निवासी  रामकरण कोल,  रहिमुन सीताराम पटेल,  सुखराम प्रजापति,  दिलीप पटेल को प्रधानमंत्री आवास के नवनिर्मित आवासों की चाभी सौंपी तथा हितग्राहियों को नवनिर्मित पक्के घर में प्रवेश की शुभकामनाएं दी।   

प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने सामतपुर तालाब परिसर में रोपे पौधें 

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सामतपुर तालाब परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

सामतपुर तालाब परिसर की सफाई कर प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का किया शुभारंभ 

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने सामतपुर तालाब परिसर की साफ-सफाई कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व अनूपपुर विधायक  बिसाहूलाल सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, कलेक्टर  हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह, सहायक कलेक्टर व मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर  महिपाल सिंह गुर्जर, आत्मा गवर्निंग बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि खरे एवं  ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार,  जितेन्द्र सोनी, लोकतंत्र सेनानी श्री मूलचंद्र अग्रवाल तथा नगरपालिका के पार्षदों तथा सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, नागरिकों, शासकीय सेवकों तथा युवाओं ने सहभागिता की।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget