थाना कोतवाली अनूपपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ली गई शपथ
अनूपपुर । 19 सितम्बर 2024 ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2024’’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत थाना कोतवाली परिसर अनूपपुर में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने निवास, कार्यस्थल एवं आसपास के स्थान में स्वच्छता रखें जाने के संबंध में शपथ ली गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद जैन, जिला खेल प्रशिक्षक रामचन्द्र यादव, योग प्रशिक्षक नयन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक ने जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

