भारत विकास परिषद के प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय  समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ  सम्पन्न


  

सतना । आज दिनांक 10 नवंबर 2024 दिन रविवार को सतना के DND होटल एंड रिसोर्ट में  भारत विकास परिषद के  जितेन्द्र जैन जी एवं निलेश पांडे जी रीजनल पर्यवेक्षक, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र तिवारी जी के अध्यक्षता में, प्रांतीय महासचिव सृजनेश जैन एवं प्रांतीय संयोजक श्रीमती सुलेखा जौहरी जी के कुशल संचालन में सतना शाखा के द्वारा बहुत ही शुव्यवस्थित रूप से आयोजन संपन्न हुई । परिषद के शाखा अनूपपुर,शहडोल, कटनी, सतना और छतरपुर की टीम ने सहभाग किया। सभी टीमों की तैयारी बहुत ही सराहनीय रही। बहुत ही मोहक प्रस्तुति प्रतिभागियों के द्वारा दी गयी । सभी के प्रस्तुतियों में कांटे की टक्कर देखी जा रही थी ।  हिन्दी और संस्कृत गीतों  के समन्वय में सतना की टोली प्रथम स्थान पर और शहडोल की टोली द्वितीय स्थान पर रही। इसके अलावा लोक गीत प्रतियोगिता में अनूपपुर की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया। सभी प्रतिभागियों को बहुत -बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं । सतना की शाखा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन भी बहुत गरिमामई ढंग से किया गया । सतना शाखा के सभी सदस्यों को बहुत -बहुत धन्यवाद एवं आभार।

 बाल भारती पब्लिक स्कूल, अनूपपुर ने मनाया 7वां वार्षिक दिवस, “अर्पण: समर्पण की भावना का उत्सव


अनूपपुर । 09 नवम्बर 2024  सुविख्यात चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी दिल्ली एवं हिदुस्तान पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड जैतहरी  द्वारा पोषित बाल भारती पब्लिक स्कूल अनूपपुर ने “अर्पण: समर्पण की भावना का उत्सव” थीम के साथ अपना 7वां वार्षिक दिवस एक भव्य समारोह के साथ मनाया। विद्यालय प्रांगण में समग्र शिक्षा और सामुदायिक मूल्यों के प्रति स्कूल के समर्पण को प्रकट करने के लिए समर्पित इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, छात्रों और शुभचिंतकों की एक प्रभावशाली भव्य सभा प्रदर्शित की गई |  

कार्यक्रम के लिए सम्मानित मुख्य अतिथि  हर्षल पंचोली, आईएएस, जिला कलेक्टर थे, जिन्होंने श्रीमती शिवानी पंचोली के साथ इस अवसर को अपनी उपस्थिति से सुशोभित किया।  आनंद देशपांडे, सीओओ और प्लांट हेड, अतिथि विशिष्ट थे, साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों में  नरेंद्र पटेल एडीजे ,सुरेंद्र सिंह गौतम आर टीओ,  आर.के. खटाना ए वी पी एडमिन एंड एचआर, एमबीपीएमपीएल डॉ. अनुराग पांडे, प्रिंसिपल ऑफ बीबीपीएस गढ़वारा शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल सुश्री उन्नति जोशी के हार्दिक स्वागत के साथ हुई, जिन्होंने हार्दिक अभिवादन किया और स्कूल के विकास की यात्रा में वार्षिक दिवस समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए स्कूल की 12 साल की प्रतिबद्धता पर चिंतन करते हुए प्रिंसिपल ने अभिभावकों, स्टाफ और समुदाय के अटूट समर्थन के लिए गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस वर्ष के थीम, “संबंधों की गाथा - Tapestry of Togetherness” को भी मुख्य रूप से प्रदर्शित किया, जो रिश्तों को सशक्त बनाने और उत्थान करने वाले घटकों को पोषित करने के महत्व पर जोर देती है।

मूलतः कार्यक्रम एक सांस्कृतिक निमंत्रण था, जिसमें छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया गया, जो एक साथ रहने और समर्पण की थीम को खूबसूरती से दर्शाता है। छात्रों ने मनमोहक नृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया, जो स्कूल की सौहार्दपूर्ण और समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह आयोजन परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण था, जो स्कूल के शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक संवर्धन के मिश्रण के आदर्श को दर्शाता है।

मुख्य अतिथि  हर्षल पंचोली, आईएएस जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए समय-समय पर कैरियर ओरिएंटेशन का आयोजन एक महत्वपूर्ण टूल होता है। इसके माध्यम से बच्चों की रुचि और प्रतिभा के आधार पर उन्हें सही कैरियर विकल्पों की जानकारी दी जा सकती है। इससे बच्चों को आत्मविकास का अवसर मिलता है, और उनके स्वअनुभव तथा मूल्य बढ़ते हैं, जिससे सफलता की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं।  आनंद देशपांडे, सीओओ और प्लांट हेड  ने  अपने संबोधन में समग्र शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता की सराहना की।  आर.के. खटाना, एवीपी एडमिन एंड एचआर एमबीपीएमपीएल ने अपने उद्बोधन में ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए “ज्ञान से ही जीवन का निर्माण होता है” यह प्रकट करते हुए ज्ञान की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर दिया |

प्रिंसिपल सुश्री उन्नति जोशी के द्वारा समारोह का समापन स्कूल प्रबंधन द्वारा उन सभी अतिथियों, अभिभावकों और सभी योगदानकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ, जिन्होंने वार्षिक दिवस को एक भव्य सफल समारोह बनाया। यह आयोजन न केवल स्कूल की यात्रा में एक मील का पत्थर था, बल्कि इसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों पर भी एक स्थायी प्रभाव छोड़ा, जिससे शिक्षा और सामुदायिक मूल्यों के प्रति नए सिरे से समर्पण की प्रेरणा मिली।

 *कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का किया औचक निरीक्षण*


 

 *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराने के दिए निर्देश*

अनूपपुर । 6 नवंबर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक्स-रे कक्ष, रक्त जांच कक्ष, नेत्र परीक्षण कक्षा, मरीज पंजीयन केंद्र, ब्लड कलेक्शन केंद्र सहित अन्य विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.बी. अवधिया नगर परिषद जैतहरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  भूपेंद्र सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का अमला उपस्थित था।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रक्त जांच पंजी का भी निरीक्षण किया तथा मरीज को रक्त जांच सेंपल का रिपोर्ट समय पर उपलब्ध हो रहे हैं अथवा नहीं, के संबंध में भी दूरभाष से मरीजों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने 1 नवंबर से 5 नवंबर तक रक्त जांच कराने आए मरीजों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर बताया गया की 1 नवंबर से 5 नवंबर तक कुल 30 मरीज का रक्त जांच किया गया है। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को एक्स-रे कक्ष का ताला बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ताला बंद के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक्स-रे कक्ष में जिसकी ड्यूटी लगाई गई है, वह तीन दिवस यहां तथा तीन दिवस पुष्पराजगढ़ में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित की लिखित ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य ने केंद्र जैतहरी में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट का निरीक्षण किया तथा रोगी कल्याण समिति से बायोमेट्रिक मशीन का क्रय कर बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नेत्र सहायक, मेडिकल अधिकारी एवं रेडियोग्राफर की अनुपस्थिति पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।


75 वें अखिल भारतीय वाणिज्य अधिवेशन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की रही धूम


अमरकंटक । 75 वां अखिल भारतीय वाणिज्य अधिवेशन जो कि उदयपुर, राजस्थान में पैसिफिक विश्वविद्यालय एवं गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा, राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर देशभर से लगभग 5000 वाणिज्य एवं प्रबंध के प्राध्यापको एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।

इस अधिवेशन में विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने मनु भाई शाह रिसर्च मेमोरियल अवार्ड नामक सत्र की अध्यक्षता की साथ ही साथ उन्हें भारतवर्ष में वाणिज्य एवं प्रबंधन विषय में उत्कृष्ट अकादमिक योगदान हेतु Fellow अवार्ड से सम्मानित किया गया यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

 प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के शोधार्थियों के द्वारा तैयार किए गए 2 शोधपत्रों को सत्र में प्राप्त कुल 1237 शोधपत्रों में से प्रथम 10 शोधपत्रों में शामिल किया गया। यह न केवल विश्वविद्यालय अपितु पूरे प्रदेश के शोधार्थियों के लिए उल्लेखनीय मापदंड है। विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी जी ने इसके लिए वाणिज्य विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।


*पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल द्वारा जिला अनूपपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक*


अनूपपुर ।आज दिनांक 05.11.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर के मीटिंग हाल में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल  अनुराग शर्मा के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा जिले के लंबित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, पाक्सो एक्ट के प्रकरणों, लंबित मर्ग, लंबित चालानों की थानावार समीक्षा की गयी। 

पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देष दिए। चिन्हित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों को संवेदनषीलता से लेने, एसटी/एससी के तहत प्रकरणों एवं लंबित चालान, पाक्सों एक्ट के वारंटों की तामीली, स्थाई वारंटों की तामीली, सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देषित किया गया है। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को थाना के निगरानी बदमाशों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में नियंत्रण करने व एनडीपीएस एक्ट में जप्त किए गये वाहनों के वाहन स्वामियों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने, थाने में बीट प्रणाली पुनः लागू करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर देने व नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करने, रात्रि गश्त प्वाइंट बढ़ाने के निर्देष दिए। 

पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने व जनता के बीच जाने व बात करने, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाईन फ्रॉड के प्रति जनता को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने निर्देष दिए। तथा व्यापारिक वर्ग के जनसहयोग से नगर/कस्बा  के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीव्ही लगाने व जिन व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में सीसीटीव्ही लगे हैं, उन्हें दुकान के बाहर तक कवरेज करने प्रेरित को कहा गया। पेट्रोल पम्पों एवं विद्यालयों में सीसीटीव्ही व अग्निशामक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देष दिए। जिले के ऐसे क्षेत्र जो हाथियों की समस्या से प्रभावित रहते है वहां वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करे हाथियों से बचने हेतु समुचित तैयारी करने के निर्देश भी दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अनसुलझे हत्या के प्रकरणों व बलात्कार के प्रकरणों का निराकरण करने, 173(8) के प्रकरणों का निराकरण, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों की अधिक से अधिक तामीली करने हेतु निर्देश दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के उपरान्त थाना कोतवाली एवं थाना करनपठार का भी भ्रमण किया गया।

उक्त अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल  अनुराग शर्मा, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर  सुमित केरकेट्टा, एसडीओपी पुष्पराजगढ़  नवीन तिवारी, डीएसपी(अ) एन.एस.ठाकुर, यातायात प्रभारी अनूपपुर निरी. ज्योति दुबे, प्रभारी रक्षित निरीक्षक विनोद दुबे,  थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अरविंद जैन, थाना प्रभारी चचाई निरी. एस.पी.शुक्ला, थाना प्रभारी जैतहरी निरी. पी.सी.कोल, थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरी.राकेश उईके, थाना प्रभारी कोतमा निरी.सुन्द्रेश मरावी, थाना प्रभारी बिजुरी निरी.विकास सिंह, थाना प्रभारी रामनगर निरी. अमर वर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी. बीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी. कलीराम परते, थाना प्रभारी करनपठार निरी.संजय खलखो, चौकी प्रभारी फुनगा उनि.सुमित कौशिक, चौकी प्रभारी सरई उनि.मंगला दुबे, चौकी प्रभारी देवहरा उनि.रंगनाथ मिश्रा, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उनि.अमरलाल यादव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहें।

 सत्तर या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनना प्रारंभ


अनूपपुर । 05 नवम्बर 2024 आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सत्तर वर्ष या उससे अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान करने के केंद्र शासन के निर्णय के अनुरूप अनूपपुर जिले में कलेक्टर  हर्षल पंचोली के दिशानिर्देशन में अभियान के तौर पर पात्र वरिष्ठ नागरिकों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में सत्तर वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का इस योजना के तहत पंजीयन आशा और सीएचओ के आईडी का प्रयोग कर किया जाएगा। 

इस संबंध में कलेक्टर  हर्षल पंचोली द्वारा विकासखण्ड कोतमा एवं अनूपपुर में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा विकासखण्ड जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ में संबंधित अमले की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु घर-घर दस्तक देने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों द्वारा हितग्राहियों को मोबलाईज किया जाएगा। ए.एन.एम. तथा आशा कार्यकर्ताओं को पात्र हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य आगामी 10 दिवस का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। प्रतिदिन के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के प्रगति की जानकारी आशा, सुपरवाइजर के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर बीपीएम, बीसीएम को प्रदान की जाएगी। जिनके द्वारा जिला स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्तुत जानकारी के आधार पर प्रतिदिन कलेक्टर को भी प्रगति से अवगत कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन समग्र आई डी और आधार नम्बर के आधार पर किया जायेगा। पंजीयन के लिये आधार कार्ड में दर्ज आयु को ही मान्य किया जायेगा। 

 आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य सत्तर वर्ष और उससे अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे उन्हें आर्थिक चिंताओं से मुक्त करते हुए एक स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन जीने में सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना, स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने की मंजूरी दी है। इस योजना का 29 अक्टूबर को शुभारम्भ भी हो चुका है।पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जायेगा। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं और जिनके परिवार पहले से ही इस योजना के तहत कवर हैं, उन्हें अपने लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये तक की वार्षिक टॉप-अप कवरेज मिलेगी, जिसे वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों (जो 70 वर्ष से कम आयु के है) के साथ साझा नहीं करेंगे। सत्तर वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये तक की वार्षिक कवरेज मिलेगी।

 **तेज गति से वाहन चलाने वाले 3 कार चालकों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही


**

अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान द्वारा निर्देशित किया गया है, कि तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाए हाइवे एवं नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों पर इंटरसेप्टर व्हीकल लगाकर वाहनों की स्पीड पर नजर रखे, निर्धारित गति से अधिक गति पर जो भी वाहन चालक वाहन चलाए उस पर कार्यवाही करे।

**ओव्हर स्पीडिंग है, सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण**

पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय भोपाल (PTRI) द्वारा जारी वर्ष 2021 के सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 48,956 एक्सीडेंट एवं 12057 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई। जिसमें 36895 एक्सीडेंट एवं एक्सीडेंट में 9541 मृत्यु तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई। इसलिए हमें दुर्घटना से बचने के लिए वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाना चाहिए।

**वाहनों की क्या है, निर्धारित सुरक्षित गति** 

भारत सरकार द्वारा वाहनों की गति के संबंध में प्रकाशित गजट नोटिफिकेशन के अनुसार 

**बिना डिवाइडर वाले हाईवे रोड एवं जिला रोड में वाहनों की गति**

 09 सवारी से कम क्षमता वाले पैसेंजर व्हीकल की गति 70 कि0मी0 प्रति घंटा 

09 सवारी से अधिक क्षमता वाले पैसेंजर व्हीकल 60 कि0 मी 0 प्रति घंटा

मालवाहक वाहन 60 कि0मी0 प्रति घंटा 

मोटर साइकिल 60 कि0मी0 प्रति घंटा

थ्री व्हीलर वाहन 50 कि0मी0 प्रति घंटा से अधिक गति नहीं होनी चाहिए।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget