हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के अंतर्गत हिंसा उन्मूलन विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला


अनूपपुर। 5 दिसंबर 2024/ 25 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक जिले में हम होंगे कामयाब पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा हैं। पखवाड़े के तहत 4 दिसंबर को विषय आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु कार्यशाला का आयोजन बंकिम बिहार सभागार जमुना कोतमा में आयोजित किया गया। कार्यशाला में विषय आधारित गतिविधियां जैसे चित्रकला, पोस्टर निर्माण, नृत्य के माध्यम से जागरूकता का संदेश प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार, महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, नगर पालिका पसान के अध्यक्ष  राम अवध सिंह, नायब तहसीलदार कोतमा  मिथिला प्रसाद पटेल, नगर पालिका कोतमा की उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार, बाल कल्याण समिति के  पूर्व अध्यक्ष  कुमार ध्रुव, कोशिश सेवा समिति कोतमा कालरी के अध्यक्ष  अशोक नाथ, सहसचिव श्रीमती रश्मि खरे, सचिव  जितेंद्र रजक सहित सर्व संबंधित जन, महिलाएं आदि उपस्थित थें।

 शिक्षा के स्तर को सुधारने हेतु शिक्षक एवं प्राचार्य करें विशेष प्रयास-कलेक्टर


 

पढ़ाई में कमजोर बच्चों को संवेदनशीलता के आधार पर शिक्षक दे शिक्षा- कलेक्टर 

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा परिणाम सुधार कार्य योजना बैठक में दिए निर्देश 

अनूपपुर । 5 दिसंबर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के सभी प्राचार्य एवं शिक्षक जिले के शिक्षा स्तर को सुधारने हेतु विशेष प्रयास करें। जिससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आए तथा छात्रों को बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों को कड़ाई से कराया जाय जिससे परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन हो सके, जिन विद्यालयों का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं होता है, उनके प्राचार्य के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज जिला पंचायत के सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु कार्य योजना की बैठक में अधिकारियों के निर्देश दे रहे थे।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा  सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थें।

बैठक में कलेक्टर ने मासिक टेस्ट परीक्षा के स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी डी ग्रेड में है, उन्हें सी ग्रेड में तथा जो सी ग्रेड में है, उन्हें बी ग्रेड में लाने का प्रयास करें, जिससे स्कूलों के पासिंग परसेंटेज इंप्रूव हो सके। उन्होंने कहा कि प्राचार्य कॉपी चेक होने के प्राप्तांक के नीचे अपना हस्ताक्षर करें तथा बच्चों के परीक्षा परिणाम सुधारने हेतु प्राचार्य एवं शिक्षक और अधिक मेहनत करें। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से डी एवं ई ग्रेड के बच्चों की जानकारी प्राप्त की तथा प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों का जो कमजोर विषय है, उस पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, विद्यार्थियों से बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए हर विषय का 100 अंक का पेपर बनाया जाए तथा उनकी परीक्षा ली जाए एवं विद्यार्थियों को विषयवार अच्छे से तैयारी कराई जाए। ‌

इसी प्रकार कलेक्टर ने बैठक में त्रैमासिक परीक्षा परिणाम 2024, मासिक परीक्षा परिणाम, निःशुल्क साइकिल वितरण की स्थिति, एमपी टास्क पोर्टल पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों का प्रोफाइल पंजीयन एवं छात्रवृत्ति आवेदन तथा छात्रवृत्ति स्वीकृत की जानकारी, पीएम श्री स्कूल अटल टिंकरिंग लैब अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने 10वीं एवं 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी में आयोजित किया जाएगा। जिस पर कलेक्टर ने प्रत्येक विद्यार्थी को एमसी यूं मॉड्यूल वितरण स्कूल वार करने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस पर किसी प्रकार की खानापूर्ति नहीं होना चाहिए। हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए जिससे हमारा प्रयास फलीभूत हो सके। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के प्रति प्राचार्य एवं शिक्षक गंभीरता लाएं तथा कमजोर बच्चों को और संवेदनशीलता के आधार पर शिक्षा दें। 

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय में आयोजित होने वाले परीक्षा की कॉपी अन्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा जांच कराई जाए जिससे शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा की स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके यह दसवीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। इसी प्रकार कलेक्टर ने अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 *“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली पुलिस ने 7 दिन में 12 गुमशुदा महिला एवं पुरुष को तलाश कर परिजनों को सौंपा, लौटाई खुशियां*


 

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाने में दर्ज गुमशुदगी के विभिन्न प्रकरणों में लापता महिला और पुरुषों की तलाश कर उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया गया।

दिनांक 28.11.2024 से 04.12.2024 के बीच 7 दिन के इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष पांडेय, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, रीतेश साहू और आरक्षक अमित यादव की टीम ने 12 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों को सौंपा।

 *इनकी तलाश में मिली सफलता

पुलिस टीम ने रजनी बाई (32 वर्ष) निवासी ग्राम दुधमनिया  , सुनैना कोल (19 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरिया , गडुल सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम बड़हर, दुर्गावती सिंह (28 वर्ष) निवासी ग्राम सकरा,  गिरजा सिंह उर्फ गुड्डू (28 वर्ष) निवासी ग्राम खांडा,   राजेश साहू (44 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर , कंचन कोल (23 वर्ष) निवासी ग्राम कांसा , संतोषी कोल (21 वर्ष) निवासी ग्राम लखनपुर , लवकेश केवट (24 वर्ष) निवासी ग्राम कोलमी , आर्यन उर्फ जयेश सैनी (22 वर्ष) निवासी पटोराटोला अनूपपुर , सुमित्रा कोल (30 वर्ष) निवासी ग्राम परसवार और रश्मि यादव (19 वर्ष) ग्राम सीतापुर को विभिन्न स्थानों से बरामद कर उनके परिजनों को सुरक्षित सौंपा।

 *परिजनों की खुशी* 

अपने लापता प्रियजनों के घर लौटने पर परिजनों ने  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।

 *पुलिस का अभियान जारी रहेगा* 

पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान ने बताया कि गुमशुदा महिला एवं पुरुषों की तलाश के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का यह प्रयास परिवारों को राहत पहुंचाने और समाज में विश्वास कायम करने का कार्य करेगा।

 *विद्यार्थियों ने किया GNIOT ग्रेटर नोएडा का शैक्षणिक भ्रमण* 


*'Student Exchange Program' के तहत दिल्ली ग्रेटर नॉएडा मे विद्यार्थियों को मिला नया अवसर*

 महाविद्यालय द्वारा 'Student Exchange Program' के माध्यम से GNIOT ग्रेटर नॉएडा दिल्ली मे स्किल डेवलपमेंट एवं मैनेजमेंट सेमिनार में विद्यार्थियों ने भाग लिया संस्था द्वारा आयोजित किये गए सेमिनार में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं भेट दिया | 

महाविद्यालय द्वारा यह पहल विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल अनुभव साबित होगी, और वे इसे अपनी शिक्षा और करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानेंगे। संस्थान द्वारा इस प्रकार के स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के सहयोग को बढ़ावा देना विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संकल्प महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन शैक्षिक सहयोग और राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्किंग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो विद्यार्थियों को नए अवसरों और दृष्टिकोणों से अवगत कराता है।

 प्रलेस के कवियों का कविता संग्रह शीघ्र होगा प्रकाशित, बैठक हुई संपन्न


 

अनूपपुर

प्रलेस अनूपपुर के नवंबर माह की बैठक विगत दिवस प्रलेस अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पटेल के निवास स्थान पर संपन्न हुई । इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर के कवियों और लेखकों का एक उत्कृष्ट संग्रह प्रकाशित किया जाएगा जिसमें कविताओं के अतिरिक्त समीचीन लेखों को भी सम्मिलित किया जाएगा ।इस संग्रह में केवल प्रलेस अनूपपुर के कवियों और लेखकों को ही शामिल किया जाएगा ।पुस्तक प्रकाशित होने के पश्चात् इसे नामचीन साहित्यकारों तथा पाठकों को प्रेषित किया जाएगा, ताकि इसे पढ़ कर वे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकेंगे ।इस बैठक में सर्वश्री राजेंद्र कुमार बियानी संरक्षक प्रलेस. पवन छिब्बर संरक्षक, रामनारायण पाण्डेय, सचिव, सुश्री मीना सिंह सदस्य अध्यक्ष मंडल, एडवोकेट संतोष सोनी सदस्य अध्यक्ष मंडल, डॉक्टर असीम मुखर्जी कोषाध्यक्ष, पी एस राउतराय वरिष्ठ सदस्य, बाल गंगाधर सेंगर उपाध्यक्ष,डी एस राव पूर्व शिक्षा अधिकारी, आनंद पाण्डेय मीडिया प्रभारी व सदस्य अध्यक्ष मंडल और गिरीश पटेल उपस्थित थे ।


 *शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में शराबखोरी करते युवकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई


 अनूपपुर । जिला पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शराबखोरी या किसी भी प्रकार के असामाजिक कृत्य की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार रात को कोतवाली पुलिस ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के बरामदे में शराब का सेवन कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 *घटना का विवरण* 

रात्रि करीब 10:00 बजे टी.आई. कोतवाली, अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू और आरक्षक कपिल सोलंकी व गिरीश चौहान ने चेकिंग के दौरान जैतहरी रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राथमिक शाला के बरामदे में तीन युवकों को शराब पीते हुए पकड़ा। मौके से शराब की बोतल, पानी के पाउच, डिस्पोजल गिलास और नमकीन आदि बरामद किए गए।

 *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* 

1. आशुतोष पनगरे, पिता संतोष कुमार पनगरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, उज्ज्वला कॉलोनी, अनूपपुर।

2. शुभ शर्मा, पिता उत्तम शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, बिहारी कॉलोनी, अनूपपुर।

3. अक्षत यादव, पिता रविशंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिहारी कॉलोनी, अनूपपुर।

 *आरोपियों पर कार्रवाई* 

आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 510/24, धारा 36(ब) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 *पुलिस अधीक्षक की अपील* 

पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान ने नागरिकों से अपील की है कि यदि जिले के किसी भी विद्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र में कोई व्यक्ति शराबखोरी या अन्य असामाजिक गतिविधि करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में दें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शिक्षा के पवित्र स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त रखा जा सके, पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम सम्पन्न


अनूपपुर । 30 नवम्बर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक संस्थान व समुदाय में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का निवारण) अधिनियम 2012, भारतीय न्याय संहिता 2023 और पीड़ित मुआवजे के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विशेष अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  विनोद परस्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी  अशोक कुमार त्रिपाठी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यार्थी, एनजीओ उपस्थित थे।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget