प्रभारी मंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह में एमपीपीएससी परीक्षा से चयनित प्रतिभागियों को किया सम्मानित


 

अनूपपुर । 26 जनवरी 2025 मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थी धर्म प्रकाश मिश्रा पिता  कमलभान मिश्रा निवासी जमुना कोतमा, अनूपपुर एवं सहायक संचालक, शिक्षा विभाग के पद पर चयनित अभ्यर्थी सुश्री आयुषी अग्रवाल पिता  गिरधारी लाल अग्रवाल निवासी जैतहरी अनूपपुर को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी जिले तथा प्रदेश के गौरव हैं। प्रतियोगी परीक्षा हेतु तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इनकी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत तथा लगन सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ 76 वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह*


 *देश एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है:प्र.कुलपति*प्रो.ब्योमकेश त्रिपाठी

अमरकंटक । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के प्र.कुलपति प्रो.ब्योमकेश त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर समस्त अकादमिक सदस्य एवं गैर शैक्षणिक अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।राष्ट्रीय ध्वज के उपरांत प्र.कुलपति ने NCC/NSS एवं विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रहरियों परेड की सलामी ली।जिनका उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उपस्थित जन समूह द्वारा किया गया।इस दौरान विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले शिक्षक गण/कर्मचारियों/आउट सोर्सिंग कर्मियों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने  वाले शिक्षक गण में प्रो.तरुण कुमार ठाकुर,प्रो.मैती,प्रो.पूनम शर्मा,प्रो.नीरज राठौर सहित तेरह शिक्षक गण एवं तीन विश्व विद्यालय के सुरक्षा कर्मियों आउट कीपिंग स्टाफ भी शामिल रहा।समारोह में उपस्थित लोगों तथा समूचे विश्व विद्यालय परिवार को सर्वप्रथम प्र.कुलपति प्रो.ब्योमकेश त्रिपाठी ने 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्र.कुलपति ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है।हमारी संस्कृति ने पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाया तथा वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र दिया। प्र.कुलपति ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।हम विश्वविद्यालय की बेहतर रैंकिंग के लिए हम अच्छा और बेहतर प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।

 भारत ज्योति विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ ‌मनाया गया गणतंत्र दिवस


अनूपपुर । भारत ज्योति विद्यालय में भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देश भक्ति के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम को अलंकरण समारोह के साथ जोड़ा गया था। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राठौड़ जो वर्तमान में राजस्थान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं, द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ की गई। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से राष्ट्रगान गाया। विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके अंतर्गत छात्रों ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलंकरण समारोह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था, जिसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्य शामिल हुए, शपथ ली और फिर मार्च पास्ट किया । मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राठौड़ ने सभा को संबोधित किया और छात्रों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। उन्होंने छात्रों की  सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशंसा की और एक सफल कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एलेक्जेंडर ,उप प्रधानाचार्या सिस्टर अर्चना, फादर पवन,सिस्टर लूसी और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एलेक्जेंडर ने छात्रों को अपने देश,अभिभावकों तथा शिक्षकों का सम्मान तथा आदर करने की प्रेरणा दी और छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि और अभिभावकगण का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र अनूपपुर व पुष्पराजगढ़ में कार्यक्रम सम्पन्न


 

अनूपपुर ।  शुक्रवार 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। इस दौरान बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों से रू-ब-रू कराया गया। बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाना है तथा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना है।


 Pariksha Pe Charcha: A Platform to Empower Young Minds

Examinations are an integral part of every student's academic journey. While they offer opportunities to showcase learning, they also bring challenges such as stress and anxiety. To address these concerns and to create a positive mindset among students, teachers, and parents, our Honorable Prime Minister initiated Pariksha Pe Charcha (PPC)—a unique platform where he interacts directly with students, sharing valuable insights to make exams a celebration rather than a burden.

The 8th edition of Pariksha Pe Charcha 2025, set to take place in the first week of February, encourages all stakeholders—students, parents, and teachers—to actively participate in this initiative. In our school, we see this as an excellent opportunity to empower students to manage stress, stay motivated, and make informed decisions about their academic and personal growth.

Exam stress is a common challenge for many students. By fostering open conversations and adopting a growth mindset, we can transform exams into stepping stones for success. During PPC sessions, practical advice and motivational insights help students conquer their fears and prepare with confidence.

Parents play a crucial role in this journey. By understanding their child's aspirations and supporting them emotionally, they can create a nurturing environment for academic success. Teachers, as mentors, also contribute immensely by guiding students, tailoring teaching strategies, and encouraging a healthy balance between studies and relaxation.

I urge all students, parents, and teachers to participate wholeheartedly in the activities leading up to PPC-2025, such as writing articles on themes like exam stress, future aspirations, and career guidance. These articles not only provide a platform to share personal experiences and ideas but also serve as an inspiration to others in the community.

Let us celebrate Pariksha Pe Charcha as a movement that goes beyond exams, instilling lifelong values of resilience, curiosity, and self-belief in our students. Together, we can turn challenges into opportunities and dreams into reality.

Let us make this year’s Pariksha Pe Charcha a resounding success by actively contributing and spreading awareness in the local community.

Ms. Unnati Joshi

Principal

Bal Bharati Public School, Anuppur

 *श्रीराम फाइनेंस कंपनी अनूपपुर से फर्जी दस्तावेजों से लोन लेकर लाखों की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर, स्टाफ तथा संबंधित ग्राहकों पर अपराध दर्ज


 08 आरोपी जिला शहडोल से गिरफ्तार* 

 अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा श्रीराम फाइनेंस कंपनी अनूपपुर से फर्जी दस्तावेजों से लोन लेकर कुल 24,35,000 रुपए की धोखाधड़ी के अपराध में  08 आरोपियों को जिला शहडोल  से गिरफ्तार किया गया है। 

 श्रीराम फाइनेंस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड मुख्य कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के लीगल डिपार्टमेंट मैनेजर राकेश तिवारी पिता मदन मोहन तिवारी उम्र 39 साल निवासी तिल्दा, रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान से मिलकर शिकायत दी गई कि श्रीराम फाइनेंस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड शाखा अनूपपुर के ब्रांच मैनेजर राहुल पाठक, टीम लीडर सेल्स विनीत सोनी , सेल्स एग्जीक्यूटिव अजय केवट, सेल्स एग्जीक्यूटिव दीपू प्रसाद चंद्रवंशी एवं यशवंत सिंह के द्वारा कंपनी के 15 ग्राहकों  से साथ सांठ-गांठ  कर फर्जी पद फर्जी वेतन स्लिप फर्जी बैंक स्टेटमेंट लगाकर  कुल 24 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। 

 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा उक्त शिकायत की जांच एसडीओपी अनूपपुर  सुमित  केरकेट्टा  को सौंपी गई, जिनके द्वारा जांच पर थाना कोतवाली को अपराध दर्ज कर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 516/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 ( बी )भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई।  शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  इसरार मंसूरी जी के निर्देशन में  टी.आई.कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक रितेश सिंह, आरक्षक अब्दुल कलीम, संजय सिंह, सुरेश रावत की टीम के द्वारा उक्त प्रकरण में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाखों का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण-:

1.उपेंद्र सिंह परिहार पिता धनी सिंह परिहार उम्र 34 साल निवासी रेलवे कॉलोनी धनपुरी जिला शहडोल 2.कैलाश प्रसाद पांडे पिता छोटेलाल पांडे उम्र 32 साल निवासी अमलई जिला शहडोल 3.  राहुल विश्वकर्मा पिता मोहन विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी रेलवे कॉलोनी धनपुरी जिला शहडोल 4.पीतांबर पाल पिता भगवत पाल उम्र 37 साल निवासी धनपुरी जिला शहडोल 5. हर्ष कुशवाहा पिता हरिदास कुशवाहा उम्र 24 साल निवासी धनपुरी जिला शहडोल 6.  सचिन बुंदेला पिता सज्जन सिंह बुंदेला उम्र 36 साल निवासी अमलई जिला शहडोल   7.संतोष कोल पिता कोदुबा कोल उम्र 50 साल निवासी इंदिरा नगर अमलई जिला शहडोल 8. रजनीश मलिक पिता रामकुमार मलिक उम्र 38 साल निवासी धनपुरी जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपियों से  फर्जी दस्तावेज एवं गबन की गई धनराशि की बरामदगी के लिए विवेचना की जा रही है।

 पत्रकार वार्ता में पुष्पराजगढ़ विधायक ने कहा 27 को जय बापू,जय भीम,जय संविधान अभि.रैली का आगाज ।


 अनूपपुर । पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव फुन्देलाल सिंह मार्को ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,सांसद प्रियंका जी के मुख्य आतिथ्य,देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामई उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ.भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से "जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान" रैली के आगाज किया जा रहा है।प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं।इसी कड़ी में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी विस्तार से दी।

 उन्होंने कहा कि बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है।बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक,राजनीतिक न्याय,विचार की अभिव्यक्ति, विश्वास की अभिव्यक्ति,धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाये रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसमें बैठे मंत्री और पूरी भाजपा संविधान का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।विगत दिनों देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में अंबेडकर जी का जिस तरह अपमान किया गया,वह अपमान देश के दलित,शोषित,आदिवासी, गरीब,मजदूर,पिछड़ा वर्ग के लोगों का ही नहीं,अपितु देश की हर विचारधारा हर वर्ग का अपमान है।क्योंकि संविधान से ही देश चलता है,न कि भाजपा और गोड़सेवादी विचारधारा से।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान को शिरोधार्य कर भारत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह देश में पंजाब से लेकर मणिपुर तक अलगाववाद की आग से झुलस रहा है,ऐसे समय राहुल गांधी ने देश की जनता में मोहब्बत और विश्वास पैदा करने के लिए भारत जोड़ों यात्रा की,लोगों की भावनाओं को काफी नजदीक से समझा,उनकी तकलीफों को समझा उससे भाजपा बौखलाई हुई है।भाजपा और संघ से जो भारत गणराज्य के लिए खतरा मंडराया हुआ है, जनता की लड़ाई,उनके अधिकारों के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ खड़े होकर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।

महात्मा गांधी ने अपने विशेष प्रयासों से भारतीय संविधान की नींव रखी और भारत की जनभावना को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान की आवश्यकता महसूस की।बाबा साहेब अंबेडकर ने सदैव संविधान के प्रति कांग्रेस की समर्पण की भावना की सदैव प्रशंसा की।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पं.जवाहर लाल नेहरू,सरदार वल्लभ भाई पटेल,डॉ.राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद,सरोजनी नायडू जैसे देश के महान नेताओं ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के विशेष योगदान से देश के सर्वहारा वर्ग के हितों,उनकी सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों के लिए संविधान का निर्माण किया।देश का संविधान भारत का ही नहीं, अपितु दुनिया का संविधान बना।बाबा साहेब भारतीय राष्ट्र-राज्य के भी निर्माता हैं, उनके सुझाये हुये मार्गों ने हमारे भारत वर्ष की पूरे विश्व में गौरवशाली प्रतिष्ठा प्रदान करायी और वैश्विक लोकतंत्र के लिए संविधान की समझ दी।देश में संविधान लागू होने के बाद पूरे विश्व में भारत के संविधान को अपनाया गया।बाबा साहेब ने संविधान में दलितों,आदिवासियों,अल्पसंख्यक वर्ग के साथ देश के सभी वर्ग के हितों और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित कर देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए विरोधियों की चुनौतियों का सामना करते हुये संविधान का निर्माण किया। जिसके कारण आज देश का हर प्राणी खुली हवा में सांस ले पा रहा है।

 आजादी के पहले जब देश में ब्रिटिश हुकुमत थी,तब लोग स्वतंत्र होकर अपना जीवन नहीं जी पाते वे, छुआछूत,जाति प्रथा,गरीबी-अमीरी,रियासतों में देश बंटा हुआ था।बाबा साहेब ने सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों के लिए देश की जनता को संविधान का स्वरूप दिया।जिसमें हर वर्ग के लोगों को स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन यापन करने की आजादी मिली।

 देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसम्बर 2024 को संसद में जाति भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर जी के प्रयासों का मजाक उड़ाते हुये बाबा साहेब का अपमान किया,जिससे करोड़ों की भावनाएं आहत हुई जो अंबेडकर जी को अपना भगवान मानते हैं और उन्हें पूजते हैं।सामाजिक,आर्थिक और आर्थिक न्याय पर आधारित संविधान आज खतरे में है।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनकी प्रतिमा को खंडित किया गया,उनके चित्रों को जलाया गया,फाड़ा गया।भाजपा देश में वैमनस्यता फैलाना चाहती है, नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहती हैं। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह सहित पूरी भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी है।कितने दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो या गृह मंत्री अमित शाह संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक पदों पर बैठने के बावजूद संविधान की धज्जियां उठा रहे हैं।इतना ही नहीं देश हो या मध्यप्रदेश के सभी भाजपा नेताओं द्वारा जो मंत्री अथवा जनप्रतिनिधि बनकर बैठे हैं,उनमें इतना भी समझ नहीं कि देश की आजादी के लिए जब हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहूती दी और देश को आजाद कराया।देश की जनता के सम्मान और उनकी रक्षा के लिए जब राहुल गांधी संविधान की पुस्तक को अपने सिर पर लगाते हैं तो भाजपा उनका मजाक बनाती है।भाजपा का यह कृत्य घोर निंदनीय और संविधान का अपमान है।

 मोदी सरकार में अजा-अजजा वर्ग की एक भी भर्तियां नहीं हुई, बैकलाग की भर्ती नहीं हुई।पहले अजा-अजजा वर्ग के लिए बजट अलग से होता था,वह समाप्त कर दिया गया है,उस बजट का पैसा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सम्मेलनों में खर्च किया जा रहा है।भाजपा ने बाबा साहेब के संविधान को उद्योगपतियों की नीति से परे रखा है। बाबा साहेब का अपमान, संविधान का अपमान करना भाजपा की विचारधारा है।भाजपा द्वारा शिक्षा,सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।दलित,आदिवासी और पिछड़ा वर्ग को लाभ देने के लिए बजट में कटौती कर दी गई है।भाजपा का एक ही एजेंडा है जनता को भ्रमित कर संविधान के साथ छेड़छाड़ करना।दलित,आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के हितों को छीनने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

 भाजपा जातिगत जनगणना का विरोध इसलिए कर रही है,क्योंकि वह अमीर को ओर अमीर और गरीब को और गरीब बनाना चाहती है।देश के संसाधनों को अपने पूंजीपति मित्रों को देना चाहती है,जबकि राहुल गांधी चाहते हैं कि देश में जातिगत जनगणना कराकर देश के सभी वर्गों में समानता और न्याय के साथ जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाये।गरीब और अमीर में अंतर न्यूनतम हो सके।

 निजीकरण से देश में बेरोजगारी का भयंकर संकट मंडराया हुआ है।इसलिए कांग्रेस चाहती है कि जातिगत जनगणना के आधार पर शासकीय विभागों और संस्थानों में सभी की समानता के आधार पर हिस्सेदारी निर्धारित की जा सकें।

 देश में अजा,अजजा और पिछड़ा वर्ग को उचित भागीदारी देने के लिए आरक्षण की व्यवस्था कांग्रेस सरकारों ने प्राथमिकता से इन वर्गों को दी। लेकिन भाजपा अपनी मनुवादी मानसिकता के चलते इन वर्गों को रोजगार से वंचित करने साजिश कर आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। किंतु कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

 देश की 150 करोड़ जनता के लिए कांग्रेस के महान नेताओं द्वारा आजादी के बाद देश को सहीं दिशा में ले जाने और सभी वर्गों को प्रेम, भाईचारे, सौहार्द की भावना के साथ मिलजुलकर रहने के लिए संविधान का निर्माण किया गया।वह संविधान जिसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया,वह संविधान जिसमें गरीबों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई,वह संविधान जिसमें शिक्षा का अधिकार दिया गया, वह संविधान जिसमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार दिया गया,वह संविधान जिसमें सभी व्यक्ति को मौलिक अधिकार प्रदत्त किये गये। देश और प्रदेश में बैठे सत्ता लोलुपता धारी भाजपा उस संविधान का और संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

       उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने संविधान रक्षा और सम्मान के लिए जो संकल्प लिया,उनके उस संकल्प में कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता, देश भर का कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और संविधान के अनुयायी दृढ़ संकल्पित होकर जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होगा और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए उन्हें विवश करेगा।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget