30 और 31 जनवरी को तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर का विजिट करेगी नैक पीयर टीम


अनूपपुर ।  जिला मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय में 30 और 31 जनवरी 2025 को नैक पीयर टीम का विजिट होगा इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि नैक यूजीसी एक स्वायत्त संस्था है जो देश भर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थाओं का मूल्यांकन और उसकी ग्रेडिंग करता है। इसी तारतम्य में इस संस्था द्वारा तुलसी महाविद्यालय का मूल्यांकन और ग्रेडिंग किया जाना है इसकी तैयारी विगत दो-तीन वर्षों से चल रही थी । उन्होंने बताया है कि तुलसी महाविद्यालय में प्रथम अवसर है जब यह मूल्यांकन होना है।

महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ देवेंद्र सिंह बागरी ने बताया कि यह टीम महाविद्यालय में मौजूद विभिन्न सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर ,  शिक्षण पद्धति , इनोवेशन नवाचार, रिसर्च एक्सटेंशन आदि का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा और  इनके जांच  के बाद ग्रेडिंग प्रदान की जाएगी । प्राचार्य  सक्सेना ने बताया कि महाविद्यालय में तैयारियां तीव्र गति पर हैं उन्होंने आशा जताई है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 पीएम जनमन योजना सड़क प्रगति रिपोर्ट में अनूपपुर फिसड्डी,क्या जीएम,एएम की निष्क्रियता का परिणाम.


?

अनूपपुर । मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की क्रियान्वयन के लिए मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी दी गई है लेकिन अनूपपुर जिला प्रदेश में एक अपवाद बनकर रह गया है अक्टूबर 2024 में हुए अनुबंध के तहत कई सड़कों का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है वहीं इससे पूर्व में निर्मित सड़कों का आज दिनांक तक कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र सीसी जारी नहीं किया गया है साथ ही ऐसे अनेक सड़के हैं जिन्हें समय पर पूर्ण नहीं कराया जा सका है। क्या यह ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अनूपपुर के महाप्रबंधक एसके महोबिया एवं सहायक प्रबंधक अमरलाल पहाड़े के उदासीनता एवं निष्क्रियता का परिणाम है.? जो पूरे प्रदेश में अनूपपुर फिसड्डी साबित हो रहा है। उनकी इस रवैया के कारण प्रदेश भर में अनूपपुर जिले का प्रगति रिपोर्ट शून्य आंका जा रहा है ठेकेदारों द्वारा निष्पादित कार्यों का समन्वय करने और सलाहकारों द्वारा पर्यवेक्षण करने के लिए यह योजना क्रियान्वन इकाई गठित की गई है लेकिन नेतृत्वकर्ता महाप्रबंधक एसके महोबिया एवं योजना को गति देने वाले सहायक प्रबंधक अमरलाल पहाड़े की लचर व्यवस्था के कारण विकास कार्य की प्रगति रिपोर्ट लब्धे शून्य है।

सड़कों के अनुबंध रिपोर्ट शून्य

पीएम जनमन योजना के तहत निर्माण होने वाली सड़कों का अनुबंध पैकेज के रूप में ठेकेदारों को लगभग 10-15अक्टूबर 2024 को मिला था। निर्माण के पूर्व ठेकेदारो व जिम्मेदार अधिकारियों को मापदंडों को तय कर समय सीमा में कार्य शुरू कर विकास को गति देना था परंतु चार महीना में ना तो कोई साइन बोर्ड लगा है ना ही लाइब्रेजी है और ना ही कोई विषय अंतर्गत मापदंड को पूर्ण किया गया है। इन समस्याओं के बीच उलझी विकास कार्य से निपटने के लिए इन अधिकारियों के पास कोई सुझाव व प्रारूप तैयार ही नहीं है जिसके कारण अनूपपुर जिले के अनुबंध अधिकतम कार्य का प्रगति रिपोर्ट जीरो है।

यह सड़क नहीं हुई प्रारंभ,ग्रामीणों को असुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2024-25 बैच प्रथम के तहत में मेसर्स श्रीमती नीरजा सिंह मोती नगर लखनऊ को तीन कार्य के अनुबंध हुए हैं जिसमें पुष्पराजगढ़ के तरेरा रोड से शीतलपानी,बम्हनी केशवाही रोड से आमाटोला, पालाडोंगरी से कालड़ीह एवं वर्ष 2024-25 बैच प्रथम के तहत में मेसर्स नरेंद्र सिंह जिला बांदा उत्तर प्रदेश को पुष्पराजगढ़ में एचएस 11 से बघाड़ी तथा मझौली से टिकरादूधी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्मित करना है। जिसकी लागत लगभग 12 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी जा रही है। जिम्मेदार इन अधिकारियों की श्वेक्षाचारिता व लापरवाही के कारण अनुबंध होने के बावजूद भी जनहित योजना शासन द्वारा तो चलाई जा रही है परंतु ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है और रोश भी देखा जा रहा है।

इनका कहना है: -

पूर्व के निर्मित सड़कों की सीसी के संबंध में ऑफिस से जानकारी मिलेगी एवं नवीन अनुबंध के सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ है जीरो बिलिंग के संबंध में उन्होंने कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है आपको जो भी जानकारी चाहिए ऑफिस से पता चलेगा। मेरा बताया हुआ बयान खबर में क्यों लगाएंगे जो ऑफिस से जानकारी मिले उसको लिखिए।

अमरलाल पहाड़े (सहायक प्रबंधक) म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण जिला अनूपपुर।

 जागरूकता ही कैंसर पर जीत का पहला कदम- कलेक्टर


 

देश की प्रगति के दो महत्वपूर्ण स्तंभ स्वास्थ्य एवं शिक्षा- कलेक्टर 

कलेक्टर ने कैंसर जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी 

कलेक्टर ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम को किया संबोधित

अनूपपुर । 28 जनवरी 2025 कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा है कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो जागरूकता की कमी के कारण और भी भयावह हो सकती है, इसलिए जागरूकता ही कैंसर पर जीत का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कैंसर बीमारी के संबंध में पता चल जाता है, तो कैंसर से आसानी से लड़कर जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही अपोलो कैंसर हॉस्पिटल बिलासपुर के द्वारा अनूपपुर जिले में कैंसर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहें हैं, यह सराहनीय पहल है। ‌अनूपपुर के नागरिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक हो, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके। कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज अनूपपुर जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में अपोलो कैंसर हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थें।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि हमारा अनूपपुर जिला आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से ऊपर के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाकर जारी करने में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, यह गौरवांवित करने वाली बात है। इसके लिए मैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के दो महत्वपूर्ण स्तंभ स्वास्थ्य और शिक्षा होते है। उन्होंने सभी को समृद्धि की ओर अग्रसर होकर स्वास्थ्य और शिक्षा में नए आयाम स्थापित करने की बात कहीं। 

 *कलेक्टर ने स्व परीक्षण की पुस्तिका का किया विमोचन*

कलेक्टर  हर्षल पंचोली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० आर.के. वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. एस बी अवधिया, अपोलो कैंसर अस्पताल बिलासपुर की मेडिकल अधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सुल्ताना सहित अन्य डॉक्टर्स की टीम ने कैंसर स्व परीक्षण की पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के महत्वपूर्ण चरणों के संबंध में भी बताया गया।

 *कलेक्टर ने कैंसर जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी*

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कार्यक्रम के दौरान कैंसर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंसर जागरूकता रैली अनूपपुर नगर के विभिन्न तिराहे एवं चौराहे होते हुए लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया तथा कैंसर से बचाव के नारे भी लगाए गए। 

*कैंसर बीमारी संबंधी प्रश्नों के दिए गए जवाब* 

आयोजित कार्यक्रम में अपोलो कैंसर हॉस्पिटल बिलासपुर की मेडिकल अधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सुल्ताना ने जिला चिकित्सालय के एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता‌ओं द्वारा कैंसर सहित अन्य विभिन्न चिकित्सकीय बीमारियों के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया तथा कैंसर की भ्रांति के संबंध में जानकारी दी। इसी प्रकार कार्यक्रम में कैंसर संबंधी अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा लोगों को जागरूक किया गया।

 कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. राय, डॉ. अंजलि राठौर, डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी, डॉ.अंकित साहू सहित अपोलो कैंसर हॉस्पिटल बिलासपुर के अन्य विषय विशेषज्ञ डॉक्टर तथा चिकित्सकी अमला एवं जिला चिकित्सालय अनूपपुर का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।


 एसोसियटेड कामर्स कंपनी द्वारा गरीब परिवारों को बांटे कंबल 

अनूपपुर। इन दिनों हाड- मांस को कप-कपा देने वाली ठंड से राहत पाने गरीब परिवारों के लिए गर्म कपड़े जुटा पाने में असमर्थ होते हैं वही  ठंड से राहत पाने हेतु आग का ही सहारा होता है लेकिन जब कोई उन्हें गरम कपड़ा उपलब्ध कराते हैं उस वक्त उनकी खुशियों को देखते ही बनता है। कंपनी द्वारा खदान के आस- पास कुछ गरीब परिवारों को देख वहां भी कंबल का वितरण किया इसके पूर्व भी कई गांव के  आदिवासी परिवारों में सैकड़ों कंबल बांट चुके हैं। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा अनूपपुर जिला चिकित्सालय में 100 यूनिट रक्तदान एवं महिला डिलेवरी रूम में गर्म पानी हेतु वॉटर हीटर देकर एक महान कार्य करने का परिचय दिया है, वहीं  एसोसियटेड कामर्स कंपनी आगे भी जनहित कार्य करने का बीड़ा उठाया है।

 *गणतंत्र दिवस पर काजिया में हुआ ध्वजारोहण*



जबलपुर। देश के 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडी मदार टेकरी स्थित काजिया कॉन्वेंट गर्ल्स एंड बॉयस मिडिल स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर मुफ़्ती असलम की मुख्य अतिथि में मप्र मुस्लिम विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी और इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मो.अशफाक आरिफ़  ने ध्वजारोहण  किया। इस अवसर पर फरीद अहमद, मोनिस अंसारी, यासमीन हैदर, अशरफ चौधरी, वासफा अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्रा व शिक्षक-शिक्षिकाएं  उपस्थित रहें ।

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने तपस्वी बाबा कल्याण दास जी से उनके शिविर प्रयागराज में की मुलाकात 



कल्याण बाबा ने महंत योगी आदित्यनाथ जी को अमरकंटक आने का दिया आमंत्रण  -उन्होंने किया स्वीकार

संवाददाता / श्रवण उपाध्याय 

अमरकंटक /  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी महराज ने महाकुम्भ के पावन अवसर पर माघ कृष्ण एकादशी पर प्रयागराज संगम तट के सेक्टर 19 में उदासीन अखाड़ा के लगे शिविर में मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के संत परम तपस्वी वीतराग बाबा कल्याण दास जी महाराज से  सौजन्य भेट मुलाकात की । महंत योगी आदित्यनाथ जी एवं बाबा कल्याण दास जी महाराज की दोपहर सवा एक बजे से सवा दो बजे तक की लागतार एक घंटे की मुलाकात हुई । इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ महराज जी ने बाबा कल्याण दास जी महराज का शाल , श्रीफल और फल की टोकरी , पुष्प गुच्छ से आत्मीय सम्मान किया तथा इस पावन पुनीत अवसर पर तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज ने भी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी को परंपरागत तरीके से शाल , श्रीफल  अंग वस्त्र , पुष्प गुच्छ एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह देकर हृदया गम्य स्वागत अभिनंदन  किया । 

      एक घंटे के संक्षिप्त मेल मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री महोदय ने महाकुंभ बहुत ही अच्छे ढंग से पूर्ण हो जाए इसका आशीर्वाद मांगा । तपस्वी बाबा कल्याण दास जी ने कहा कि राम जी की कृपा तथा भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सब कुछ अच्छा होगा । महाकुंभ प्रयागराज में शासन द्वारा की गई व्यवस्था के संबंध में योगी आदित्यनाथ जी ने पूछा  तो बाबा कल्याण दास जी महाराज ने शासन के कार्यों की सराहना की । बाबा जी ने कहा कि अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं  । सब ठीक है । 

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज को राम जन्मभूमि अयोध्या आने का आमंत्रण दिया जिसे बाबा जी ने सहर्ष स्वीकार किया । इसी क्रम में उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के संत बाबा कल्याण दास जी महाराज ने भी महंत योगी आदित्यनाथ जी को अमरकंटक आने का निमंत्रण दिया है जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर उन्होंने आश्वासन  दिया जब भी आश्रम में कार्यक्रम होगा मैं अवश्य आऊंगा ।

 संकल्प महाविद्यालय में 'संकल्प महोत्सव 2025'  का भव्य आयोजन*



  

 * पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम* 

 *छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक सुनील मानिकपुरी (हमन पारा तुम्हारा पारा के गायक)ने अपने लोकगीतों से सभी को किया मंत्रमुग्ध* 

*अतुल्य भारत की संस्कृति की झलक पेश करते छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध* 

अनूपपुर । संकल्प महाविद्यालय ने हाल ही में अपने वार्षिक *संकल्प महोत्सव* का आयोजन कर भारतीय संस्कृति की अद्भुत विविधता और समृद्धि को जीवंत किया। इस खास कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया।  

*शानदार प्रस्तुतियों ने किया अतिथियों को मोहित *

कार्यक्रम की शुरुआत  पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान जी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  इसरार मंसूरी जी के साथ संस्था संचालक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसने समस्त वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। 

 **विशेष अतिथियों की उपस्थिति**  

इस अवसर पर अनूपपुर जिले के स्वास्थ एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर के वर्मा जी, पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय के प्राचार्य  अनिल सक्सेना जी, उप प्राचार्य  जे के संत जी, अनूपपुर रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे जी, अनूपपुर कोतवाली निरीक्षक  रविन्द्र जैन जी के साथ- साथ बरबसपुर ग्राम पंचायत के सरपंच बिसाहुलाल रौतेल जी , उपसरपंच  सुजीत नापित जी, सचिव नायक जी की उपस्थिति ने छात्रों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, *"इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम हैं।"* उन्होंने महाविद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की और छात्रों को भविष्य में भी अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए प्रेरित किया।  

इसके बाद विद्यार्थियों ने पूरे भारत की सांस्कृतिक धरोहर को मंच पर उतारते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राजस्थान के घूमर नृत्य ने शाही परंपराओं की झलक दी।  पंजाब के *भांगड़ा* और *गिद्दा* ने उत्साह और उमंग से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया साथ ही  गुजरात के *गरबा* और  मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व असम राज्यों के भव्य प्रस्तुतियों ने अपने ताल और लय से समां बांध दिया।  केरल के शास्त्रीय नृत्य  और मोहिनीअट्टम ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय परंपरा की गहराई का अनुभव कराया।  

**सांस्कृतिक संदेश के साथ सामाजिक चेतना**  

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने केवल नृत्य और संगीत ही नहीं, बल्कि नुक्कड़ नाटक और कविताओं के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिया। प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की "अनेकता में एकता" की भावना को प्रमुखता से उजागर किया गया।  

**पुरस्कार वितरण और समापन**  

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव का समापन राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आधारित शानदार नाटक के साथ हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों के भीतर बालिकाओं की भावना को प्रबल कर दिया।  

**महाविद्यालय की पहल**  

महाविद्यालय के संचालक अंकित शुक्ला ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह महोत्सव भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी जड़ों की पहचान को संजोने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।  

संकल्प महाविद्यालय का यह महोत्सव न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था, बल्कि यह भारतीय परंपराओं और एकता के संदेश को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरणादायक मंच भी था।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget