*तुलसी कॉलेज में प्रदेश स्तरीय विशेष भर्ती अभियान संपन्न


अनूपपुर । 11 फरवरी 2025 को  प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के  संरक्षत्व एवं मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना  उच्च शिक्षा के तत्वधान में प्रदेश स्तरीय विशेष भर्ती आभियान के अंतर्गत प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन  महाविद्यालय के विज्ञान भवन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के प्रकोष्ठ प्रभारी और जिला नोडल विनोद कुमार कोल ने बताया, कि दो कंपनियां इस प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित हुई। जिनमें डीएमसीएफएस - पुणे ने 22 विद्यार्थियों का और फ्रीडम एंप्लॉयबीलिटी अकादमी ने 13 विद्यार्थीयों का चयन किया। इस विशेष भर्ती अभियान के सफल आयोजन में शैक्षणीक स्टाफ  गंगेश कुमार , डॉ. सूरज पारवानी,  डॉ. सतेन्द्र सिंह चौहान,  मनीष पाण्डेय, डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय, प्रो. शहबाज खान डॉ. आकांक्षा राठोर और डॉ. तरन्नुम सरवत और अशैक्षणिक स्टाफ  सतेन्द्र सिंह राठौर , शेर सिंह, विकास खांडे और दुकाली बैगा का  सराहनीय योगदान रहा है।

 कुर्म वंशीय पटेल समाज का संभाग स्तरीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन 16 फरवरी को होगा आयोजित


पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रामखेलावन पटेल करेंगे शिरकत

अनूपपुर। आयोजनकर्ता कुर्म वंशीय पटेल समाज संभागीय इकाई शहडोल द्वारा बताया गया कि शहडोल संभाग स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं पत्रिका प्रकाशन का कार्यक्रम प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। उक्त आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  छोटेलाल पटेल स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट शहडोल एवं कुर्मी क्षत्रिय समाज(वरिष्ठ महिला एवं ग्राम इकाई प्रकोष्ठ) संभाग शहडोल तथा युवा संगठन कार्यक्रम आयोजन समिति संभाग शहडोल के तत्वाधान में किया जा रहा है। युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं पत्रिका प्रकाशन कार्यक्रम दिनांक 16 फरवरी 2025 दिन रविवार को स्थान- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  छोटेलाल पटेल स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट शहडोल मध्य प्रदेश में होगा। सामाजिक पत्रिका में युवक युवती के परिचय संबंधी बायोडाटा तथा तस्वीर प्रकाशित की जाएगी साथ ही स्वजातीय बंधुओं द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर विज्ञापन रचना कविता लेख प्रकाशित होगा। कार्यक्रम विवरण सुबह 10:00 बजे युवक -युवती का मंच परिचय हेतु पंजीयन 12:30 बजे अतिथियों का मंचासीन 1:00 से 1:30 बजे तक दीप प्रज्वलन समाज का ध्वज गान एवं पत्रिका विमोचन 1:30 बजे से 2:00 बजे तक अतिथि सम्मान 2:00 बजे से 5:00 बजे तक युवक युवती का परिचय 5:00 बजे से 5:30 तक विशिष्ट समाज सेवियों का सम्मान एवं 6:00 बजे आभार प्रेक्षण के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामखेलावन पटेल जी (पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज) शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.बलदेव प्रसाद पटेल जी (संभागीय अध्यक्ष शहडोल),      अति विशिष्ट अतिथि  तेज कुमार गौर जी (युवा प्रदेशाध्यक्ष ), विशिष्ट अतिथि  श्रीमती मती अनुजा पटेल जी (जिला पंचायत अध्यक्ष उमरिया ),        विशिष्ट अतिथि डॉ वेदप्रकाश जी (संभागीय सचिव एवं वरिष्ठ सर्जन ),       विशिष्ट अतिथि डॉ जी. डी. सिंह संभागीय कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ डेंटल सर्जन की गरिमामई उपस्थित में संभागीय प्रथम युवक -युवती परिचय सम्मलेन आयोजित होगा। कार्यक्रम में 300 से अधिक युवक- युवतियों का बायोडाटा रजिस्ट्रेशन हो चुका है,जिनका कार्यक्रम में परिचय होगा और साथ ही पत्रिका का विमोचन भी होगा।कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओ महिला युवा पुरुष के उपस्थित होने की विनम्र अपील संभागीय युवा अध्यक्ष प्रदीप पटेल, सचिव इंज.प्रदीप पटेल,कार्यक्रम प्रमुख  निवास पटेल,युवा जिलाध्यक्ष शहडोल बंश बहादुर पटेल,उमरिया युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र पटेल,अनूपपुर युवा जिलाध्यक्ष राकेश   पटेल द्वारा की गई है। उक्त जानकारी भूपेंद्र पटेल युवा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अनूपपुर जिला प्रचार सचिव द्वारा दी गई है।

 कालिंग चैटिंग करते पत्नी घर से हुई गायब पति ने गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट


 

अनूपपुर । जिले के थाना चचाई अंतर्गत दिनांक 04 फरवरी 2025 को लगभग शाम 6:00 बजे पति ने अपनी पत्नी की अचानक गायब होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

*पति ने दर्ज कराया रिपोर्ट*

फरियादी अमर बहादुर सिंह पिता स्वर्गीय करण सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी मकान नंबर 7/ 01 एसईसीएल कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास अमलाई चचाई का साथ में गुरुदयाल सिंह के उपस्थित थाना जाकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया की मैं दुर्गा मंदिर के पास क्वा.नंबर 7/01 अमलाई चचाई का रहने वाला हूं मैं राजेंद्रा कॉलरी बुढ़ार में नौकरी करता हूं वह कॉलरी के क्वार्टर में मेरी पत्नी डिंपल व दो बच्चों के साथ रहता हूं गत दिनांक 3 फरवरी 2025 को ड्यूटी से सायं 4:00 बजे घर वापस आ गया था। मेरी पत्नी रात्रि में भोजन बनाई थी व खाना-पीना खाकर रात्रि 12:00 बजे सो गए थे, रात्रि में करीब 12:30 बजे मेरी पत्नी बाथरूम करने रूम के पीछे तरफ निकली थी, फिर मैं सो गया था। सुबह करीब 5:30 बजे जगा तो मेरी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी जब पीछे तरफ देखा तो बाउंड्री का दरवाजा बाहर से बंद था इधर-उधर आस पड़ोस में पता  किया कोई पता नहीं चला तब अपने ससुराल धनबाद व नात रिश्तेदारियों में मोबाइल फोन लगाकर पता करता रहा लेकिन मेरी पत्नी का कोई पता नहीं चल रहा है। मेरी पत्नी अज्ञात व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर 999854 5180 है जिससे बात करती थी मुझे शंका है कि मेरी पत्नी डिंपल इस मोबाइल नंबर वाले अज्ञात व्यक्ति के साथ तो नहीं चली गई। पत्नी की हुलिया रंग गोरा, चेहरा गोल, बदन दोहरी, कद करीब 5 फीट, दाहिने तरफ नाक में तिल है और दाहिने हाथ में गोदना से अमर लिखी है हिंदी व पंजाबी भाषा बोलती है। आसमानी कलर की शर्ट व सफेद रंग की जींस पहनी है रिपोर्ट करता हूं की कार्यवाही की जाए।

मामला चैटिंग कालिंग का,जनसुनवाई पहुंचा पति

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अमर बहादुर सिंह की पत्नी डिंपल कौर सामान्यतः बिहार उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जो किसी अनजान व्यक्ति के साथ जिसका नंबर दर्ज है से फोन पर बात करती थी एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चैटिंग करती थी जिसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई है उक्त नंबर पर वर्तमान समय में भी फरियादी की बात होती है जो अनर्गल तरीके से जवाब देता है पुलिस चाहती तो तत्काल ही उक्त लोकेशन को चेक करके खोई पत्नी को दस्तयाब कर सकती थी परंतु कार्यवाही की दरकार में पति अमर बहादुर सिंह के द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2024 को मंगलवार जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर पहुंचकर फरियाद लगाई है की थाना चचाई में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा यथा उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे मैं काफी व्यथित हूं मेरे आवेदन पर कार्यवाही की जाएं। जिस पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज पुष्पराजगढ़, और अनूपपुर विधान सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे



 अनूपपुर / 12/02/2025 को म्र.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी दो दिवसीय प्रवास पर आज अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ विधान सभा क्षेत्र एवं अनुपपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं  की बैठक के लेंगे। वहीं कल 13 फरवरी को कोतमा विधान सभा में सुबह 11 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे।

प्रेस विज्ञप्ति एवं विभिन्न समाचार  के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने अनूपपुर जिला आगमन पर जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत करने की अपील की है  | वही  कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों,   कांग्रेस प्रकोष्ठ  के पदाधिकारियों को अपने टीम के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील किया है।

बैठकों में कांग्रेस पदाधिकारी दिखायेंगे अपनी ताकत

 जीतू पटवारी के आगमन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी पूरे दम- ख़म के साथ तैयारी में जुटे दिखाई दे रहे हैं। सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,  छात्र संगठन एवं कांग्रेस के प्रकोष्ठ , सह‌भागी संगठना के नेता अपने चहेते नेताओं के साथ जुटे दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम की नेतागण अपने सफलता के लिए जोरदार प्रयासों में दिखाई दे रहे हैं| 

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह के खिलाफ कुछ नेताओं के इशारे पर हो सकती है झूठी सिंकवा शिकायत* कर सकते है 

शक्ती प्रदर्शन -  की अंदरूनी लडाई आज शक्ति प्रर्दशन के रूप में सड़‌कों पर दिखाई दे सकती है। पिछले दिनों जिस तरह से युवा कांग्रेस नेता गुड्‌डू चौहान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच मीडिया के माध्यम से चल रहे  गुड्डू चौहान के निष्कासन की बहाली को लेकर उठे सवालों के बीच गुड्डू चौहान गोल-मटोल जबाव देकर अपनी सफाई देते फिर रहे है। पिछले विधान सभा चुनाव में  कोतमा विधान सभा में कांग्रेस प्रत्यासी सुनील शराफ के खिलाफ प्रचार के दोषी पाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा निस्कासित किया गया था निष्कासन के बाद पुष्पराजगढ़ विधायक का संरक्षण मिलने पर पार्टी का काम तो जोर शोर से पार्टी से  किया जा रहा था किन्तु पदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा उनका निलंबन का आदेश वापस नहीं हुआ है फिर युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष को आमंत्रित न करना पोस्टर पंम्पलेटो में नाम गायब करना और भी गंभीर सवालों से  घिरे  अनुशासन हीनता को बढ़ावा देकर जीतू पटवारी गुड्‌डू चौहान को बहाल करेंगे या सब कुछ इसी कुछ अंदाज से चलता रहेंगा कांग्रेस नेताओं के इशारे पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता मयंक त्रिपाठी जो कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए लम्बे समय से आतुर दिखाई दे रहे है वह निष्काशित ब्यक्तियों के साथ मिलकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भी  कुछ लोगों के साथ मिलकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद होते दिखाई दे रहे है। ऐसी स्थित में देखना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनुशासन हीनता या सच्चाई का साथ देते है या अनुशासन का डंडा चला   सकते  है या बीच का कोई रास्ता निकलेंगे?

नेताओं के साथ जुड़े स्वार्थी कुछ प्रेस मीडिया के द्वारा रमेश सिंह के खिलाफ झूठी शिकायत का समाचार छाप सकते है। जबकि सच्चाई यह है कि रमेश सिंह एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं संगठन का काम पार्टी गाइड लाइन से करते है तो कुछ नेता उनके बदले कद को पचा नहीं पा रहे मीडिया का सहारा है लेकर अपना बर्चस्व  दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। अनूपपुर विधान सभा में रमेश सिंह मजबूत जनाधार वाले नेता है उनके मुकाबले कुछ छुटभैया नेता अनर्गल आरोप अलाप रहे हैं और अनूपपुर कांग्रेस का माहौल खराब कर रहे हैं, दूसरे विधान सभा के नेताओं के इशारे पर अनूपपुर में  माहोल कांग्रेस के खिलाफ बनाने में लगे है। इसी तरह ये नेता कोतमा विधान सभा में पूर्व विधायक सुनील शराफ को पटखनी देकर कांग्रेस विरोधी कृत्यों में जुटे रहते है।ऐसे नेताओं को क्या संदेश जीतू पटवारी देते हैं यह भी आज बड़ा सवाल होगा। इस कार्यक्रमों के पूर्व बैठक में जिला कांग्रेस, अध्यक्ष रमेश सिंह ने साफ शब्दों में कह दिया है कि  कार्यक्रम में गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही  होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेस नेताओं ने किया भारी संख्या में भाग लेने की अपील-

 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रामेश सिह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रेम कुमार त्रिपाठी, पिछडावर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रजन राठौर, नारेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, राम अग्रवाल शिव कुमार गुप्ता, अनूपपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वेदक पटेल, जैतहरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष-शैलेन्द्र सिंह, जमुना बदरा ब्लॉक अध्यक्ष क गुड्‌डू मिश्रा, संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, राजेश पाण्डे, राजेश द्विवेदी मोती लाल शर्मा, अजय यादव, सेवादल के डां० एहसान अली अंसारी,अज्जू तिवारी, आर. एस. शर्मा , सेवादल के रामसजीवन गौतम दोमल सिंह, पुरुषोतम चौधरी,प्रदीप मिश्रा, आदि ने अपील किया कि ज्यादा ज्यादा संख्या में पहुंचे |


**सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित ,दी गई भावभीनी विदाई**







 **सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते एवं प्रधान आरक्षक तेज प्रताप सिंह हुए  सेवानिवृत तथा अवधेश प्रसाद गौड़ ने ली स्वेच्छिक  सेवानिवृत्ति**

**सेवा ही धर्म ,हमारा प्रत्येक क्षण जनता की सेवा के लिए होना चाहिए समर्पित -   पुलिस अधीक्षक**

 अनूपपुर ।  आज दिनांक 10/02/ 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग कक्ष में जनवरी माह में  सेवानिवृत हुएं  पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते, प्रधान आरक्षक तेज प्रताप सिंह, एवं स्वेच्छिक रूप से सेवानिवृत हो रहें अवधेश प्रसाद गौड़ के  सम्मान में विदाई समारोह रखा गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय  मोती उर रहमान,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  इसरार मंसूरी, डी एस पी (एम) एन एस ठाकुर, रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे, सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारी, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुएं। कार्यक्रम  में चर्चा के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे, सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवा के दौरान आई चुनौतियों के विषय में बताया गया ,सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते ने बताया कि एक बार में अवकाश पर जा रहा था ,इसी दौरान एक व्यक्ति के घर में आग लगी हुई थी ,मैं तुरंत अपनी गाड़ी से उतरा और आग बुझाने लगा, वहां उपस्थित लोगों ने पूछा कि आप कौन हैं, जो तत्काल मदद के लिए आगे आएं जिस पर हरपाल सिंह परस्ते जी द्वारा बताया  कि मैं पुलिस विभाग में पदस्थ हूं और सेवा हमारा कार्य  है। जिसकी सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सेवा हमारा धर्म है, हमारा प्रत्येक क्षण जनता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। इस ध्येय को आपने चरितार्थ किया ,आपने अवकाश पर होने पर भी तत्काल मदद के लिए आगे आकर मदद की यह निश्चित ही प्रशंसनीय कार्य है। चर्चा के दौरान प्रधान आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि राजनादगांव छत्तीसगढ़ में तैनाती के दौरान एक बार नक्सलियों ने थाने को घेर लिया था, जिनसे हम लोगों की सीधी मुठभेड़ हुई।

कार्यक्रम के अंत में सेवा निवृत हो रहे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को साल श्रीफल फूलमाला के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया। तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई  दी। 

**सेवानिवृत हुए अधिकारियों का संक्षिप्त सेवा विवरण**

**सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते*

*आपका जन्म 3 जनवरी 1963 को ग्राम बरोडी जैतपुर जिला शहडोल में हुआ था, आपने हायर सेकेंडरी तक शिक्षा अर्जित कर  1984 को आरक्षक के पद पर चयनित होकर जिला शहडोल में पदस्थ ,जो वर्ष 2003 में स्थानांतरित होकर अनूपपुर आए ,यहां थाना चचाई, जैतहरी ,कोतमा करणपठार, कोतवाली एवं यातायात में पदस्थ रहकर सेवाएं दी, नवंबर 2015 में आप सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हो कर उमरिया में पोस्टेड हुए, वर्ष 2021 तक उमरिया में पदस्थ रहकर आप पुनः स्थानांतरित होकर अनूपपुर आएं ,यहां पर थाना चचाई, अस्पताल चौकी में पदस्थ रहें , अपने 40 वर्ष 6 माह की सेवा  पूर्ण की सेवा के दौरान आपको 108 इनाम प्राप्त हुए ।

**सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक तेज प्रताप सिंह*

*आपका जन्म 5 जनवरी 1963 को ग्राम मुर्रा तहसील जैतहरी जिला अनूपपुर में हुआ था, हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा अर्जित कर आप सन् 1984 में आरक्षक के पद पर चयनित होकर जिला शहडोल में पदस्थ  हुए , 2008 में आप स्थानांतरित होकर  जिला अनूपपुर आएं यहां पर पुलिस लाइन एवं कोतवाली में आपने सेवाए दी, 31 दिसंबर 2025 को आप शासकीय सेवा में 44 वर्ष की अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हुएं, सेवा के दौरान आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए 186 बार पुरुस्कृत किए गए।

**स्वैच्छिक सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक अवधेश प्रसाद गौड़ **

आपका जन्म 18 मार्च 1970 को ग्राम कुदरी जिला शहडोल में हुआ था ,हाई स्कूल तक की शिक्षा अर्जित कर आप सन् 1991 में आरक्षक के पद पर चयनित होकर राजनदगांव तत्कालीन मध्य प्रदेश वर्तमान छत्तीसगढ़ में पदस्थ हुए ,2005 को जिला राजनांदगांव से स्थानांतरित होकर अनूपपुर आएं अनूपपुर में थाना  कोतमा, चचाई करणपठार और राजेंद्र ग्राम में आपने सेवाएं दी, 31 दिसंबर 2025 को आप 35 वर्ष 6 माह की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुएं, अपनी सेवा काल में आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए आपको 125 बार पुरस्कृत किया गया।

 दिल्ली भाजपा की जीत पर पुष्पराजगढ़ एवं अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न



 जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर जश्न मनाया 

श्रीराम केवट

 अनूपपुर। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर  पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के साथ कार्यकर्ताओं ने एवं अनूपपुर जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और खुशी का इज़हार किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों की सफलता बताया।

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि दिल्ली में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी सरकार की लोकप्रियता का नतीजा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा को और मजबूत किया जाएगा।

पुष्पराजगढ़ कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, राजेंद्र चतुर्वेदी, नरेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, अजय अग्रवाल, पिंकू जायसवाल, आकाश जायसवाल, अशोक जायसवाल, दीपक यादव, दीपक दुबे, अजय सोनी, जमुना दास, गजेन्द्र राजक, विष्णु चंद्रवंशी, प्यारेलाल कुशवाहा, विशाल ताम्रकार, प्रभाकर जायसवाल, भीमसेन गुप्ता, रामनारायण गुप्ता,चंद्रभान सिंह, प्रमोद मरावी, मिथिलेश मरावी, भगवान दास चंद्रवंशी, लोकनाथ सिंह, संजय जायसवाल, जय हिंद दुबे, कोमल सिंह, फागु नायक, सत्तू सरपंच सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

 अनूपपुर जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला मंत्री अनिल पटेल, जिला मंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री चन्द्रिका द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे , जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ राकेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ,  वरिष्ठ नेता प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी,  युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न।

 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स शासकीय तुलसी महाविद्यालय को प्राप्त हुआ नैक मूल्यांकन द्वारा बी प्लस ग्रेड


अनूपपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना जी द्वारा बताया गया कि दिनांक 30 व 31 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बेगलुरु (नैक) द्वारा महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है , यह हमारे महाविद्यालय के लिये बड़़ी उपलब्धि है ।  नैक मूल्यांकन की इस उपलब्धि से महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान और छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है । प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना ने महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी है ।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget