भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में पसान मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क narmadanewstimes.in

 भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में पसान मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क 



जनता के बीच पहुंचकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील 


अनूपपुर । शहडोल संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को एक बार पुनः विजय श्री दिलाने के लिए भाजपा मंडल पसान के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों , भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जिला उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में भालूमाडा नगर में प्रचार वाहन के साथ जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंचे तथा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को विजय श्री दिलाने की अपील भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने किया ।भालूमाडा मजदूर चौक से प्रचार वाहन के साथ रैली निकाल कर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मालूमाडा के सब्जी मंडी तीन नंबर दफाई होते हुए पीली दफाई तथा अन्य स्थान पर जनसंपर्क अभियान चला कर प्रचंड मतों से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह को विजय श्री दिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पुनः स्थापित करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के नेता  उदय प्रताप सिंह, भागीरथी पटेल ,धीरेंद्र सिंह, मिंटू रघुवंश सिंह ,सुरेश शर्मा, अब्दुल कलाम , सुशील तिवारी, इंद्र लाल केवट ,दिनेश सिंह, दुर्गा सिंह, संजय सिंह ,सर्वेश पांडे, ऋषि बाबा सिंह, श्री राम केवट ,अजय पुरी ,मनोज चंद्रा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर एक बार फिर मोदी सरकार अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करते हुए जनता के बीच पहुंचे और जनता का आशीर्वाद मांगा।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget