*सत्ता के गुरुर में भाजपा नेता ने कर लिया आदिवासी की भूमि में कब्जा*narmadanewstimes.in

 *सत्ता के गुरुर में भाजपा नेता ने कर लिया आदिवासी की भूमि में कब्जा*


*पीड़िता ने की कलेक्टर से शिकायत

अनूपपुर। प्रदेश की जनता ने बड़ी  उम्मीदों के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी , किंतु स्थानीय स्तर में भाजपा के छुट भैया नेता ही पार्टी के दामन में दाग लगाने का कार्य कर रहें हैं , ऐसा ही एक मामला अनूपपुर जिले के नगरपरिषद बरगवां (अमलाई) से सामने आया है जहां एक आदिवासी महिला ने भाजपा नेता पर जमीन कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है ।

*यह हैं मामला*

कलेक्टर अनूपपुर को दिए गए अपने शिकायत पत्र में बरगवां(अमलाई) निवासी आदिवासी महिला जयमंती बैगा पति स्व.चिंता बैगा ने स्थानीय भाजपा नेता रावेंद्र गुप्ता उर्फ भूरा पर बरगवां के खसरा नंबर 610/2/1/2 पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया हैं । आदिवासी महिला ने आरोप लगाया की रावेंद्र गुप्ता उर्फ भूरा ने उसकी गरीबी और अनपढ़ होने का लाभ उठाते हुए उक्त भूमि पर छल पूर्वक कब्जा कर गोदाम का निर्माण करवा लिया गया है , निर्माण के बाद गरीब आदिवासी महिला द्वारा भूरा से उक्त भूमि से गोदाम हटाने का आग्रह किया गया तब भूरा के द्वारा अपनी पहुंच का हवाला देते हुए महिला से दुर्व्यवहार किया गया , शिकायत में आदिवासी महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget