डॉ. शरद मिश्र (शहडोल/भोपाल) को काव्य महारथी सम्मान एवं डॉ.नीरज श्रीवास्तव की कृति 'नर्मदा के मेंघ' प्रबंध काव्य को कबीर अलंकरण 2026
अनूपपुर। संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति मध्य प्रदेश के महासचिव अशोक सिंहासने 'असीम' ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 'सृजन महोत्सव'2026 हेतु अलंकरण सम्मान की घोषणा कर दी गई है, जिसमें ख्यातिलब्ध रचनाकार डॉ. शरद मिश्र (शहडोल/भोपाल )को काव्य महारथी सम्मान, डॉ. कौशल प्रसाद दुबे, जबलपुर को 'साहित्य शिरोमणि सम्मान', काव्य कुमुदिनी पुस्तक अलंकरण गोविंद पाल भिलाई की कृति 'एक नई सुबह का सूरज', डॉ. नीरज श्रीवास्तव,अनूपपुर की कृति 'नर्मदा के मेघ' प्रबंधकाव्य को 'कबीर अलंकरण 2026', सफीर- ए -ग़ज़ल अलंकरण 2026 कृति 'शतरंज के घोड़े', गजल संग्रह गोपाल देव 'नीरद' भोपाल, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, रायपुर को बाल कहानी संग्रह 'संस्कारों की पाठशाला' को प्रदान किया जाएगा । इसके अतिरिक्त हिंदी साहित्य रत्न सम्मान उपाधि संजय पांडे (रायपुर) श्रीमती शीशलता (शालू) भिलाई , संतोष जाटव (भिलाई), भूषण चिपड़े (भिलाई) मोहन दास बंजारा (बेमेतरा) नंदकिशोर गौतम (बरघाट), चिरंजीवी बिसेन (गोंदिया) श्रीमती अमित शर्मा (भिलाई) श्रीमती संगीता शुक्ला शहडोल सहित 24 लोगों को प्रदान की जाएगी अशोक सिंहासने 'असीम' ने बताया कि उपरोक्त अलंकरण सम्मान और उपाधि बालाघाट में दिनांक 8 फरवरी 2026 को संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति मध्य प्रदेश के चतुर्थ अधिवेशन में "सृजन महोत्सव 2026" के आयोजन समारोह में प्रदान की जाएगी।


