*कोतवाली अनूपपुर पुलिस के तत्परता पूर्वक सोशल मीडिया में किये गये प्रयासों से मानसिक रूप से अस्वस्थ भटकती मिली नवयुवती को छत्तीसगढ निवासी परिजनो को सौंपा
*
अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक सोशल मीडिया में किये गये प्रयासों से मानसिक रूप से अस्वस्थ भटकती मिली नवयुवती को छत्तीसगढ निवासी परिजनों से मिलवाया गया है।
गुरूवार दिनांक 05.02.2026 की रात्रि करीब 09.00 बजे डायल 112 सर्विस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अनूपपुर में अमरकंटक रोड पर जेल बिल्डिंग के पास एक 20 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ नवयुवती भटक रही है जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त नवयुवती को सुरक्षित महिला डेस्क कोतवाली लाया जाकर भोजन - पानी एवं रुकने की व्यवस्था की गई।
टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, महिला आरक्षक कविता विकल एवं आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा उक्त नवयुवती की फोटो सोशल मीडिया में जारी किये गये जो छत्तीसगढ़ के मरवाही (जिला जी.पी.एम.) के अंतर्गत ग्राम उसाड़ निवासी माता पिता तक सोशल मीडिया से बच्ची की जानकारी पहुंची जिनके आज सुबह थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचने पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ नवयुवती को सकुशल माता पिता को सौंपा गया। नवयुवती के पिता शिवकुमार पाव ने बताया कि उनकी बेटी कुमारी रामकली पांव जन्म से ही मानसिक रूप से स्वस्थ है एवं बोल समझ नहीं पाती है जो दिनांक 26.01.2026 को उक्त नवयुवती मानसिक संतुलन ठीक ना होने से बिना बताये घर से चली गई थी और जिसका कोई पता नहीं चल रहा था। नवयुवती के माता-पिता ने कोतवाली अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

