*अनूपपुर में आकर्षक ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण, सड़क सुरक्षा जागरूकता को मिलेगा नया आयामnarmadanewstimes. in

 *अनूपपुर में आकर्षक ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण, सड़क सुरक्षा जागरूकता को मिलेगा नया  आयाम










अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  *मोती उर रहमान (IPS)* द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बनाया गया ।

*नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण*  

अनूपपुर के *प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार जी, जिला कलेक्ट  हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान एवं जनप्रतिनिधि  हीरा सिंह श्याम* द्वारा किया गया। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी अनूपपुर, थाना प्रभारी कोतवाली,थाना प्रभारी यातायात एवं जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें। 

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान  अनूपपुर प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने कहा कि *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए* यातायात नियमों की जानकारी और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। *ट्रैफिक पार्क बच्चों और युवाओं को प्रारंभिक अवस्था से ही सुरक्षित सड़क व्यवहार सिखाने का प्रभावी मंच बनेगा।*

🚦ट्रैफिक पार्क में *ट्रैफिक सिग्नल, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, लेन सिस्टम, राउंड अबाउट एवं अन्य यातायात संकेतों की वास्तविक संरचनाएं* विकसित की गई हैं, जिससे बच्चें और नागरिक व्यावहारिक रूप से यातायात नियमों को समझ सकें।

*ट्रैफिक पार्क में आकर्षण का केंद्र बनी आकृतियां*

  *टायरों से बने तितली और चींटी*

  *नशे की हालत में दुर्घटनाग्रस्त वाहन*

 *ब्लैक स्पॉट का चित्रण*

  *रोटरी आदि*

अनूपपुर ट्रैफिक पार्क के माध्यम से *नागरिकों एवं विद्यार्थियों* को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एवं ड्राइविंग लाइसेंस के समय होने वाले टेस्ट में भी ट्रैफिक पार्क लाभकारी होगा।

*यातायात पुलिस अनूपपुर*

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget