*अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित


अनूपपुर । 28 नवंबर 2024  जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस और खनिज विभाग की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने की। बैठक में संचालक खनिज प्रशासन श्रीमती आशालता वैद्य, खनिज निरीक्षक श्रीमती ईशा वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर  सुमित किरकेट्टा और जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

 *बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय  -* 

1 * संयुक्त कार्रवाई* 

पुलिस और खनिज विभाग आपसी समन्वय के साथ अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए लगातार संयुक्त कार्रवाई करेंगे। सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अवैध उत्खनन के संभावित घाटों एवं स्थान पर रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी भेजी जाएगी  जो ऐसे स्थान पर सतत निगरानी रख कार्रवाई करेंगे।

2. *आदतन आरोपियों पर निगरानी* 

अवैध रेत चोरी और परिवहन में संलिप्त आदतन आरोपियों की जानकारी साझा कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी।

3. *छत्तीसगढ़ से जारी ISTP के दुरुपयोग  की जांच

ई-खनिज पोर्टल से जारी ISTP (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) के दुरुपयोग की जांच होगी। खासतौर पर छत्तीसगढ़  की ISTP का मध्यप्रदेश में अवैध परिवहन के लिए दुरुपयोग पाए जाने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

4. *अवैध खदानों पर विशेष निगरानी* 

जिले में बिना स्वीकृति वाली खदानों की निगरानी के लिए विशेष दल गठित किया जाएगा ताकि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लग सके।

5. *जिला बदर कार्रवाई* 

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

6. *समन्वित जानकारी* 

पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के प्रकरण दर्ज करने पर समय पर खनिज विभाग को सूचित किया जाएगा ताकि खनिज विभाग भी आवश्यक कार्रवाई कर सके।

 *सख्त निर्देश जारी* 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि उनके थाना क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए विशेष टीम गठित की जाए और प्रतिदिन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 *बैठक में उपस्थित अधिकारी* 

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन, थाना प्रभारी जैतहरी प्रकाश कोल , थाना प्रभारी कोतमा सुंदरेश्वर मरावी, थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह, थाना प्रभारी भालूमाड़ा राकेश सिंह , थाना प्रभारी रामनगर अमर वर्मा, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक अमरलाल यादव, और चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक।

पुलिस और खनिज विभाग की इस समन्वित कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाना है।

 **पीआर टी महाविद्यालय अनूपपुर और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर


-**

अनूपपुर । राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा पीआर टी महाविद्यालय अनूपपुर  और एचडीएफसी  बैंक अनूपपुर संयुक्त रूप से महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सिविल सर्जन  डॉ. सत्य भामा अवधिया जी और  एकाउंटेंट  महेश दीक्षित जी महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी जी उपस्थित रहें।‌

कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्य भामा अवधिया जी ने  किया , उन्होंने  रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कितनों की जिंदगी को बचाता है। इस बात का एहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जीता है । कभी भी डिलीवरी, थैलिसीमिया, दुर्घटना या बीमारी का शिकार कोई भी हो सकता है। मानव रक्त का उत्पादन किसी भी मशीन में संभव नहीं है, इसलिए जरूरत पड़़ने पर खून की आपूर्ति मानव के रक्त से ही संभव है। ऐसे में जरूरी है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें ताकि आपात स्थिति में वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके। 

महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी जी ने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के शरीर पर रक्तदान करने से कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़़ता और उसकी ओर से दिया गया रक्त भी मात्र 24 घंटे में ही पूरा हो जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति 60 साल की उम्र तक निसंकोच रक्तदान कर सकता है और लंबे समय तक रक्तदान करने वाला व्यक्ति अन्य के मुकाबले ज्यादा स्वस्थ रहता है। 

शिविर में  जिला चिकित्सालय अनूपपुर की टीम के द्वारा   25 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

अंत में मुख्य अतिथि डॉ. सत्य भामा अवधिया जी के   द्वारा रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में छात्राएं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

रक्तदान शिविर के कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अस्पताल अनूपपुर लैब टेकनीशियन भाई लाल पटेल एवं अस्पताल के स्टॉफ की अहम भूमिका रही ।                        

 इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक  रवि त्रिपाठी जी,  अशोक कुमार मिश्रा जी,  शशांक मिश्रा जी, सुश्री दोहित सोनवानी जी, सुश्री प्रिया तिवारी जी और एच डी एफ बैंक से  अंकुर कुमार मिश्रा जी, श्रीमती दर्शना पटेल जी,  जिला चिकित्सालय टीम से  भाई लाल पटेल जी,  मोहम्मद शमी जी,  रामलाल राठौर जी श्रीमती प्रियंका नाग पुरे जी उपस्थित रहें।

 बेटी और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी-कलेक्टर


कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष ने ‘‘हम होंगे कामयाब’’ अभियान अंतर्गत जन जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

अनूपपुर । 26 नवम्बर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने आज संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर से ‘‘हम होंगे कामयाब’’ अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रथ हमारी बेटियों और बहनों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने, उनकी सुरक्षा और सम्मान केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस हेतु जिले में भ्रमण करेगा तथा लोगों को जागरूक करेगा। 

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें पुरूष वर्ग की भूमिका ज्यादा अहम है। पुरूष अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाकर समाज में फैले नकारात्मक दृष्टिकोण को चुनौती दे सकते हैं, जो महिलाओं के प्रति हिंसा का मुख्य कारण है।  

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित किए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सब पुरूषों की जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज और परिवार में अपनी माता-बहनों को सुरक्षित रखें और उनकी चिंता करें। हमें जन्म से ही घर में लड़कों को यह सिखाना होगा कि हर बेटी और महिला का सम्मान करें। बेटियों के साथ शारीरिक हिंसा या शोषण न हो, इसकी चिंता करें और उन्हें अपने बराबर का समझें। कलेक्टर ने कहा कि यह आवश्यक है कि माता-पिता अपने बच्चों को जागरूक करें और महिलाओं पर होने वाली हिंसा का विरोध करें। साथ ही समाज और परिवार में सभी समानता का माहौल बनाएं। बेटे-बेटी और महिला-पुरूष का भेदभाव समाप्त होना चाहिए। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए समाज, सरकार और कानून सभी का समान रूप से सहयोग आवश्यक है। तभी हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकेंगे। जहां हर महिला और हर बहन सुरक्षित होगी और अपने सपनों को साकार कर सकेगी।

इस दौरान सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर  महिपाल सिंह गुर्जर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  विनोद परस्ते, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

चाइल्ड लाइन 1098 या महिला हेल्प लाइन 181 पर कर सकते हैं डायल

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा कि यदि किसी को मदद की जरूरत हो तो तुरंत चाइल्ड लाइन 1098 या महिला हेल्प लाइन 181 पर डायल कर सकते हैं। डायल 100 पर भी सम्पर्क कर मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के साथ सदैव खड़ी दिखाई देगी। आईए हम सब मिलकर ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े को सफल बनाएं।

जिले में पखवाड़ा अंतर्गत होंगी अनेक जागरूकता गतिविधियां

जिले में ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े में लगातार 15 दिन विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। पखवाड़े में युवाओं के साथ जेन्डर आधारित हिंसा पर संवाद और जेन्डर आधारित हिंसा का मनो-वैज्ञानिक प्रभाव विषय पर चर्चा होगी। साथ ही जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जेंडर संवेदनशीलता और जेन्डर आधारित मुद्दों से निपटने के संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल देखभाल संस्थान के कर्मचारियों, वन स्टॉप सेंटर, शौर्य दल के लिये वेबिनार एवं कार्यशाला होगी।

पखवाड़े में 27 नवम्बर को जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर बाल विवाह निषेध अधिनियम और इन कानूनों के उल्लंघन के कानूनी परिणामों पर वेबिनार और सत्र का आयोजन और बाल विवाह मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी। इसी क्रम में महिलाओं के अधिकारों, हेल्पलाइन और SHE BOX पोर्टल के प्रति जागरुकता लाने, पास्को, घरेलु हिंसा और बाल विवाह निषेध जैसे प्रमुख कानूनों का प्रचार-प्रसार संचार के विभिन्न माध्यमों से किया जायेगा। जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर पर घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम पर संवाद कार्यक्रम होंगे। घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं तक पहुंचने के महत्व पर केन्द्रित गतिविधियां होगी। इसके अतिरिक्त कानूनी जागरूकता संबंधी कार्यशाला के साथ सेमिनार, संवाद, काव्य प्रतियोगिता, पीसी और पीएनडीटी एक्ट के प्रति जागरूकता लाने रैली, चित्रकला प्रतियोगिता और सामुदायिक चर्चाएं होगी।

पखवाड़े अंतर्गत समुदाय में जेंडर उन्मुखीकरण, संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, सकारात्मक मर्दागनी/पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण, आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता के संबंध में जानकारी देकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पखवाड़े के अंतिम दिन ‘‘हम होंगे कामयाब’’ अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


 *देर रात डी.जे. के शोर-शराबे पर प्रतिबंध हेतु थाना कोतवाली अनूपपुर में बैठक आयोजित


अनूपपुर, 25 नवंबर:

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में सोमवार को थाना कोतवाली अनूपपुर परिसर में मैरिज गार्डन संचालक, होटल मालिक, एवं साउंड सर्विस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अरविंद जैन ने की, जिसमें नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री मंगलदास चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य विवाह समारोहों के दौरान देर रात तक बजने वाले डी.जे. एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों से होने वाले शोर-शराबे पर प्रतिबंध लगाना था। प्रशासन को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि तेज आवाज के कारण आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए:

 *1. लिखित सहमति* :

मैरिज गार्डन, होटल, और साउंड सर्विस संचालक आयोजन के समय आयोजकों से लिखित में यह वचन लें कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

 *2. सूचना बोर्ड:* 

सभी मैरिज गार्डन और होटलों में स्पष्ट फ्लेक्स या नोटिस बोर्ड लगाए जाएं, जिसमें यह जानकारी हो कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करना कानूनी अपराध है।

 *3. पुलिस को सूचना:* 

यदि कोई आयोजक नियमों का उल्लंघन करता है, तो संचालक तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 *4. कानूनी कार्रवाई:* 

नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 *5. सीसीटीवी और सुरक्षा:

सभी मैरिज गार्डन और होटलों में नाइट विजन के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया ताकि समारोह के दौरान चोरी और अन्य अपराधों को रोका जा सके।

 *6. पार्किंग व्यवस्था:

आयोजकों को अपने प्रतिष्ठान के आसपास यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और जाम की स्थिति रोकने के लिए निर्देशित किया गया।

 *उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

बैठक में मैरिज गार्डन एवं होटल संचालकों में विमल पांडे (आशीर्वाद होटल), नीलेश खेमका (श्री सिद्धि विनायक पैलेस), मोहम्मद रईस खान (सरलगन पैलेस), निशा सिंह राठौर (संस्कार मैरिज गार्डन), राकेश कुमार गौतम (होटल आस्था), मनीष गुप्ता (होटल गोविंदम), और कल्याण सिंह (होटल सूर्या) शामिल हुए।

साउंड सर्विस संचालकों में अजय सिंह राठौर (राठौर डी.जे.), जुबेर (एम.डी. जुबेर), भीमसेन पाल (आकाश डी.जे.), अभिषेक त्रिपाठी, और सुरेंद्र कुमार पट्टा ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 *पुलिस प्रशासन की अपील:* 

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय , मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश निर्देशों का पालन करें। देर रात ध्वनि विस्तारक यंत्र  के कारण परेशानी होने पुलिस से संपर्क करें।

 भारत में जनता ने समय - समय पर  स्वत: स्फूर्त सांस्कृतिक आन्दोलन किया -- परमपूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज


अनूपपुर । भारत जैसे विशाल देवभूमि में कभी भी सांस्कृतिक आन्दोलन करना नहीं पड़ा । आवश्यकता के अनुरुप समय - समय पर जनता स्वत: स्फूर्त तरीके से करती रहती है। भारत की सनातन ऊर्वरा शक्ति शाश्वत है। यह कभी नष्ट नहीं हो सकती।  लोगों के उत्पात करने से कुछ नहीं होने वाला। आज वैश्विक परिदृश्य का आकलन कर लें तो तस्वीर एकदम स्पष्ट नजर आती है। दुनिया में सनातन धर्म सबसे अधिक स्वीकार्य धर्म है। अनूपपुर‌ में श्रीराम कथा हेतु पधारे विश्व विख्यात कथावाचक परमपूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ने सोमवार की प्रात: वरिष्ठ से अनौपचारिक वार्ता के दौरान उपरोक्त उद्गार व्यक्त किये। वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि डार्विन का सर्वाइवल आफ फिटेस्ट सिद्धांत हमेशा से लागू रहा है। दुनिया में वही जीवित रहेगा जो फिट यानि योग्य होगा। योग्यता ईश्वर प्रदत्त आशीर्वाद है। 

    अयोध्या जी की घटना पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि आज जनता घर में एसी में बैठे नेताओं को पसंद नहीं करती। आपको जनता के बीच , उनके मुद्दों को लेकर जाना होगा। जनता अपने बीच आपकी उपस्थिति चाहती है। अयोध्या जी की गरिमा को लेकर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अयोध्या जी में कोई विवाद नहीं है। वहां श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिये बहुत से कल्याणकारी कार्य कराए गये हैं। अयोध्या जी का सर्वांगीण विकास हुआ है। पहले राम नवमी में पैदल चलते थे तो पैर जलता था। अब सरकार ने वहां ऐसी व्यवस्था बना दी है कि लोगों को कष्ट ना हो।

      पत्रकारों के सवाल पर श्री प्रेम भूषण जी ने कहा कि देश को आरक्षण की अभी जरुरत है। यह कमजोर वर्ग को मजबूत बनाने का कार्य है। इससे योग्य लोगों पर कोई असर नहीं पड़ता।  उन्होंने कहा कि योग्यता ईश्वर प्रदत्त है। जैसे कथाकार,पत्रकार, चित्रकार ईश्वर प्रदत्त है। ये तीनों योग्यताएं थोपी नहीं जा सकतीं।

    उन्होंने बतलाया कि प्रथम पूज्य श्री गणपति, भगवान शंकर, जगत जननी जगदंबा, भगवान श्री हरि: और सूर्य की नित्य पूजा होती है। भगवान श्रीराम त्रेता से आज कलियुग तक करोड़ो लोगों के आराध्य हैं। उनका नाम जप, चिंतन लोग पूरी श्रद्धा से , अन्तःकरण में सदा सर्वदा करते रहते हैं। काशी नगर के विकास की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आवश्यकता के अनुरूप वहां का सुविधाजनक विकास हुआ है। परमपूज्य जी ने पत्रकारों के सभी प्रश्नों के जवाब देते हुए सरल - सहज भाव से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को प्रतीक स्वरुप अंगवस्त्र पहना कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर महाराज जी के साथ वरिष्ठ पत्रकार गण, श्री राम सेवा आयोजन समिति अनूपपुर के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के साथ समिति के सभी प्रमुख सदस्य  मीडिया प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा, प्रियम शुक्ला, सत्यम पाण्डेय, आदर्श मिश्रा के साथ अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।


**रक्षित केंद्र अनूपपुर में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर**


**सेकड़ो की संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजन हुए लाभान्वित**

**पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर की पहल पर रेडियंस हॉस्पिटल नागपुर से आए विशेषज्ञों द्वारा की गई जांच**

जिला पुलिस इकाई अनूपपुर के रक्षित  केंद्र में दिनांक 23/11/24 से 24/11/24 तक दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था।

 जिसमें 140 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी  एवं उनके परिवार जन द्वारा अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया गया । रेडियंस हॉस्पिटल नागपुर से आए कुशल एवं अनुभवी डॉक्टरों ने सभी का उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी ,त्वचा संबंधी ,अस्थिरोग संबंधी तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की गई।

जांच कर  समुचित उपचार बताया गया ।

 उपरोक्त कार्यक्रम में संपूर्ण व्यवस्था रक्षित निरीक्षक  एवं टीम के द्वारा निष्पादित की गई।

 *थाना राजेंद्रग्राम में जिला बदर का आरोपी भौम उर्फ शंकर यादव को किया गया गिरफ्तार*


 

 अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  इसरार मन्सूरी, एसडीओपी पुष्पराजगढ़  नवीन तिवारी के मार्ग दर्शन में गुंडा, निगरानी एवं जिला बदर की निरंतर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजेंद्रग्राम का आदतन जिला बदर आरोपी भौम उर्फ शंकर यादव पिता कोसू यादव उम्र 31 साल निवासी किरगी के संबंध में दिनांक 23/11/24 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी भौम उर्फ शंकर राजेंद्रग्राम में घूम रहा है सूचना पर तत्काल टी.आई. राजेंद्रग्राम के नेतृत्व में उक्त आदतन अपराधी जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किये जाने हेतु टीम भेजी गई जो पुलिस टीम द्वारा जिला बदर आरोपी भौम उर्फ शंकर यादव पिता कोसू यादव निवासी किरगी को फॉरेस्ट कालोनी राजेंद्रग्राम से पकड़ा जाकर जिला बदर आदेश का उल्लंघन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना राजेंद्रग्राम में अपराध क्रमांक 258/24 धारा 223 बी.एन.एस. एवं धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी भोम उर्फ शंकर यादव के विरूद्ध थाना राजेंद्रग्राम में हत्या , हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी,मारपीट झगड़ा, अवैध शस्त्र धारण करना, अश्लील गालियां देना, बलात्कार , जिला बदर का उल्लंघन एवं एससीएसटी एक्ट कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज है जो न्यायालय में विचाराधीन जिसे न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जिला अनूपपुर द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को आदेश क्रमांक 0027/जिला बदर/2023 के पालन में आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए जिला अनूपपुर की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा से लगे हुए म.प्र. के जिलो शहडोल, उमरिया, डिण्डौरी की सीमाओ से निष्कासित किये जाने का आदेश जारी किया गया है उक्त आदेश के पालन में दिनांक 31/12/23 को जिला बदर आरोपी भौम उर्फ शंकर यादव को उपरोक्त जिलों की सीमाओं से बाहर निष्कासित किया गया था । जो उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी भौम उर्फ शंकर को राजेंद्रग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश गया है। जिला बदर आरोपी भौम उर्फ शंकर को गिरफ्तार करने में टी.आई. राजेंद्रग्राम के नेतृत्व में उनि. त्रिलोक वालरे, प्र.आर.26 धीरेन्द्र कोल आर.342 प्रवीण अचाले आर.497 मूरत सिंह के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही की गई।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget