बाबूलाल गुप्ता जी के निधन पर भाजपा परिवार ने व्यक्त की शोक संवेदना


अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता के पिता  बाबू लाल गुप्ता जी का गत दिनांक 21 दिसंबर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन पर मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ,कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ,अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह, भारतीय जनता  पार्टी  के जिला अध्यक्ष रामदासपुरी, जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, हीरा सिंह श्याम ,जितेंद्र सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। त्रयोदशी का कार्यक्रम 2 जनवरी 2025 को उनके निज निवास बापू चौक बरगवां रोड अमलाई में संपन्न होगा।

 अमृत भारत एवं गतिमान योजना के तहत रेल्वे स्टेशन 

के नवीनीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करें-वासुदेव चटर्जी


      जिला विकास मंच के संयोजक ने लिखा पत्र

अनूपपुर । जिला विकास मंच के संयोजक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट ने सीआईसी रेल सेक्शन में रेल सुविधाओं के विस्तार के साथ ही कुंभ स्पेशल ट्रेन की मांग की है उन्होंने अपना पत्र प्रधानमंत्री,रेल मंत्री एवं अध्यक्ष रेलवे बोर्ड को लिखा है।

उन्होंने अपने पत्र में लेख किया है कि सीआईसी रेल सेक्शन अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे जोनल मुख्यालय बिलासपुर (छ.ग.) के अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन जो छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी छोर में स्थित आदिवासी बाहूल्य पिछड़ा क्षेत्र है,अंचल में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग लगातार स्थानीय व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा निरन्तर की जा रही है।उसी तारतम्य में इस आदिवासी बाहूल्य पिछड़े क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की नितान्त आवश्यकता है। उन्होंने मांग की है कि अम्बिकापुर में पूर्व से स्वीकृत वाशिंग प्लान्ट का निर्माण कार्य अविलम्ब प्रारंभ कराया जाय।

छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुए लगभग 25 वर्ष होने को आ रहा है,अम्बिकापुर एवं चिरमिरी से एक मात्र सवारी गाड़ी अम्बिकापुर-दुर्ग के मध्य विगत 20 वर्षों से चल रही है,इसी तरह चिरमिरी-बिलासपुर के मध्य एक साधारण सवारी गाड़ी विगत 35 वर्षों से चल रही है,नये राज्य के निर्माण के 25 वर्ष गुजर जाने के बाद भी इस आदिवासी बाहूल्य पिछड़े क्षेत्र में आबादी का विस्तार भी हुआ है, इस अंचल के लोगों को राज्य की राजधानी रायपुर विभागीय कार्यों,अन्य आवश्यक कार्यों,व्यवसायिक प्रयोजन से रायपुर में आवागमन के साथ एवं चिकित्सीय सुविधाओं व व्यापारिक कार्यों के वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लोगों का क्रमशः बिलासपुर-रायपुर- नागपुर आना-जाना बना रहता है।इसलिए बिलासपुर जोनल मुख्यालय द्वारा पूर्व में भेजे गये प्रस्ताव अनुसार अम्बिकापुर से दुर्ग के मध्य पूर्व के समय से प्रस्तावित इन्टरसिटी एक्सप्रेस को अविलम्ब प्रारंभ कराया जाये। अम्बिकापुर से नागपुर के मध्य एक द्रुतगामी एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से चलायी जावे,वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अम्बिकापुर से दुर्ग के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का एक अतिरिक्त रैक की व्यवस्था कर विस्तार

इतयपुर इतवारी तक किया जाये,गोंदिया-बरौनी का विस्तार नागपुर इतवारी तक किया जाये।नागपुर से शहडोल के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार एक अतिरिक्त रैक की व्यवस्था  साथ अम्बिकापुर तक किया जाये।अम्बिकापुर से निजामुद्दीन के मध्य चल रही साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाया जाये।देश के विभिन्न स्थलों से प्रयागराज में प्रस्तावित कुम्भ को ध्यान में रखकर भारत सरकार,रेल मंत्रालय द्वारा कुम्भ स्पेशल ट्रेनों की सुविधाए उपलब्ध करायी जा रही है,उसी तारतम्य में अम्बिकापुर से प्रयागराज,वाराणसी,गोरखपुर,अयोध्या के लिए सप्ताह में दो-दो दिन कुम्भ स्पेशल ट्रेन को शीघ्र प्रारंभ कराया जाये।वर्षों से प्रस्तावित अम्बिकापुर-बरवाडीह, अम्बिकापुर रेणु कोट रेल लाईन का निर्माण कार्य बजट की स्वीकृति प्रदान करते हुए अविलम्ब प्रारंभ कराया जाये।अनूपपुर में अमृत भारत योजना एवं गतिमान योजना के तहत रेल्वे स्टेशन के नवीनीकरण के कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के अन्दर एवं प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 3 एवं 4 को जोड़ने वाली नये प्रस्तावित एफओबी (लिफ्ट एवं रैम्प सहित) अविलम्ब निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाये,साथ ही निर्माणाधीन बी के.-61 रोड ओव्हरब्रिज का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के अनुरूप आवश्यकतानुसार समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण कराया जाये।अनूपपुर जीआरपी चौकी को थाने का दर्जा एवं प्रस्तावित अनूपपुर में शीघ्र अतिशीघ्र रेल्वे मजिस्ट्रेट की पदस्थापना किया जाये,साथ ही प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को बिलासपुर से निजामुद्दीन के मध्य अविलम्ब प्रारंभ कराया जावे।अनूपपुर में प्लेटफार्म क्रमांक 5 का निर्माण अविलम्ब प्रारंभ करते हुए रेल्वे स्टेशन का नया इन्ट्री गेट एवं रेल्वे का टिकट काउंटर शीघ्र बनवाया जाये।पुरानी वेस्ट केबिन से अनूपपुर शहर को जोड़ने वाली सड़क का अविलम्ब निर्माण प्रारंभ कराया जाये साथ ही अनूपपुर रेल्वे स्टेशन में क्लॉक रूम की व्यवस्था अविलम्ब कराया जाये।

     उपरोक्त सुविधाएं अंचल के रेल सुविधाओं के विकास में एक आवश्यक कदम है,इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर अंचल को नई सौगातों से उपकृत करने की कृपा करें।

 जिला जेल अनूपपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न


अनूपपुर । 31 दिसम्बर 2024 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  पी.सी. गुप्ता के निर्देशानुसार जेल बंदियों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, प्लीबारगेनिंग व पैरोल विषय पर जिला जेल अनूपपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिविर द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश  नरेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शिविर में उप अधीक्षक जिला जेल अनूपपुर  इंद्र कुमार तिवारी, शासकीय अभिभाषक  पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से डिप्टी चीफ  रामकृष्ण सोनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रीमती शोभा पटेल, समस्त जेल बंदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय एवं जिला जेल के स्टाफ उपस्थित थे। 

जिला जेल अनूपपुर में आयोजित शिविर में द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश  नरेंद्र पटेल ने बंदियों से उनके विधिक अधिकारों और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए जाने वाली विधिक सहायता एवं सलाह योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आप अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। अपने बचाव पक्ष के अधिवक्ता को अपने प्रकरण की संपूर्ण जानकारी दें, जिससे वह सफलतापूर्वक न्यायालय में आपका पक्ष रख सके और न्याय पाने में आपको सुगमता हो। साथ ही उन्होंने शिविर में बंदियों को प्लीबारगेनिंग व पैरोल के संबंध में बताया एवं बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की।


*सड़क दुर्घटनाएं रोकने  हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान*


 

*अभियान के तृतीय दिवस की कार्यवाही*

*1-अनूपपुर पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों को पकड़ कर की गई कार्यवाही

            अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस  की चेकिंग के दौरान आईसर ट्रक क्रमांक MP 20ZE-8986  एवं हाइवा ट्रक क्रमांक MP16H-1707 का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, प्रकरण तैयार कर वाहन जप्त किये गए।

             थाना चचाई की वाहन चेकिंग में 02, थाना कोतमा की वाहन चेकिंग में 01 तथा जैतहरी एवं वेंकटनगर 01  वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए जिनके विरुद्ध प्रकरण तैयार  कर वाहन जप्त किये गये।

**2- चिन्हित ब्लैक स्पॉट में लगाए गए दुर्घटना संभावित स्थान के सूचना बोर्ड**

            आज अभियान के तहत यातायात प्रभारी ज्योति दुबे एवं ट्रैफिक स्टाफ द्वारा  चिन्हित ब्लैक स्पॉट  पर रेडियम रिफ्लेक्टर युक्त दुर्घटना संभावित स्थान के सूचना बोर्ड लगवाए गए।

 *1  ग्राम परसवार,

  2. ग्राम  पयारी नंबर 01,

  3 बदरा तिराहा, 

 4  शुक्ला ढाबा के पास हाइवे  ,     5 निगवानी तिराहा, 

 6 फुलवारी टोला ।

               उक्त बोर्ड के माध्यम से वाहन चालकों को सचेत कर  ब्लैक स्पॉट पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। शेष स्थानों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगवाने का कार्य जारी है। 

**विगत दिवस की कार्यवाही में ड्रिंक एंड ड्राइव के 5 प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा 51000 का लगाया जुर्माना**

             ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान के तहत विगत दो दिवस में बनाए गए ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रकरणों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष विचरण हेतु प्रस्तुत किया गया जिस पर माननीय मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट द्वारा 51000 का जुर्माना लगाया गया।

**यातायात पुलिस अनूपपुर*

 जिला जेल में आयोजित किया गया दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर


313 कैदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई दवाई

अनूपपुर । 29 दिसंबर 2024 कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला जेल अनूपपुर में निरुद्ध कैदीयों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन जिला जेल परिसर में किया गया। 

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीमती एस बी अवधिया जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस सी राय के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान उप जेल अधीक्षक  तिवारी भी मौजूद रहे। 

दो दिवसीय शिविर में जिला जेल के 313 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद कैदियों को औषधियां भी प्रदाय की गई।


**दिनांक 27/12/24 से 10/01/25 तक विशेष अभियान


**

 **सड़क दुर्घटनाएं रोकने एवं दुर्घटना में मृत्यु की संख्या को शून्य करना है लक्ष्य**

**पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की ओर से चलाया जा रहा है अभियान**

**दुर्घटना संभावित स्थानों में होगा सुधार कार्य**

**शराब पीकर वाहन चलाने वाले की होगी सघन चेकिंग और कार्यवाही**

               सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटना में मृत्यु चिंता का विषय है वर्ष 2024 में हमारे जिले में कुल 324 एक्सीडेंट हुए, जिसमें 372 लोग घायल और 168 लोगों की एक्सीडेंट में मृत्यु हुई । जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक  महोदय अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसमें यह लक्ष्य रखा गया है कि इस  अवधि में एक्सीडेंट की दर शून्य करने सभी जरूरी प्रयास पुलिस द्वारा किए जाएंगे।

           चिन्हित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार कार्य करवाएं जाएंगे। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की सघन चेकिंग की जाकर कार्यवाही की जाएगी।

**अभियान के प्रथम दिन जिला क्षेत्र अंतर्गत नहीं घटित हुआ एक्सीडेंट**

               27 दिसंबर को जिले के किसी भी रोड पर एक्सीडेंट  होने की घटना घटित नहीं हुई।

ट्रैफिक पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा इस दिशा में प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी तथा की गई कार्यवाही से मीडिया को अवगत करवाया जायगा।

 कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल में कार्यालय स्टॉफ की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित


अनूपपुर । 27 दिसंबर 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर अंतर्गत कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल में कार्यालय स्टॉफ(कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा इंट्री ऑपरेटर तथा कार्यालय भृत्य) की भर्ती संविदा आधार पर 01 वर्ष हेतु की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से 10 जनवरी 2025 शाम 5.00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। जिसकी सूचना कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के सूचना पटल पर तथा जिला न्यायालय अनूपपुर की आधिकारिक वेबसाईट https://anuppur.dcourts.gov.in/ पर प्रकाशित की गई है। जहां से व्यक्ति आवेदन पत्र एवं भर्ती के संबंध में आवश्यक जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त भर्ती नालसा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल मॉडिफाइड स्कीम 2022 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। उक्ताशय की जानकारी जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मोनिका आध्या ने दी है।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget