भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने निकाली पदयात्रा
अनूपपुर / कांग्रेस ने बीते साल भारत जोड़ो यात्रा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली थी। इस यात्रा की आज यानी 7 सितंबर को पहली वर्षगांठ थी, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अगुवाई में जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से पदयात्रा निकाली गई जो कि पूरे शहर की विभिन्न चौक चौराहा से भी होते हुए गुजरी स्टेशन चौराहे पर हम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, दो केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के बीच पहुंची थी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने भी आमसभा को संबोधित किया | ,
*यहां से निकाली पदयात्रा*
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा वर्षगांठ के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा की निकाली गई पदयात्रा जो की जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर वरदानी चौक, स्टेट बैंक चौक, स्टेशन चौक होते हुए आदर्श पहुंची इस दौरान बिसाहूलाल साहू करतार सिंह, विश्वनाथ सिंह, उमेश राय, रामजीवन गौतम, धर्मेंद्र सोनी, गुलाब पटेल, यादवेंद्र सिंह, मो नजीर खान, मनीष भोजवानी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अजय दास, निरंजन सिंह, संजय सोनी, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |