*नवीन आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रण सूचनाnarmadanewstimes.in

 *नवीन आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रण सूचना


अनूपपुर। न्यायाधीशगण श्रीमती मोनिका आध्या  सचिव/ जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर एवं पंकज जायसवाल जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश   अनूपपुर एवं  पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर  जितेंद्र सिंह पवार ( भारतीय पुलिस सेवा ) की गरिमामय उपस्थिति में   दिनांक 1 जुलाई 2024 दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे नवीन आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन के संबंध में स्वसहायता भवन, जिला चिकित्सालय परिसर अनूपपुर में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए  तीन नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 ( बी. एन. एस.), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 ( बी. एन. एस. एस.) एवं  भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 ( बी. एस. ए.) के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी जानी है। 

                    कार्यक्रम में  आप सभी वरिष्ठ नागरिक गण , शांति समिति के सदस्य गण, मीडिया बंधु, महिलाएं , युवा, छात्र एवं छात्राएं, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी , स्वसहायता समूह के सदस्य गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक आदि की उपस्थिति रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget