कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में डॉक्टरों ने कंधे पर काला रिबन बांधकर 1 घंटे की हड़ताल
अनूपपुर । कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कल शाम इंदिरा तिराहे में महिला डॉक्टर की फोटो रखकर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं अनूपपुर जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों एवं स्टाफ नर्सों ने 1 घंटे की हड़ताल की आज जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने, नो ड्यूटी नो सेफ्टी का नारा लगाते हुए एकजुट होकर जिला चिकित्सालय में 1 घंटे की हड़ताल की और नारेबाजी कर घटना का विरोध कर एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत को ज्ञापन सौंपा वहीं डॉक्टर सुश्री श्रुति सिंह मानसिक रोग विभाग इस घटना की पूरी जानकारी दी ।
तो दूसरी ओर हड़ताल के कारण जिला अस्पताल में भर्ती मरीज एवं परिजन परेशान होते दिखाई दिए।

