*अनूपपुर में नवजात बच्चे के लिए जीवन रक्षक बनी डायल-100 सेवा*narmadanewstimes.in


*अनूपपुर में नवजात बच्चे के लिए जीवन रक्षक बनी डायल-100 सेवा*


*थाना बिजुरी क्षेत्र में रोड के किनारे परित्यक्त अवस्था में मिले नवजात बच्चे को डायल-112/100 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया* 

 अनूपपुर । जिला अनूपपुर के थाना बिजुरी के अंतर्गत बहेरा गांव में रोड किनारे परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्चा मिला हैं, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोंड़़ कर चला गया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनांक 16-08-2024 को शाम 05:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर बिजुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नागेंद्र सिंह और पायलट राम खेलावन पनिका ने घटना स्थल पर पहुंचकर नवजात बच्चें को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 जवानों ने नवजात बच्चें को तत्काल एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल बिजुरी में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नवजात बच्चे को जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना बिजुरी द्वारा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget