*कलेक्टर एवं सीईओ ने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न ग्रामों के क्षतिग्रस्त मार्गों का किया निरीक्षण narmadanewstimes.in

 *कलेक्टर एवं सीईओ ने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न ग्रामों के क्षतिग्रस्त मार्गों का किया निरीक्षण


*

अनूपपुर । जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत दैखल से बंधवाटोला मार्ग एवं जनपद पंचायत कोतमा की ग्राम पंचायत बेनीबहरा से मुख्य मार्ग तक अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। जिसका निरीक्षण आज कलेक्टर  हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मार्ग में बैरिकेट्स, बैनर एवं सांकेतिक बोर्ड लगाया जाए जिससे ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त मार्ग का पता चल सके और इस मार्ग से आवागमन ना कर सके। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि अत्यधिक वर्षा के कारण जिन ग्रामीणों को समस्याएं एवं नुकसान तथा खराब फसलों की जानकारी लें तथा सर्वे कराया जाए। जिससे नुकसान का आंकलन लगाकर मुआवजा दिया जा सके। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

*कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान बेनीबहरा का किया निरीक्षण*

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने आज जिले के भ्रमण के दौरान उचित मूल्य दुकान बेनीबहरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर नें राशन लेने आए हितग्राहियों से मिल रहे राशन की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर उचित मूल्य दुकान के संचालक को निर्देशित किया कि राशन हितग्राहियों को हर माह समय पर राशन का वितरण हो यह सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर ने राशन दुकान संचालक से राशन के भंडारण एवं वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि राशन स्टॉक की जानकारी सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाए, जिससे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जा सके। उन्होंने राशन दुकान संचालक को यह भी निर्देश दिए की राशन वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो तथा लोगों को नियमानुसार राशन का वितरण किया जाए।

*कलेक्टर ने ग्राम बहेराबांध नर्सरी का किया निरीक्षण*

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने जिले की ग्राम पंचायत बहेराबांध नर्सरी का निरीक्षण किया तथा वहां रोपित किए गए पौधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों ने जानकारी दी की नर्सरी में लगभग 1500 विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से आम, आमला, नींबू, जामुन के मुख्य रूप से पौधे हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर सुश्री उषा किरण गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोतमा  लाल बहादुर वर्मा एवं संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget