शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल कोतमा में ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गयाnarmadanewstimes.in


**शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल कोतमा में ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया


**

कोतमा । पुलिस मुख्यालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं रोकने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी एवं अनु विभागीय  अधिकारी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में  यातायात प्रभारी ज्योति दुबे द्वारा कोतमा के शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने हेतु अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें 200 से अधिक बच्चों  शामिल हुए ।

कार्यक्रम में बच्चों को यातायात संकेतक, रोड साइन ,रोड की मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं के कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं थाना यातायात से रामधनी तिवारी एवं गणेश यादव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget