किशोरी बालिका के साथ छेड़छाड़ पर थाना में हुई मामला दर्ज
भालूमाड़ा । दिनांक 25 /8 /2024 को फरियादी किशोरी बालिका के द्वारा थाने पर छेड़छाड़,पीछा करना, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट की गई थी। फरियादी किशोरी बालिका के रिपोर्ट पर थाना भालुमाडा में अपराध क्रमांक 318/ 24 धारा 75, 78, 296,351(2) बी.एन.एस. एवं 11 (5), 12, 11(4),पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जाकर विवेचना के दौरान आज दिनांक 28/ 8 /2024 को थाना भालूमाड़ा के सूचीबद्ध गुंडा तरुण पांडे पिता रामायण प्रसाद उम्र 24 साल निवासी गणेश चौक जमुना कॉलोनी थाना भालुमाडा को गिरफ्तार किया गया जो न्यायालय पेश किया जाएगा आरोपी तरुण पांडे की गिरफ्तारी में एएसआई किरण मिश्रा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, आरक्षक देवेंद्र तिवारी एवं आरक्षक ऋषि पासी का सराहनीय भूमिका रही है।

