भारत विकास परिषद शाखा छतरपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारी संख्या में योग कराया
योग स्वस्थ जीवन का आधार - कमल अग्रवाल
छतरपुर । भारत विकास परिषद शाखा छतरपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छतरपुर शाखा द्वारा सदस्यों ने भारी संख्या में विंध्य प्रांत के उपाध्यक्ष योगी कमल अग्रवाल द्वारा योग कराया गया । योग करते समय उन्होंने कहा स्वस्थ जीवन का आधार योग है । स्वस्थ रहने के लिए बच्चों से बुजुर्ग तक प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे सभी स्वस्थ रह सके। तथा साथ में शाकाहारी भोजन फल दूध ले, मांस मछली अंडा शराब बीड़ी सिगरेट ना पिए , तथा गुटखा ना खाएं तभी योग सफल होगा एवं सभी स्वस्थ रहेंगे इस योग दिवस पर विंध्य प्रांत के महामंत्री आलोक टिकरया ,शाखा अध्यक्ष अनुपम टिकरया, सचिव उमेश लालवानी, कोषाध्यक्ष पूरन लाल गुप्ता ,लल्ला जगत सिंह, डॉक्टर एस के चौरसिया, एम डी, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल , रघुनाथ शर्मा, दीपक खरे, प्रकाश जैन, विनोद गुप्ता, स्वतंत्र शर्मा, राजीव रसिया ,अशोक रसिया ,जगदीश टिकरया सहित शाखा के अनेक सदस्य मातृशक्ति बच्चों सहित उपस्थित रहें कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

