**अनूपपुर पुलिस के लगातार प्रयास से अगस्त माह में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 16% आई कमी तथा मृतकों की संख्या हुई 25% कम*narmadanewstimes. in

 **अनूपपुर पुलिस के लगातार प्रयास से अगस्त माह में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 16%  आई कमी तथा मृतकों की संख्या हुई 25% कम*


*

अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोति उर रहमान के प्राथमिक उद्देश्यों में से एक मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और दुर्घटना में हो रही मृत्यु को रोकना है। जिस हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पदभार ग्रहण करने के साथ ही यातायात प्रभारी सहित समस्त थाना प्रभारियों को सड़क दुर्घटना रोकने की दिशा में कार्य  करने हेतु निर्देशित किया था

**अनूपपुर पुलिस द्वारा दुर्घटना रोकने की दिशा में किए गए कार्य**

**शराब के नशे में वाहन  चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही**

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिदिन शाम को  7 से 10 बजे तक इस समय अवधि में एक्सीडेंट होने की दर सर्वाधिक होती है , सभी थानों के मुख्य मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर से प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग की जा रही है, परिणाम स्वरूप नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है ,जिससे एक्सीडेंट की संख्या भी कम हुई हैं। ज्ञातव्य है की ,शराब के नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण है। जिस पर अनूपपुर पुलिस द्वारा अंकुश  लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

**सड़क किनारे खड़े वाहनों को  व्यवस्थित  करवाना और पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य**पुलिस में अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिदिन सभी थानों की पेट्रोलिंग मोबाइल सड़क किनारे खड़े हैवी वाहनों की पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य कर रही है ,जिससे अंधेरे के कारण खड़े वाहनों से टकराने से होने वाले एक्सीडेंट को रोका जा सके। ज्ञातव्य है की पिछले 6 माह में अनूपपुर जिले में खड़े वाहनों से मोटरसाइकिलों के टकराने की घटनाएं ज्यादा घटित हुई है, जिसमें इस माह में कमी आई है।

 **गति नियंत्रण की दिशा में प्रयास**

तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण हैं, जिस दिशा में प्रयास करते हुए अनूपपुर कस्बा एवं कस्बा से संलग्न मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की गति नियंत्रण हेतु गति अवरोधक  के रूप में ड्रम एवं स्टॉपर लगवाए  गए स्टॉपर लगवाए गए, जिससे शहर के अंदर होने वाले एक्सीडेंट में कमी आई है।

**स्कूलों एवं कस्बाई क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार कार्यक्रम*

यातायात पुलिस सहित जिले के सभी थानों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को ,बच्चों के माध्यम से उनके परिजनों को एवं कस्बा मुख्य बाजारों में नुक्कड़ के माध्यम से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने एवं सावधानी से वाहन चलाने की समझाइस देने का लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आई हैं ।

इन सभी प्रयासों के परिणाम स्वरूप  सड़क दुर्घटना  में 16% की  कमी,दुर्घटना में घायल 11.4 % की कमी एवं मृतकों की संख्या में 25% की कमी आई है, आगे भी एक्सीडेंट कम हो, इस दिशा में  लगातार  प्रयास जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget