ट्रांसजेंडर समुदाय की समाज में स्वीकार्यता बढ़ाने विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन narmadanewstimes. in

 ट्रांसजेंडर समुदाय की समाज में स्वीकार्यता बढ़ाने विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


 

अनूपपुर ।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  पी0सी0 गुप्ता के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा सोमवार 02 सितम्बर को विशेष पहचान अभियान (01 से 05 सितम्बर) के अंतर्गत ट्रांसजेंडर समुदाय की समाज में स्वीकार्यता बढ़ाने तथा विधिक अधिकारों एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरंभ उपस्थित समस्त ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को श्रीफल भेंट कर किया गया।  

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मोनिका आध्या, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश  नरेन्द्र पटेल, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अनूपपुर श्रीमती चैनवती ताराम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर श्रीमती पारुल जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी  दिलावर सिंह, ट्रांसजेंडर समुदाय से भूतपूर्व विधायक शबनम मौसी, कमला मौसी(कटनी महापौर), रेखा मौसी, सीमर मौसी, गोलू नायक, सरर बुआ, रानी मौसी, सालू मौसी, बिरल मौसी, नीसा मौसी, चांदनी मौसी, मोना मौसी सहित  संतदास नापित चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल,  आयुष सोनी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल आदि उपस्थित थें।  

कार्यक्रम में विधिवक्ताओं ने ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं उनकी समस्या सुनने के उपरांत संबंधित विभाग के समन्वय से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के लिए आवश्यक ट्रांसजेंडर कार्ड, पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि जारी किए जाने हेतु आश्वासन दिया। शिविर के दौरान न्यायाधीशगण द्वारा भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं ट्रांसजेंडर पर्सन प्रोटेक्शन राईट एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget