भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का फुनगा मंडल में हुआ प्रथम आगमनnarmadanewstimes. in


 भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का फुनगा मंडल में हुआ प्रथम आगमन  

 श्रीराम केवट

 अनूपपुर।  भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का फुनगा मंडल में प्रथम  आगमन पर शुक्रवार 28 फरवरी को फुनगा मंडल के मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल , मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री एवं समस्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ,सभी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का फूल- माला पहना कर भव्य स्वागत  किया । 

प्रथम आगमन के दौरान मंडल कार्यशाला एवं मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित फुनगा मंडल में निवासरत पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, अनूपपुर से आए हुए भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष , नगर पालिका पसान अध्यक्ष  राम अवध सिंह,  जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह , फुनगा मंडल में निवासरत जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह परिहार, जिला मंत्री श्रीमती दुर्गावती पटेल , भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला , फुनगा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल , अनूपपुर नगर से अनूपपुर नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा , पूर्व जनजाति जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मार्को, मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह राठौर, मंडल मीडिया प्रभारी दिगंबर शर्मा , फुनगा मंडल में आए हुए सभी कार्यकर्ता एवं फुनगा मंडल अंतर्गत समस्त बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे ।

जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहां की बूथ मजबूत तो जिला संगठन मजबूत वही अपने स्वागत पर भावुक होते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है । यह भरोसा दिलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर किसी को संगठन के द्वारा या फिर प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार से पीड़ित किया जा रहा है तो तत्काल ही हम उसका निराकरण करेंगे और कार्यकर्ताओं की जो भी समस्या होगी हम  उसका तत्काल निराकरण करेंगे  । बूथ अध्यक्षों से कहा भारतीय जनता पार्टी की जो सबसे बड़ी ताकत है वह बूथ है और बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के सभी कार्यकर्ता अगर अपने बूथ पर निष्ठा पूर्ण कार्य करें तो आपकी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष करता है। जिस तरह से मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बना दिया तो आप लोग भी अच्छे से काम करेंगे तो कहीं ना कहीं आपको भी पार्टी का दायित्व मिलता रहेगा। आप लोगों का  चिंता संगठन हमेशा से करता आ रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget