स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन भोपाल सर्कल, जबलपुर अंचल द्वारा अनूपपुर जिले में संघ के क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को होटल गोविंदम में संपन्न हुआ narmadanewstimes. in

 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन भोपाल सर्कल, जबलपुर अंचल द्वारा अनूपपुर जिले में संघ के क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को होटल गोविंदम में संपन्न हुआ 



 

अनूपपुर । जिसमें  जिला शहडोल, उमरिया, डिंडोरी व अनूपपुर में कार्यरत स्टेट बैंक कर्मियों ने बढ़़ - चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठापूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में कॉमरेड प्रवीण मेंघानी जी,  महासचिव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन भोपाल सर्कल एवं अध्यक्षता कॉम पंकज ठाकुर, विशिष्ट अतिथि कॉम सिद्धार्थ सिंह(उपमहासचिव मुख्यालय), कॉम प्रशांत खरे (उपमहासचिव जबलपुर अंचल), मुख्य प्रबंधक  रवीश रंजन, क्षेत्रीय सचिव अधिकारी संघ  बैजनाथ कुमार, संघ के पदाधिकारिगण व बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से किया गया।  

तत्पश्चात उद्बोधन के क्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्प्लाइज यूनियन भोपाल सर्कल के महासचिव  प्रवीण मेघानी द्वारा संघ के महत्व, राष्ट्र व्यापी 05 दिवसीय बैंकिंग समर्थन में आंदोलन, स्टाफ फेडरेशन उपलब्धियों , भोपाल सर्कल संघ की उपलब्धियों , स्टेट बैंक में फेडरेशन व यूनियन द्वारा लिपिकीय भर्तियों हेतु किये गए प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया । आज का यह  सम्मेलन जिस उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया है। हमें विश्वास है कि इस कार्यक्रम से हम सभी को लाभ व उद्देश्य प्राप्त होगा। 

विशिष्ठ अतिथि के रूप में अध्यक्ष कॉम पंकज ठाकुर ने सदस्यों को उनके अधिकार दिलाना बैंक में उन्हें समान अवसर प्रदान करना।

कॉम सिद्धार्थ सिंह ने सदस्यों को बैंक दिशानिर्देश अनुसार सुरक्षित बैंकिंग का आव्हान किया गया।

कॉम प्रशांत खरे द्वारा जबलपुर अंचल व शहडोल क्षेत्र स्तर की उपलब्धि से अवगत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget