खेर माई धाम में मां संतोषी की प्राण प्रतिष्ठा , भक्ति से आलोकित हुआ अनूपपुरnarmadanewstimes. in


खेर माई धाम में मां संतोषी  की प्राण प्रतिष्ठा , भक्ति से आलोकित हुआ अनूपपुर




अनूपपुर। आज दिनांक 26 /04/2026 दिन रविवार धर्म नगरी अनूपपुर में  खेर माई धाम पटोरा टोला बिजली ऑफिस के पास  माँ संतोषी की नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनुपम वातावरण व्याप्त है। नगर के समाजसेवी रवि अग्रवाल (जैतहरी वाले) के द्वारा निर्मित नवीन मंदिर में यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान पूर्वजों के आशीर्वाद एवं माँ भगवती की कृपा से विधिवत संपन्न किया जा रहा है। आयोजन में नगर सहित ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।

इस पावन अनुष्ठान का शुभारंभ 23 अप्रैल, गुरुवार को भव्य कलश यात्रा एवं पंचांग पूजन के साथ हुआ, जिसमें मातृशक्ति की विशेष सहभागिता देखने को मिली। इसके उपरांत 24 अप्रैल, शुक्रवार को पीठ पूजन, अन्नाधिवास एवं जलाधिवास जैसे वैदिक कर्मकांड विद्वान आचार्यों के निर्देशन में संपन्न हुआ। 25 अप्रैल, शनिवार को शैय्याधिवास, द्रव्याधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास एवं पाठ पूजन के कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य संपन्न हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

मुख्य अनुष्ठान 26 अप्रैल, रविवार को देवी पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ, जिसका श्रद्धालुओं को विशेष प्रतीक्षा था। इस दिव्य आयोजन का समापन 27 अप्रैल, सोमवार को विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

यह समस्त धार्मिक अनुष्ठान श्री श्री 1008 मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) एवं विद्वान आचार्य पं. हरिभजन अवस्थी के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आयोजनकर्ता रवि अग्रवाल एवं प्रभा अग्रवाल ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर माँ संतोषी का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं इस पुण्य अवसर के सहभागी बनने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget