*केंद्र सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के छात्र -छात्राएं पहुंचे IGNTU


 

. केंद्रीय विश्व विद्यालय के बच्चों का IGNTU ने किया जोरदार स्वागत 

तिलक लगा कर गुलाब देकर अतिथियों का हुआ स्वागत।* 

बच्चों ने प्रशानिक भवन में बने चित्र को भी देखा।

अमरकंटक। केंद्र सरकार के अंतर्गत युवा संगम कार्यक्रम में प्रगति, प्रौद्यौगिकी, पर्यटन परम्परा, परस्पर संपर्क की अवधारणा पर हरियाणा राज्य के छात्र-छात्राओं का 45 सदस्यीय दल दिनांक बुधवार को हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नेतृत्व में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय,अमरकंटक पहुंचा।  बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन हरियाणा हुआ। हरियाणा राज्य के छात्र- छात्राओं और प्रतिनिधियों नोडल अधिकारी प्रो. राजेन्द्र प्रसाद मीना, प्रो. आशीष माथुर, डॉ. जितेन्द्र कुमार तथा डॉ. तन्वी भाटिया का प्र.  कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी और विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों,अधिकारियों ने स्वागत कर किया।

कार्यक्रम प्र.कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आई.ए.एस  महिपाल सिंह, एस.डी.एम राजेन्द्रग्राम भी मौजूद रहें, तथा कार्यक्रम में प्रो.भूमिनाथ त्रिपाठी, डॉ. तरूण ठाकुर, डॉ. विकाश सिंह, सहित समस्त अधिकारीगण, विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में संबोधित करतें हुये मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.एम. राजेन्द्रग्राम ने अनुशासन के साथ कृषि परम्परा और नर्मदा नदी के उद्गम और महत्व के बारे में बताते हुये कैरियर में लक्ष्य निर्धारित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में  बच्चों को प्रेरित किया। 

प्र.कुलपति प्रो.ब्योमकेश त्रिपाठी उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करतें हुए कहा कि,सांस्कृतिक पर्यावरण लोगों को आपस में जोडता है।साथ ही बच्चों को तकनीक से जुडने सोशल मीडिया से सही उपयोग करने की जानकारी दी साथ ही जल, जंगल, जमीन तथा ट्राइबल की बात करतें हुए कहा कि भ्रमण के दौरान पदमश्री  अर्जुन धुर्वे जी से बैगाचक में मुलाकात कर,आदिवासियों की सांस्कृतिक, खान, पान, रहन-सहन आदि को नजदीक से जानने का भी अवसर आए हुए लोगो को प्राप्त होगा। इसी के साथ हरियाणा राज्य के छात्र- छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के अंत में पौधा रोपण का भी कार्यक्रम हुआ।और कुलसचिव प्रो. मूर्ति द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ उद्घाटन कार्यक्रम पूर्ण हुआ। उसके बाद साथ ही बच्चों ने प्रशानिक भवन में बने चित्र को भी देखा।


 *ऑपरेशन प्रहार में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई




:*

  *अवैध नशीली कोडीन युक्त कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त  : 151 नग कफ सीरप शीशी कीमती 75, 500 रूपये ं,बोलेरो गाड़ी एवं 61000 रुपए नगद के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार* 

   अनूपपुर ।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीन युक्त कफ सीरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध नशीली कोडीन युक्त कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त की गई, जिसमें 151 नग कफ सीरप शीशी कीमती 75, 500  रूपये, बोलेरो गाड़ी एवं 61,000 रुपए नगद के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 

         कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बुधवार की देर रात करीब 01:30 बजे सामतपुर हर्री रोड पर पंप हाउस के पास संतोष राठौर पिता पंची राठौर उम्र करीब 44  साल निवासी वार्ड नंबर 01 सामतपुर अनूपपुर अपनी पत्नी उमावती राठौर ( उम्र 44 साल) के साथ एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 33 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त विसेरेक्स कप सीरप का लेबल लगा हुआ  कीमती 16500 रुपए जप्त की गई।

 उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक  31/24 धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड माइक्रोस्कोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया।

               नशे में प्रयुक्त होने वाली उक्त कोडिन युक्त कफ सिरप को बेचने वाले आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रात में ही पुलिस द्वारा नशे के तस्करों की घेराबंदी एवं  तलाश की गई जो देर रात करीब 02:00 बजे मानपुर तिराहा पर   सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी MP 18 T 3743 को रोक कर चेक करने पर   उमाशंकर पांडे पिता स्वर्गीय रामाधार पांडे उम्र करीब 55 साल निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर  एवं राहुल पांडे पिता उमाशंकर पांडे उम्र करीब 33 साल निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर के क़ब्ज़े से  Wing Biotech LLP कंपनी की Onerex कफ सिरप की 118 नग  शीशी प्रत्येक में 100 ml कुल कीमती 59, 000 रुपए,  नगदी 61000 रुपए एवं ₹400000 कीमती बोलेरो वाहन जप्त किया जाकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/25 धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। 

 *गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड*  

       कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य सरगना उमाशंकर पांडे पिता रामाधार पांडे उम्र करीब 45 साल निवासी बिजोड़ी अनूपपुर के विरुद्ध नशे में प्रयुक्त होने वाले अवैध कोडिंग युक्त  कफ सिरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार का अपराध क्रमांक 465/2024 धारा धारा 8 बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट दर्ज है जो करीब डेढ़ महीने अनूपपुर जेल में निरुद्ध रहने के बाद कुछ दिन पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। 

 गिरफ्तार आरोपी  संतोष राठौर पिता पंची राठौर के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट का अपराध क्रमांक 6/2006 धारा 353,332,184,  34 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध है। 

 *पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ* 

       पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार उक्त आरोपियों से गहन पूछताछ की गई एवं स्मगलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर  कफ सिरप  नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा नशे कारोबार में लगातार लिप्त अपराधी उमाशंकर पांडे  निवासी ग्राम बिजोड़ी अनूपपुर के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई किए जाने एवं नशा सामग्री के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन राजसात कराए जाने हेतु  निर्देशित किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर  जिले में अन्य सक्रिय नशे तस्करों एवं नशे का व्यापार करने वालों के संबंध में पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। 

 *नशा तस्करों को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका* 

     नशे के कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर जिले में उक्त बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के सक्रिय एवं सतत् निर्देशन में  टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा , *आरक्षक चालक गुरु प्रसाद चतुर्वेदी*, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह राठौर, शेख रशीद,  राजेश कंवर, शिवशंकर प्रजापति , रीतेश सिंह आरक्षक प्रकाश तिवारी,अमित यादव, कपिल सोलंकी , अब्दुल कलीम, पल्लव ख़डारी एवं महिला आरक्षक आकांक्षा मिश्रा, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

 *भारत विकास परिषद ने सीएम राइज स्कूल में भारत को जानों स्पर्धा के विजेताओं को किया पुरस्कृत*


*स्कूल प्रबंधन ने सदस्यों को कराया स्कूल के नए विशाल भवन का अवलोकन*

छतरपुर।भारत विकास परिषद द्वारा सीएम राइज स्कूल में विगत दिनों संपन्न हुई भारत को जानों प्रतियोगिता के विजेता छात्र -छात्राओं को 22 जनवरी बुधवार को सीएम राइस स्कूल परिसर में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के साथ- साथ भारत विकास परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

     भारत विकास परिषद के अध्यक्ष  बी के अग्रवाल ने बताया कि  सुश्री आभा श्रीवास्तव के संयोजन में सीएम राइज स्कूल छतरपुर में पिछले दिनों भारत को जानों प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूल के छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की थीं। आज 22 जनवरी को प्रातः साढ़े दस बजे प्रार्थना  सभा के पश्चात विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र ,मोमेंटो एवं उपहार प्रदान किए गए।वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विवेक पटेल एवं युवराज पाठक ने जीता। द्वितीय पुरस्कार भारती अग्रवाल एवं अनन्या सेन को मिला।  तृतीय पुरस्कार सारिका प्रजापति ने पाया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार सत्यव्रत पाठक, द्वितीय पुरस्कार आर्यन अग्रवाल एवं सृष्टि अग्रवाल तथा तृतीय पुरस्कार आशिता अहिरवार ने जीता।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष  बृजकिशोर अग्रवाल,सचिव  राम कुमार गुप्ता, डा. सुमति प्रकाश जैन, अंबिका प्रसाद सोनी, इंजी. दिलीप अग्रवाल,  अशोक चौरसिया,  रोहित गुप्ता, पूरन लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहें। इसके साथ ही स्कूल के प्राचार्य  जी पी अग्रवाल एवं हेड मास्टर एवं स्कूल में इस कार्यक्रम के प्रभारी  मनीष जैन उपस्थित थें।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य  जी पी अग्रवाल,अध्यक्ष  बी के अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर  पुष्प माला अर्पित  कर उनका अर्चन वंदन किया।कार्यक्रम में परिषद की ओर से प्राचार्य  अग्रवाल का शाल श्री फल से आत्मीय सम्मान किया गया।अंत में सचिव  रामकुमार गुप्ता ने सभी का आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन एच एम  मनीष जैन ने किया।कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य  अग्रवाल, व्याख्याता  महेंद्र शुक्ला आदि ने परिषद के सभी सदस्यों को स्कूल के नए विशाल भवन तथा कक्षों, हाल,लैब आदि का अवलोकन कराते हुए स्कूल में तेजी से सुविधाओं को बढ़ाने की बात कहीं।

 छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध  ब्लू बर्ड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल रायपुर का भ्रमण 


 अनूपपुर । संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज अनूपपुर ने सुप्रसिद्ध ब्लू वर्ल्ड चिल्ड्रन हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन  विषय के विद्यार्थियों को भ्रमण कराया । इसके दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के उपकरणों एवं कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थियों को  अपने शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ अपने प्रायोगिक ज्ञान को भी उत्कृष्ट बनाने का अवसर प्राप्त हुआ ।भ्रमण  के दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रशिक्षण देने हेतु आमंत्रित किया गया।

 *प्रकाश ने अनूपपुर जिले का नाम किया रोशन


*

*अनूपपुर।* जमुना कोतमा क्षेत्र के आमाडांड कॉलरी में ड्रिल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत कमलभान मिश्रा माता सरोज मिश्रा के पुत्र धर्म प्रकाश मिश्रा ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में पांचवा स्थान प्राप्त कर उप जिलाधिकारी के पद पर चयनित होकर जमुना कोतमा क्षेत्र के साथ ही अनूपपुर जिले का नाम रोशन किया है।धर्म प्रकाश मिश्रा के मध्यप्रदेश संघ लोकसेवा आयोग में चयनित होने से उनके परिवार, मित्रों तथा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।धर्म प्रकाश मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी मामा,फूफा,भैया भाभी और छोटी बहन और पत्रकार सुमिता शर्मा जिनमें लगातार उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन से सफलता को प्राप्त किया उनको दिया है और जिन्होंने शासकीय सेवक और अधिकारियों के रूप में कार्यरत रहकर हमेशा अपना मार्गदर्शन मुझे दिया है।


**सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी में आयोजित हुई पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं*


*

 जैतहरी । यातायात अनूपपुर द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह परवाह थीम पर आधारित जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा बाल भारती पब्लिक स्कूल के क्लास ग्यारहवीं एवं नवमी के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

**क्विज प्रतियोगिता**

              यातायात नियमों पर आधारित 20 प्रश्नों का प्रश्न पत्र  के आधार पर 25  बच्चों के बीच  प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 18 नंबर प्राप्त कर  **प्रथम  स्थान प्रणव तिवारी द्वारा **द्वितीय  स्थान प्रिंस कुशवाह एवं **तृतीय स्थान राजशेखर सिंह* द्वारा प्राप्त किया गया।  

**पेंटिंग प्रतियोगिता**

             नवमी क्लास के बच्चों के बीच **सड़क सुरक्षा** विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 20 बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता में **प्रथम स्थान आकृति राठौर** द्वारा **द्वितीय स्थान आरुषि नामदेव** द्वारा एवं **तृतीय स्थान सिद्धिका शर्मा** द्वारा प्राप्त किया गया।

उपरोक्त प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य, शिक्षक,  यातायात प्रभारी एवं यातायात का स्टाफ मौजूद रहा। 

**सजग रहें सुरक्षित रहे**

 डॉ. नीरज श्रीवास्तव को  मातु शोक


 

 अनूपपुर । पी  एम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव एवं श्री विश्व दीपक श्रीवास्तव एडवोकेट की माता श्री

वरिष्ठ साहित्यकार  गोविंद प्रसाद श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती महालक्ष्मी श्रीवास्तव जी का स्वर्गवास हो गया है। 

पी एम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय  तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल सक्सेना ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने हेतु शोक सभा आयोजित की और महाविद्यालय परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की ।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget