*सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी में आयोजित हुई पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं*narmadanewstimes. in


**सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी में आयोजित हुई पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं*


*

 जैतहरी । यातायात अनूपपुर द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह परवाह थीम पर आधारित जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा बाल भारती पब्लिक स्कूल के क्लास ग्यारहवीं एवं नवमी के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

**क्विज प्रतियोगिता**

              यातायात नियमों पर आधारित 20 प्रश्नों का प्रश्न पत्र  के आधार पर 25  बच्चों के बीच  प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 18 नंबर प्राप्त कर  **प्रथम  स्थान प्रणव तिवारी द्वारा **द्वितीय  स्थान प्रिंस कुशवाह एवं **तृतीय स्थान राजशेखर सिंह* द्वारा प्राप्त किया गया।  

**पेंटिंग प्रतियोगिता**

             नवमी क्लास के बच्चों के बीच **सड़क सुरक्षा** विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 20 बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता में **प्रथम स्थान आकृति राठौर** द्वारा **द्वितीय स्थान आरुषि नामदेव** द्वारा एवं **तृतीय स्थान सिद्धिका शर्मा** द्वारा प्राप्त किया गया।

उपरोक्त प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य, शिक्षक,  यातायात प्रभारी एवं यातायात का स्टाफ मौजूद रहा। 

**सजग रहें सुरक्षित रहे**

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget