*नर्मदा जयंती के अवसर पर अमरकंटक हुआ नर्मदा मय


 *नर्मदे हर से गुंजायमान रहा अमरकंटक* 

 *मां नर्मदा के दर्शन करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु*

*भजन, कीर्तन के साथ आयोजित हुआ कन्या भोजन* 

अनूपपुर ।  4 फरवरी 2025- अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव के द्वितीय दिन नर्मदा जयंती के अवसर पर पूरा अमरकंटक नर्मदा मय नजर आया। परंपरागत वेश-भूषा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा के दर्शन हेतु नर्मदा मंदिर पहुंचे तथा भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चन कर मां नर्मदा से अपने लिए शुभाशीष एवं वरदान मांगा। आज अमरकंटक हर हर नर्मदे, नर्मदे हर से गूंजे मान था। नर्मदा मंदिर में श्रद्धा, आस्था, विश्वास एवं संस्कार की झलक दिखाई दे रही थी, जो मां नर्मदा जयंती को और विशेष बना दिया। नर्मदा मंदिर परिसर की सजावट देखकर श्रद्धालु भी प्रसन्नचित नजर आए तथा श्रद्धालुओं ने बड़े ही आस्था के साथ नर्मदा मंदिर परिसर में सेल्फी भी खींची तथा एक दूसरे का फोटो भी शूट किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में नर्मदा जयंती का भव्य आयोजन किया गया।

 *मां नर्मदा के पूजन-अर्चन पश्चात आयोजित हुई कन्या पूजन एवं भोज* 

पौराणिक काल से ही देश में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सनातन परम्परा के गौरव को संरक्षित करने और सहेजने की परम्परा रही है। जिसके अनुसार पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में मां नर्मदा जन्मोत्सव पूजा-अर्चना की गई। जिसमें मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग (राज्य मंत्री)  दिलीप जायसवाल, विधायक  फुंदेलाल सिंह मार्को, कलेक्टर  हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण, साधु संत, पुजारी व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तत्पश्चात कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 351 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालु भक्तों ने कन्याओं को भोजन परोसा।

 *नर्मदा मंदिर में आयोजित हुआ विशाल भंडारा* 

मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक परिसर में नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल प्रसाद, भण्डारा का आयोजन किया गया। भण्डारे में साधु-संतों, महात्माओं, श्रद्धालुओं और भक्तों ने सहभागिता कर भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर नर्मदा जन्मोत्सव समिति कल्याण आश्रम मृत्युंजय आश्रम शांति कुटी एवं नर्मदा मंदिर अमरकंटक के पुजारी परिवार व नगर परिषद अमरकंटक के पदाधिकारी व पार्षदगण समेत जनप्रतिनिधि, साधु संत एवं भक्त व श्रद्धालुजन ने उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में संचालित भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर प्रसाद ग्रहण किया।

 *आस्था, उमंग एवं उत्साह के साथ मां नर्मदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु*

नर्मदा जन्मोत्सव के  पर मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक में बड़ी संख्या में भक्तों एवं श्रद्धालु गणों ने पूजन अर्चन किया। मंदिर परिसर में प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था के तहत भक्तों को सहज दर्शन को दृष्टिगत रखते हुए कतार बद्ध कर मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। मां नर्मदा के भक्तों में आस्था, उत्साह और उमंग देखा गया। मंदिर परिसर में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पवित्र नगरी अमरकंटक में पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के दरबार में हाजिरी लगाई। अमरकंटक "हर हर नर्मदे, नर्मदे हर" के उदघोष से गुंजायमान रहा। मां नर्मदा के भक्त चुनरी यात्रा एवं भजन संकीर्तन करते हुए मां के दरबार में पहुंचे। बड़ी संख्या में नर्मदा भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा को प्रसाद नारियल एवं चुनरी भेंट की। पवित्र नगरी अमरकंटक में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

 *मोबाइल फोन पर छात्रा को बार-बार परेशान करने वाला आरोपी शहडोल से गिरफ्तार


अनूपपुर । शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में अध्ययनरत बी.ए. प्रथम की वर्ष की  19 वर्षीय छात्रा को मोबाइल फोन पर बार-बार परेशान करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा ने थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना दी कि एक अनजान युवक पिछले तीन-चार दिनों से बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। जब छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो वह नए मोबाइल नंबरों से कॉल करने लगा। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली  अरविंद जैन ने तत्काल साइबर सेल, अनूपपुर की सहायता से फोन कॉल की जांच कराई।

जांच के आधार पर प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह एवं शेख रशीद द्वारा आरोपी दुर्गेश पटेल (पिता – अरुण कुमार पटेल, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – ग्राम सांकी, थाना एवं तहसील जैतपुर, जिला शहडोल) को शहडोल से गिरफ्तार कर लिया गया।

छात्रा ने बताया कि वह अनूपपुर के समीपस्थ ग्राम की निवासी है और नगर में रहकर अध्ययन कर रही है। कुछ दिनों पूर्व, कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तुलसी महाविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने हेतु मोबाइल नंबर प्रदान किए गए थें। इसी जानकारी के आधार पर छात्रा ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।

 *अनूपपुर पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान जी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि* 

यदि किसी भी छात्रा या महिला को मोबाइल, इंटरनेट या सोशल मीडिया पर परेशान किया जाता है, तो वे घटना को छुपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ऐसे अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।



 *संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण, मध्यप्रदेश सरकार का प्रण* 

 *अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आज होगा शुभारंभ, तैयारियां पूर्ण*

 *तीन दिवसीय महोत्सव मे धर्म, आस्था, ध्यान, योग, पर्यटन, सांस्कृतिक और एडवेंचर खेलों का होगा समागम*

अनूपपुर ।  मध्यप्रदेश की जीवन रेखा, संस्कृति सलिला मां नर्मदा जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव - 2025 का शुभारम्भ 3 फरवरी 2025 को अमरकंटक में होगा, जिसकी तैयारी कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित करने वाली मां नर्मदा की उद्गगम स्थली अनूपपुर जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक में तीन, चार एवं पांच फरवरी को तीन दिवसीय धर्म, आस्था, ध्यान, योग, पर्यटन और एडवेंचर खेलों का समागम अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2025 में देखने को मिलेगा इस महोत्सव को और अधिक रोमांचक बनाने हेतु पहली बार रोमांचक गतिविधि के साथ ही टेंट सिटी, और लेजर लाइट शो आयोजन को भव्यता प्रदान करेगा। 

*3 फरवरी से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम*

नर्मदा जयंती 4 फरवरी के 1 दिन पूर्व से आरंभ होने वाले इस भव्य एवं दिव्य आयोजन में धर्म, संस्कृति, आस्था और पारंपरिक कला, भक्ति, धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ भव्यता एवं विविधता प्रदान करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित होगी। कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव-2025 की जानकारी देते हुए बताया है कि नर्मदा जयंती के एक दिन पूर्व यानी 3 फरवरी 2025 से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव-2025 के पहले दिन 3 फरवरी को प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास अमरकंटक स्थित मैकल पार्क पर आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 से दोपहर 1:00 बजे तक मां नर्मदा शोभा यात्रा मां नर्मदा मंदिर प्रांगण से दीनदयाल चौक तक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात अखंड कीर्तन मां नर्मदा मंदिर परिसर में अपरान्ह 1 बजे से प्रारंभ होगा। अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2025 का उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से रामघाट अमरकंटक में आयोजित होगा। शांय 6:30 से रामघाट में महा आरती एवं लेजर लाइट शो आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 8:00 बजे से रामघाट परिसर में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। 

*नर्मदा जयंती 4 फरवरी को हंसराज रघुवंशी देंगे विशेष प्रस्तुति*

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने बताया है कि 4 फरवरी 2025 मंगलवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास मैकल पार्क में, पूजन एवं हवन प्रातः 10:00 बजे से मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में कन्या भोज एवं महाप्रसाद दोपहर 12:00 से मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में महाआरती एवं लेजर लाइट शो शाम 6:30 बजे से रामघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रामघाट परिसर में तथा विशेष प्रस्तुति के रूप में भक्ति गीतों के प्रख्यात गायक बाबा हंसराज रघुवंशी द्वारा शाम 8:00 से सर्किट हाउस अमरकंटक के पीछे स्थित मेला ग्राउंड में दी जाएगी

*5 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह के साथ होगा समापन*

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2025 के तहत तीन दिवसीय आयोजन का समापन 5 फरवरी बुधवार को आयोजित होगा। इस संबंध में कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने बताया है कि महोत्सव के तीसरे दिवस प्रातः 7:00 बजे से 8:00 तक योगाभ्यास कार्यक्रम मैकल पार्क में दोपहर 2 से शाम 6:00 बजे तक रामघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 से महाआरती एवं लेजर लाइट शो रामघाट परिसर में तथा स्थानीय लोक कला मंच सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह शांय 8:00 बजे से रामघाट में आयोजित होगा इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।



*कलेक्टर ने सभी से सहभागिता कि की  अपील
*

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने पर्यटक, श्रद्धालुओं,  जनप्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नर्मदा महोत्सव के दौरान धर्म, आस्था, ध्यान, योग, पर्यटन एवं सांस्कृतिक के अनोखे से समागम में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

 राज्य स्तरीय गणित,  विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में जिले के चार विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन



कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने दी शुभकामनाएं 

अनूपपुर । 1 फरवरी 2025 राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन में शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विषय पर आधारित प्रदर्शनी जन शिक्षा केंद्र, ब्लॉक, जिला, संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन चरण बद्ध तरीके से आयोजित किया गया।  

राज्य स्तर के 20 पुरस्कारों मे शहडोल संभाग ने पांच स्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिनमें से चार पुरस्कार अनूपपुर जिले को प्राप्त हुए डीपीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान, पर्यावरण प्रदर्शनी 2025 में अनूपपुर जिले से 12 विद्यार्थियों ने सहभागिता की जिनमें माध्यमिक शाला चंदवार विकासखंड जैतहरी की सीमा सिंह ने भूगोल मॉडल में द्वितीय स्थान, माध्यमिक शाला बरबसपुर की टीम ने लघु नाटिका में तृतीय स्थान, पर्यावरण मॉडल में हायर सेकेंडरी स्कूल पोडकी विकासखंड पुष्पराजगढ़ में दूसरा स्थान माध्यमिक शाला छुलहा की सुलोचना चौधरी ने एकल गीत में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में उपलब्धि हासिल करने वाले चारों विद्यार्थियों को कलेक्टर  हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन  तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 अमरकंटक क्षेत्र में भ्रमण कर रहे मादा बाघ का वन विभाग ने किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू


अनूपपुर । 31 जनवरी 2025  वन संरक्षक वनवृत्त शहडोल  अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर  विपिन कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में एक मादा बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। उक्त रेडियो कॉलर्ड मादा बाघ दिनांक 19 जनवरी 2025 से वनमण्डल अनूपपुर के वन परिक्षेत्र अमरकंटक अंतर्गत ग्राम उमरगोहान, भंवरिया, लाली, बिजौरी, दोनिया, जामकछार, जालेश्वर, फर्रीसेमर, गुम्माघटी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम जालेश्वर (तबाडबरा) तथा वनमण्डल डिण्डौरी के परिक्षेत्र करंजिया (पूर्व) के ग्राम बालको, खुरखुरीदादर, चौरादादर के आवासीय क्षेत्रों में लगातार विचरण कर रही थी।

जानकारी के अनुसार 03 से 05 फरवरी 2025 तक पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। उक्त महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, पर्यटकों के आने की संभावना है। मानव वन्यप्राणी द्वंद की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर  विपिन कुमार पटेल (मा.व.से.) द्वारा उक्त मादा बाघ के रेस्क्यू हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) भोपाल से अनुमति के आधार पर 31 जनवरी 2025 को सुबह संजय टाइगर रिजर्व सीधी के डां० अभय सेंगर वन्यप्राणी विशेषज्ञ एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के संयुक्त टीम तथा 02 प्रशिक्षित हाथियों की सहायता से वनमण्डल डिण्डौरी के वन परिक्षेत्र करजिया पूर्व के कक्ष क्र० आर. एफ. 834 (बाबाघाट) से मादा बाघ का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किये गये मादा बाघ को स्वतंत्र विचरण हेतु संजय टाईगर रिजर्व सीधी (म.प्र.) में छोड़ा जायेगा।

उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर श्री विपिन कुमार पटेल, उप वनमण्डलाधिकारी गाडासरई श्री सुरेन्द्र सिंह जाटव वन परिक्षेत्राधिकारी अमरकंटक श्री वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व करंजिया श्रीमती प्राची मिश्रा, सहायक अनुदेशक वन विद्यालय अमरकंटक श्री महेन्द्र यादव तथा वनमण्डल अनूपपुर, डिण्डौरी का अमला उपस्थित रहे।

 जिला जेल में स्वास्थ्य एवं निक्षय शिविर का किया गया आयोजन


316 निरुद्ध कैदियों का किया गया जांच एवं उपचार

अनूपपुर । 31 जनवरी 2025  जिला जेल अनूपपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं निक्षय शिविर का आयोजन किया गया जिला जेल में निरुद्ध 316 कैदियों की एचआईवी, सिफीलिस जांच के साथ ही अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं उपचार किया गया शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस सी राय जेल अधीक्षक  इंद्रदेव तिवारी, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रियंका नागपुरे ,श्रीमती प्रभा सिंह राठौर, लैब टेक्नीशियन  मिथिलेश राठौर , भाई लाल पटेल श्रीमती कविता गुप्ता काउंसलर  राहुल चंदेल ने उपस्थित रहकर शिविर में सहयोग प्रदान किया।

 *अमरकंटक में 3, 4 एवं 5 फरवरी को आयोजित होगा भव्य नर्मदा महोत्सव


*

अनूपपुर।  अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित करने वाली मां नर्मदा की उद्गम स्थली अनूपपुर जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक में तीन, चार एवं पांच फरवरी को तीन दिवसीय धर्म, आस्था, ध्यान, योग, पर्यटन और एडवेंचर खेलों का समागम अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2025 में देखने को मिलेगा इस महोत्सव को और अधिक रोमांचक बनाने हेतु पहली बार रोमांचक गतिविधि के साथ ही टेंट सिटी, और लेजर लाइट शो आयोजन को भव्यता प्रदान करेगा। 

*3 फरवरी से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम*

नर्मदा जयंती 4 फरवरी के 1 दिन पूर्व से आरंभ होने वाले इस भव्य एवं दिव्य आयोजन में धर्म, संस्कृति, आस्था और पारंपरिक कला, भक्ति, धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ भव्यता एवं विविधता प्रदान करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित होगी। कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव-2025 की जानकारी देते हुए बताया है कि नर्मदा जयंती के एक दिन पूर्व यानी 3 फरवरी 2025 से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव-2025 के पहले दिन 3 फरवरी को प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास अमरकंटक स्थित मैकल पार्क पर आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 से दोपहर 1:00 बजे तक मां नर्मदा शोभा यात्रा मां नर्मदा मंदिर प्रांगण से दीनदयाल चौक तक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात अखंड कीर्तन मां नर्मदा मंदिर परिसर में अपरान्ह 1 बजे से प्रारंभ होगा। अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2025 का उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से रामघाट अमरकंटक में आयोजित होगा। शांय 6:30 से रामघाट में महा आरती एवं लेजर लाइट शो आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 8:00 बजे से रामघाट परिसर में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। 

*नर्मदा जयंती 4 फरवरी को पूजन, हवन, कन्या भोज, महा आरती के साथ हंसराज रघुवंशी देंगे विशेष प्रस्तुति*

कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने बताया है कि 4 फरवरी 2025 मंगलवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास मैकल पार्क में, पूजन एवं हवन प्रातः 10:00 बजे से मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में कन्या भोज एवं महाप्रसाद दोपहर 12:00 से मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में महाआरती एवं लेजर लाइट शो शाम 6:30 बजे से रामघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रामघाट परिसर में तथा विशेष प्रस्तुति के रूप में भक्ति गीतों के प्रख्यात गायक बाबा हंसराज रघुवंशी द्वारा शाम 8:00 से सर्किट हाउस अमरकंटक के पीछे स्थित मेला ग्राउंड में दी जाएगी

*5 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह के साथ होगा समापन*

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2025 के तहत तीन दिवसीय आयोजन का समापन 5 फरवरी बुधवार को आयोजित होगा। इस संबंध में कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने बताया है कि महोत्सव के तीसरे दिवस प्रातः 7:00 बजे से 8:00 तक योगाभ्यास कार्यक्रम मैकल पार्क में दोपहर 2 से शाम 6:00 बजे तक रामघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 से महाआरती एवं लेजर लाइट शो रामघाट परिसर में तथा स्थानीय लोक कला मंच सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह शांय 8:00 बजे से रामघाट में आयोजित होगा इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget