विजय राठौर बने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य narmadanewstimes.in

 विजय राठौर बने किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य



जिलाध्यक्ष सहित लोगों ने दी बधाई 


अनूपपुर / जैतहरी क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी कृषक विजय सिंह राठौर को किशोर न्याय बोर्ड  जिला अनूपपुर का सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी के साथ अन्य शुभ चिंतकों, मित्रों ने  राठौर को मिठाई खिला कर शुभकामनाएँ प्रदान कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सिंह राठौर ,निवासी  ग्राम सेमरवार तहसील जैतहरी को सदस्य , किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिससे जिले में हर्ष का माहौल है।  विजय सिंह राठौर को दूसरी बार किशोर न्याय बोर्ड में नियुक्त किया गया है । विजय सिंह वरिष्ठ किसान हैं और सामाजिक क्षेत्र में कई वर्षो से लगातार कार्य कर रहे हैं।  राठौर समाज के जिला अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget