संकल्प महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जिले के गणेश पंडालों में यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रणnarmadanewstimes. in

 संकल्प महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जिले के गणेश पंडालों में यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण


 

अनूपपुर   पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश एवं यातायात प्रभारी श्रीमति ज्योति दुबे के मार्गदर्शन में किया विद्यार्थियों को प्रशिक्षित

अनूपपुर । जिला मुख्यालय स्थित संकल्प महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं के द्वारा जिले में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के उपरांत झांकी दर्शन हेतु एवं गणेश विसर्जन के दौरान जूलूस के रूप में प्रतिमा विसर्जन हेतु विसर्जन स्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल की मदद की जा रही हैं गणेश उत्सव के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान के निर्देश एवं यातायात प्रभारी श्रीमति ज्योति दुबे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ड्यूटी में भेजनें से पूर्व  प्रशिक्षण एवं निर्देश दिये गये | 

जिले में होने वाले दश दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम में संकल्प महाविद्यालय की सुश्री वर्षा प्रजापति के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र - छात्राएं जिसमें रितेश, सनत, राज़, वीरेंद्र, शुभम, दिलीप साहिल, विजय कान्त, तुषार, ध्रुव, हंसदीप, शैलेन्द्र, धीरज, द्रोपती, सानिया, कीर्ति, राजकुमारी, तबस्सुम, शशि, शिवकली, ज्योति, सीमा, प्रांजलि, किरण, अर्पणा, अर्पिता, मधुलिका, सरोजनी, डॉली सहित कुल अन्य 31 विद्यार्थियों द्वारा यातायात सुरक्षा बनाये रखने में ड्य़ूटी की गई |  

 जिले के पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान जी की यह सराहनीय सोच विद्यार्थियों को निश्चित ही एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में सहायक होगी साथ ही भविष्य में सामाजिक हित में एवं प्रशासनिक कार्यों में योगदान देने की प्रेरणा देगी | 

महाविद्यालय संचालक अंकित शुक्ला महाविद्यालय में विद्यार्थियों को ना सिर्फ शैक्षणिक कार्यों हेतु बल्कि सामाजिक गतिविधियों में निः स्वार्थ रूप से अपना योगदान देने हेतु सदैव प्रोत्साहित करते हैं | गौरतलब हैं कि संकल्प महाविद्यालय सदैव ही छात्र - छात्राओं को उचित मार्गदर्शन कर बेहतर भविष्य हेतु अग्रसर रखते हैं जिसका परिणाम निश्चित ही जिले में बेहतर कार्यों हेतु प्राप्त होता रहा हैं |

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget