नर्मदा तट रामघाट पर हुई भव्य महाआरती , कल चढ़ाई जायेगी विशाल चुनरी narmadanewstimes. in

 नर्मदा तट रामघाट पर हुई भव्य महाआरती , कल चढ़ाई जायेगी विशाल चुनरी ।


कलेक्टर महोदय ने भागवत कथा श्रवण की , नर्मदा पूजन अर्चन बाद संत दर्शन ।

अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय

                 मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में बृंदावन से पधारे भगवताचार्य श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से पूरा पवित्र नगरी भक्तिरस में डूबी नजर आ रही है । अमरकंटक में स्थित मृत्युंजय आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में कोरबा, कटघोरा क्षेत्र के भक्तों द्वारा पित्रमोक्षार्थ 4 सितंबर से 10 सितंबर 2024 तक चलने वाली भागवत कथा का श्रवण करने रविवार को पधारे जिला कलेक्टर महोदय  हर्षल पंचोली सपरिवार पहुंच कथा बीच बैठ कथा श्रवण किए । उन्होंने नर्मदा उद्गम मंदिर में पूजन अर्चन पश्चात मृत्युंजय आश्रम पहुंच स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज तथा श्री महंत रामभूषण दास जी से सौजन्य भेंट  की ।

मृत्युंजय आश्रम में चल रही भागवत कथा में पधारें सभी गोयल परिवार , श्रद्धालुओं , भक्तों  तथा संतो - महंतो , नर्मदा मंदिर पुजारियों की गरिमामई उपस्थिति में नर्मदा तट रामघाट में रविवार को संध्या कालीन स्वामी हरिहरानंद महाराज के पावन सानिध्य में कथा वाचक अनुराग कृष्णशास्त्री जी सपत्नीक , श्रीमहंत रामभूषण दास जी शांति कुटी , योगेश दुबे सपत्नीक , गोयल परिवार कोरबा,कटघोरा (छत्तीसगढ़) की उपस्थिति में रविवार को मां रेवा जी की भव्य महाआरती की गई जिसमें सभी भावविभोर हो उठे । कल मंगलवार सुबह 10 आस पास मां नर्मदा जी को रामघाट तट पर गोयल परिवार की ओर से विशाल चुनरी मां नर्मदा जी को उढ़ाई जायेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget